PLAY PODCASTS
Pratidin Ek Kavita

Pratidin Ek Kavita

1,183 episodes — Page 23 of 24

Ep 86Kavita Si Rachi Ma | Suryabala

कविता सी रची माँ - सूर्यबाला सुनो, मुझे समय का सिर्फ एक पृष्ठ सहज लेने दो जिस पर कविता सी रची है मेरी माँ वह पृष्ठ फड़फड़ाता है जो किसी ऊँची डाल से हरसिंगार चढ़ती लोरी के बूंदों की तरह और खो सी जाती हूँसोन चिड़िया सी मैवह पृष्ठ, ऊँची डाल और वे लोरी के बोल नहीं सहेजे गए न ,तो लोरियां कहाँ आकर गाएंगी?और ऋतुएं कहाँ से सुनाएंगी ?वन पाखी सी !तो सुनो, मुझे समय का सिर्फ एक पृष्ठ सहज लेने दो

Jun 25, 20232 min

Ep 85Yeh Bhi Prem Kavitayein | Priyadarshan

यह भी प्रेम कविताएँ / प्रियदर्शन ‘ये भी प्रेम कविताएँ’ एक–‘प्रेम को लेकर इतनी सारी धारणाएँ चल पड़ी हैंकि ये समझना मुश्किल हो गया है कि प्रेम क्या हैएक धारणा कहती है, सबसे करो प्रेमदूसरी धारणा बोलती है, बस किसी एक से करो प्रेमतीसरी धारणा मानती है, प्रेम किया नहीं जाता हो जाता हैएक चौथी धारणा भी है, पहला प्रेम हमेशा बना रहता हैबशर्ते याद रह जाए कि कौन-सा पहला था या प्रेम थापाँचवीं धारणा है, प्रेम-व्रेम सब बकवास है, नजरों का धोखा हैअब वो शख्स क्या करे जिसे इतनी सारी धारणाएँ मिल जाएँऔर प्रेम न मिले या मिले तो प्रेम को पहचान न पाएया जिसे प्रेम माने, वह प्रेम जैसा हो, लेकिन प्रेम न निकलेक्या वाकई जो प्रेम करते हैं वे प्रेम कविताएँ पढ़ते हैंया प्रेम सिर्फ उनकी कल्पनाओं में होता हैलेकिन कल्पनाओं में ही हो तो क्या बुरा हैआखिर कल्पनाओं से ही तो बनती है हमारी जिंदगीशायद ठोस कुछ कम होती हो, मगर सुंदर कुछ ज्यादा होती हैऔर इसमें यह सुविधा होती है कि आप अपने दुनिया को, अपने प्रेम कोमनचाहे ढंग से बार-बार रचें, सिरजें और नया कर देंहममें से बहुत सारे लोग जीवन भर कल्पनाओं में ही प्रेम करते रहेऔर शायद खुश रहे कि इस काल्पनिक प्रेम ने भी किया उनका जीवन समृद्ध।दूसरा–‘जो न ठीक से प्रेम कर पाए न क्रांतिवे प्रेम और क्रांति को एक तराजू पर तौलते रहेबताते रहे कि प्रेम भी क्रांति है और क्रांति भी प्रेम हैकुछ तो ये भरमाते रहे कि क्रांति ही उनका पहला और अंतिम प्रेम हैकविता को भी अंतिम प्रेम बताने वाले दिखेप्रेम के नाम पर शख्सियतें भी कई याद आती रहींमजनूँ जैसे दीवाने और लैला जैसी दु:साहसी लड़कियाँऔर इन दोनों से बहुत दूर खड़ा और शायद बेखबर भीअपना कबीर जो कभी राम के प्रेम में डूबा मिलाऔर कभी सिर काटकर प्रेम हासिल करने की तजवीज़ बताता रहान जाने कितनी प्रेम कविताएँ लिखी गईंन जाने कितने प्रेमी नायक खड़े हुएन जाने कितने फिल्मों में कितनी-कितनी बारकितनी-कितनी तरह से कल्पनाओं केसैकड़ों इंद्रधनुषी रंग लेकर रचा जाता रहा प्रेमलेकिन जिन्होंने किया उन्होंने भी पाया/परेम का इतना पसरा हुआ रायता किसी काम नहीं आयाजब हुआ, हर बार बिल्कुल नया-सा लगाजिसकी कोई मिसाल कहीं हो ही नहीं सकती थीजिसमें छुआ-अनछुआ जो कुछ हुआ, पहली बार हुआ।तीसरा–‘वे जो घरों को छोड़कर, दीवारों को फलाँग करजातियों और खाप को अँगूठा दिखाकरएक दिन भाग खड़े होते हैंवे शायद अपने सबसे सुंदर और जोखिम भरे दिनों मेंछुपते-छुपाते कर रहे होते हैंअपनी जिंदगी का सबसे गहरा प्रेमवे बसों, ट्रेनों, होटलों और शहरों को अदलते-बदलतेइस उम्मीद के भरोसे दौड़ते चले जाते हैंकि एक दिन दुनिया उन्हें समझेगी, उनके प्रेम को स्वीकार कर लेगीये हमारे लैला-मजनूँ, ये हमारे शीरीं-फ़रहाद, ये हमारे रोमियो-जूलियटनहीं जानते कि वे सिर्फ प्रेम नहीं कर रहेएक सहमी हुई दुनिया कोउसकी दीवारों का खोखलापन भी दिखा रहे होते हैंवे नहीं समझते कि उन दो लोगों का प्रेमकैसे उस समाज के लिए खतरा हैजिसकी बुनियाद में प्रेम नहीं घृणा हैबराबरी नहीं दबदबा है, साझा नहीं बँटवारा हैवे तो बस कर रहे होते हैं प्रेमजिसे अपने ही सड़ाँध से बजबजाती और दरकती हुईएक दुनिया डरी-डरी देखती हैऔर जल्द से जल्द इसे मिटा देना चाहती है।’

Jun 24, 20235 min

Ep 84Farz Karo | Ibn-e-Insha

फ़र्ज़ करो - इब्न इ इंशा फ़र्ज़ करो हम अहले वफ़ा हों, फ़र्ज़ करो दीवाने हों फ़र्ज़ करो ये दोनों बातें झूठी हों अफ़साने होंफ़र्ज़ करो ये जी की बिपता, जी से जोड़ सुनाई हो फ़र्ज़ करो अभी और हो इतनी, आधी हमने छुपाई होफ़र्ज़ करो तुम्हें ख़ुश करने के ढूंढे हमने बहाने हों फ़र्ज़ करो ये नैन तुम्हारे सचमुच के मयख़ाने होंफ़र्ज़ करो ये रोग हो झूठा, झूठी पीत हमारी हो फ़र्ज़ करो इस पीत के रोग में सांस भी हम पर भारी होफ़र्ज़ करो ये जोग बिजोग का हमने ढोंग रचाया हो फ़र्ज़ करो बस यही हक़ीक़त बाक़ी सब कुछ माया हो

Jun 23, 20232 min

Ep 83Khandahar Par Hariyali | Nandkishore Acharya

खंडहर पर हरियाली - नंदकिशोर आचार्य यूँ ही आ गई थी तुमखंडहर पर हरियाली आ जाए बरसात में जैसेइसलिए लौट ही जाना था तुमकोऔर खंडहर करती हुई मुझे।

Jun 22, 20231 min

Ep 75Sapney | Dr Vishwanath Prasad Tiwari

सपने - विश्वनाथ प्रसाद तिवारीकैसे कटती हैं उनकी रातेंजो सपने नहीं देखते?सपने आकाश की तरह अनंतसपने क्षितिज की तरह अजनबीसपने बच्चों की तरह मुलायमसपने परियों की तरह पंख फैलाएसपने कोहरे में सोए जंगलों की तरहउगते दिन की तरह सपनेकहते हैं वेअपने सपने बेच दोक्या खरीदूँगा मैंअपने सपने बेचकर?

Jun 21, 20232 min

Ep 82Genhui Kalaiyon Mein Kaamdani Chudiyan | Suryabala

गेहुंई कलाइयों में कामदानी चूड़ियाँ - सूर्यबाला यादें भी अजीब हैं....कभी लोरी बनती हैंकभी घोडे की जीन।....जरा ऐड़ लगाते हीझालरदार इक्के के साथसरपट भागती हैं...हिट-हिट, हुर्र-हुर्र, बड़ी, छोटी बहनें बैठीं-खिल-खिल बतियाती हैंगेहुईं कलाइयों में कामदानी चूड़ियांफूलदार फ्रॉक और लाल पीले रिबनों में गूंजती मिठ बोलियांअध फूटी सड़कों परखदराते पहियेजंगल जलेबियां औरचिलबिल के भीटे..... पोखर शिवाले सेबावड़ी की सीडियों तकचढती उतरती जब लौटती थीं बेटियां-(तब उन्हें)दूर से ही नजर आता था,बाबूजी का चश्मा-और मां के हाथों में थमी लालटेन!....हां, यादें भी अजीब है-सहेज कर रखती हैसमय की पिटारी मेंबाबू जी का चश्माऔर मां के हाथों में थमी लालटेन!....

Jun 20, 20232 min

Ep 81Chinta | Priyadarshan

चिंताएँ कभी खत्म नहीं होतींनींद में भी घुसपैठ कर जाती हैंधूसर सपनों वाले कपड़े पहनकरजागते समय साथ-साथ चला करती हैंकभी-कभी उनके दबाव कुछ कम हो जाते हैंतब फैला-फैला लगता है आकाश, प्यारी प्यारी लगती है धूपनरम मुलायम लगती है धरतीलेकिन जब कभी बढ़ जाती हैं चिंताएँबाकी कुछ जैसे सिकुड़ जाता है हवा भी भारी हो जाती हैसाँस लेने में लगती है मेहनतएक एक कदम बढ़ाना पहाड़ चढ़ने के बराबर मालूम होता हैकहाँ से पैदा होती है चिंता?क्या हमारे भीतर बसे आदिम डर से?या हमारे बाहर बसे आधुनिक समय से?या हमारे चारों ओर पसरे इस दुनिया सेजो दरअसल बनने-टूटने कितने खत्म होने वाले सिलसिले का नाम हैया निजी उलझनों के जाल से या बाहरी जंजाल सेहमारे स्वभाव से या दूसरों के प्रभाव से?कभी कभी ऐसे भी वक्त आते हैंजब बिल्कुल चिंतामुक्त होता है आदमीएक तरह के सूफियाना आत्मविश्वास से भरा हुआकि जो भी होगा निबट लेंगेएक तरह की अलमस्त फक्कड़ता से लैसकि ऐसी कौन सी चिंता है जो जिंदगी से बड़ी हैकभी इस दार्शनिक खयाल को जीता हुआकि चिंता है तो जिंदगी हैलेकिन जिंदगी है इसलिए चिंता जाती नहींकुछ न हो तो इस बात की शुरू हो जाती हैकि पता नहीं कब तक बचा रहेगा चिंतामुक्त समयबस इतनी सी बात समझ में आती हैआदमी है तो इसलिए चिंता है।

Jun 19, 20233 min

Ep 74Aaj Nadi Bilkul Udaas Thi | Kedarnath Agarwal

आज नदी बिलकुल उदास थी - केदारनाथ अग्रवालआज नदी बिलकुल उदास थी।सोई थी अपने पानी में,उसके दर्पण पर-बादल का वस्त्र पडा था।मैंने उसको नहीं जगाया,दबे पांव घर वापस आया।

Jun 18, 20231 min

Ep 80Atma Ke Garbh Mein | Nandkishore Acharya

आत्मा के गर्भ में - नंदकिशोर आचार्यचारों खूँट फैलातप रहा मरूथलआवें की तरह भीतर ही भीतरक्या पकाता है ?बोलो, तुम्हीं कुछ बोलो,प्रजापति !मेरी आत्मा के गर्भ मेंक्या धर दिया पकनेमेरे ही पसार के चाक पर घड़ कर ?ये आवाँ कभी तो खोलो,प्रजापति !मुझ में कभी तो हो लो !

Jun 17, 20232 min

Ep 73Shabd Batao, Katha, Akela Mela | Ramesh Chandra Shah

रमेशचंद्र शाह - शब्द बताओ कहना क्या हैशब्द बताओ कहना क्या शब्द बताओ गहना क्या है।मेरा तुम्हें तुम्हारा मुझे उलेहना क्या है शब्द बताओ कहना क्यों हैशब्द बताओ सहना क्यों हैतुमने हमको हमने तुमको पहना क्यों है? कथा खुला घर हैएक साँकल भर लगी हैलौट आएगी अभी माँवह गई है कथा सुननेयहीं ठाकुरद्वार!चल रही है कथा अब भीढल रही है कथा अब भीफूल आते फूल जातेबेल सा मुझ पर चढ़ा संसारहाथ साँकल तक पहुँच कर रह गया ठिठकाकिस कथा के बीचकिस कथा के व्योम में छिटकाफूल आते फूल जाते बेल सा मुझपर चढ़ा संसारकहाँ किसकी कथा, कैसी, कहाँ ठाकुरद्वार! अकेला मेला गोद लिए सन्नाटा, देहरी मोह अकेला मेला। गोद लिए सन्नाटा देहरी मोक अकेला मेलाधूप धूल तारों कीपता नहीं यह किसका घर है, किसका खंडहरलहर ले रहा है समुद्र पत्थर काबस इतना ही जुड़ा और इतना ही बिखराझूल रहा हूँ तार तार में आर पार अपने हीचौतरफा बिखरे आलों से झाँक रहा है बचपन!

Jun 16, 20233 min

Ep 77Sadi Samvaad | Suryabala

सदी संवाद | सूर्यबाला आधी सदी पहले-वह मेरा छुटंका देवररसोई के दरवाजे पर डंका सा पीटता था-कि उसे स्कूल की देरी हो रही है और बाइस की मैं-सहमी, सकपकाई-चूल्हे से फूली गरम रोटियां निकालउसकी थाली में सरकाती थीऔर फिर नल की धार में भाप से जली अपनी उँगलियाँ ठंडाती थी-छज्जे से देखता मेरा पति,मन ही मन आश्वस्त हो लेता थाकि यह स्त्री, उसका कुटुंब संभाल ली जा रही हैआधी सदी बाद - खिचड़ाए बालों वाला वह मेरा अधेड़ देवर अब मेरे पैरों को इस तरह छूता है कि-उन्हें मंदिर की देहरी बना देता है ।....औरजूते के तस्में बांधता मेरा पति रूंधे गले से सोचता है-‘यह भाई’ ‘इस स्त्री’ की संभाल कर ले जाएगा......

Jun 15, 20232 min

Ep 76Jo Pul Banayenge | Agyega | Dr Anunaya Chaubey

जो पुल बनाएंगे - अज्ञेयजो पुल बनाएँगेवे अनिवार्यत:पीछे रह जाएँगे।सेनाएँ हो जाएँगी पारमारे जाएँगे रावणजयी होंगे राम,जो निर्माता रहेइतिहास मेंबन्दर कहलाएँगे।

Jun 14, 20231 min

Ep 79Prem Aur Ghruna | Priyadarshan

प्रियदर्शन - प्रेम और घृणाप्रेम पर सब लिखते हैं,घृणा पर कोई नहीं लिखता,जबकि कई बार प्रेम से ज्यादा तीव्र होती है घृणाप्रेम के लिए दी जाती है शाश्वत बने रहने की शुभकामना,लेकिन प्रेम टिके न टिके, घृणा बची रहती है।कई बार ऐसा भी होता हैकि पहली नज़र में जिनसे प्रेम होता हैदूसरी नज़र में उनसे ईर्ष्या होती हैऔरअंत में कभी-कभी वह घृणा तक में बदल जाती है।यह तजबीज कभी काम नहीं आतीकि सबसे प्रेम करो, ईर्ष्या किसी से न करोऔर घृणा से दूर रहो।हमारे समय में नहीं, शायद हर समयप्रेम की परिणतियां कई तरह की रहींकभी-कभी ईर्ष्या भी बदलती रही प्रेम मेंलेकिन ज़्यादातर प्रेम बदलता रहाकभी-कभी ईर्ष्या और घृणा तक मेंऔर अक्सर ऊब और उदासी में।हालांकि कामना यही करनी चाहिएकि इस परिणति तक न पहुँचे प्रेमऔर कई बार ऐसा होता भी हैकि ऊब और उदासी और ईर्ष्या और नफऱत के नीचेभी तैरती मिलती है एक कोमल भावनाजिसे ज़िन्दगी की रोशनी सिर्फ़ प्रेम की तरह पहचानती है।

Jun 13, 20232 min

Ep 78Bansuri Morpankh | Nandkishore Acharya

बाँसुरी: मोरपाँख - नंदकिशोर आचार्यबुरा तो नहीं मानोगेयदि मुझे अबतुम्हारी बाँसुरी बने रहनास्वीकार नहीं।यह नहीं कि मैं उपेक्षित हुआबल्कि अधरों पर तुम्हारे सदासज्जित रहा,किन्तु मेरा कब रहा संगीत वहजो मेरे ही रन्ध्र-रन्ध्र से बहा ?मुझे से तो अच्छी रहीवह मोरपाँखजो तुम्हारे मुकुट पर चढ़ीऔर न भी चढ़तीपर जिस का सौन्दर्यउस का अपना था।यह अन्तर क्या कम हैकि तुम्हारा संगीतमेरी विवशता हैऔर मोरपाँख का सौन्दर्यतुम्हारी ?बुरा न माननाकि अब मैंतुम्हारी बाँसुरी नहीं रहा

Jun 12, 20232 min

Ep 69Dharm hai | Gopaldas Neeraj

धर्म है - गोपालदास "नीरज"जिन मुश्किलों में मुस्कुराना हो मना,उन मुश्किलों में मुस्कुराना धर्म है।जिस वक़्त जीना गैर मुमकिन सा लगे,उस वक़्त जीना फर्ज है इंसान का,लाजिम लहर के साथ है तब खेलना,जब हो समुन्द्र पे नशा तूफ़ान काजिस वायु का दीपक बुझना ध्येय होउस वायु में दीपक जलाना धर्म है।हो नहीं मंजिल कहीं जिस राह कीउस राह चलना चाहिए इंसान कोजिस दर्द से सारी उम्र रोते कटेवह दर्द पाना है जरूरी प्यार कोजिस चाह का हस्ती मिटाना नाम हैउस चाह पर हस्ती मिटाना धर्म है।आदत पड़ी हो भूल जाने की जिसेहर दम उसी का नाम हो हर सांस परउसकी खबर में ही सफ़र सारा कटेजो हर नजर से हर तरह हो बेखबरजिस आँख का आखें चुराना काम होउस आँख से आखें मिलाना धर्म है।जब हाथ से टूटे न अपनी हथकड़ीतब मांग लो ताकत स्वयम जंजीर सेजिस दम न थमती हो नयन सावन झड़ीउस दम हंसी ले लो किसी तस्वीर सेजब गीत गाना गुनगुनाना जुर्म होतब गीत गाना गुनगुनाना धर्म है।

Jun 11, 20233 min

Ep 66Mat Kaho Akash Me | Dushyant Kumar

मत कहो, आकाश में कुहरा घना है - दुष्यंत कुमारमत कहो, आकाश में कुहरा घना है,यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है ।सूर्य हमने भी नहीं देखा सुबह से,क्या करोगे, सूर्य का क्या देखना है ।इस सड़क पर इस क़दर कीचड़ बिछी है,हर किसी का पाँव घुटनों तक सना है ।पक्ष औ' प्रतिपक्ष संसद में मुखर हैं,बात इतनी है कि कोई पुल बना हैरक्त वर्षों से नसों में खौलता है,आप कहते हैं क्षणिक उत्तेजना है ।हो गई हर घाट पर पूरी व्यवस्था,शौक से डूबे जिसे भी डूबना है ।दोस्तों ! अब मंच पर सुविधा नहीं है,आजकल नेपथ्य में संभावना है ।

Jun 10, 20232 min

Ep 60Joote | Naresh Saxena | Varun Grover

जूते - नरेश सक्सेना जिन्होंने खुद नहीं कीं अपनी यात्राएँ,दूसरों की यात्रा के साधन बने रहे एक जूते का जीवन जिया जिन्होंने यात्रा के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, घर के बाहर।

Jun 9, 20231 min

Ep 51Prem Ki Jagah Anishchit Hai | Vinod Kumar Shukla

प्रेम की जगह अनिश्चित है - विनोद कुमार शुक्लप्रेम की जगह अनिश्चित हैयहाँ कोई नहीं होगा की जगह भी नहीं है।आड़ की ओट में होता हैकि अब कोई नहीं देखेगापर सबके हिस्‍से का एकांतऔर सबके हिस्‍से की ओट निश्चित है।वहाँ बहुत दोपहर में भीथोड़ा-सा अंधेरा हैजैसे बदली छाई होबल्कि रात हो रही हैऔर रात हो गई हो।बहुत अंधेरे के ज्‍यादा अंधेरे मेंप्रेम के सुख मेंपलक मूंद लेने का अंधकार हैअपने हिस्‍से की आड़ मेंअचानक स्‍पर्श करतेउपस्थित हुएऔर स्‍पर्श करते, हुए बिदा।

Jun 8, 20232 min

Ep 71Bejagah | Anamika

बेजगह - अनामिका “अपनी जगह से गिर कर कहीं के नहीं रहते केश, औरतें और नाख़ून”— अन्वय करते थे किसी श्लोक को ऐसे हमारे संस्कृत टीचर। और मारे डर के जम जाती थीं हम लड़कियाँ अपनी जगह पर। जगह? जगह क्या होती है? यह वैसे जान लिया था हमने अपनी पहली कक्षा में ही। याद था हमें एक-एक क्षण आरंभिक पाठों का— राम, पाठशाला जा! राधा, खाना पका! राम, आ बताशा खा! राधा, झाड़ू लगा! भैया अब सोएगा जाकर बिस्तर बिछा! अहा, नया घर है! राम, देख यह तेरा कमरा है! ‘और मेरा?’ ‘ओ पगली, लड़कियाँ हवा, धूप, मिट्टी होती हैं उनका कोई घर नहीं होता। जिनका कोई घर नहीं होता— उनकी होती है भला कौन-सी जगह? कौन-सी जगह होती है ऐसी जो छूट जाने पर औरत हो जाती है। कटे हुए नाख़ूनों, कंघी में फँस कर बाहर आए केशों-सी एकदम से बुहार दी जाने वाली? घर छूटे, दर छूटे, छूट गए लोग-बाग कुछ प्रश्न पीछे पड़े थे, वे भी छूटे! छूटती गई जगहें लेकिन, कभी भी तो नेलकटर या कंघियों में फँसे पड़े होने का एहसास नहीं हुआ! परंपरा से छूट कर बस यह लगता है— किसी बड़े क्लासिक से पासकोर्स बी.ए. के प्रश्नपत्र पर छिटकी छोटी-सी पंक्ति हूँ— चाहती नहीं लेकिन कोई करने बैठे मेरी व्याख्या सप्रसंग। सारे संदर्भों के पार मुश्किल से उड़ कर पहुँची हूँ ऐसी ही समझी-पढ़ी जाऊँ जैसे तुकाराम का कोई अधूरा अंभग!

Jun 7, 20233 min

Ep 70Shakkar Si Yaad | Suryabala

शक्कर सी याद - सूर्यबाला धुली-धुली शक्कर सी याद-तन-मन में रच रही मिठास।आओ सब, बैठो मेरे पाससुनो कहानी....न राजा, न रानी....न मोती, न माणिकबस एक अधफूटे जीनेऔर उखड़े पलस्तर वाले घर की-अधफूटी मुंडेरों से सर्र-सर्र उड़ती पतंगों की-फर-फर पतंगें, जैसी मेरी पंचरंग चुनर....मां ने रंगवाई, जतन से पहनाई।हल्दी-दूब, धान-पानकुमकुम से भरी मांग कैसी तो जगर-मगरटोने-टोटके और काजल के टीके से सँवर-देख लो, तब से अब तकजस की तस....देहरी से पनघटऔर खेत खलिहान तकमिठबोलियों की लहलहाती फसल....क्या कहते हो राहगीर?कहाँ चलते हैं छुरे-गंडासे?कहाँ फूटते हैं बम!!किस देस? किस नगर? किस डगर?वह न होगा हमारा घर, हमारा शहर-हमारे पास तो सिर्फ मुट्ठी भर अबीरअनार, फुलझड़ियाँ, बस!लेकिन रुको!तुम जाना क्यों चाहते हो उस देस? उस डगर?मेरी मानो, मत जाओ....रुक जाओ-यहीं हमारे घर.......नहीं, छोटा नहीं पड़ेगा यहक्योंकि आज तक कभी पड़ा ही नहीं।कभी कोई उदास लौटा नहीं-ऐसा है यह घर, ये नगर, ये दर-खाने पीने को भी इफरात है-मक्की जई, गुड़ अचारलइया चना दही भात-अजीब देश है भइया यहयहां खुशियां पतंगों की तरहदस बीस पैसों में खरीदी जाती हैं-और छरहरे आसमान में-जीभर कर उड़ाई जाती हैं-और तो और- दो-चार कट भी गईं तो-लूट-लूट कर दुछत्ती में रख ली जाती हैं।खुशियाँ...खुशियाँ...खुशियाँ

Jun 6, 20233 min

Ep 59Baad | Damodar Khadse

बाढ़ - दामोदर खड़से बाढ़ जब तोड़ती है दरवाज़े बड़े-बड़े बांधों के तब नन्हें-नन्हें गाँव काले बादलों की नीयत समझ जाते हैं पानी का रंग दिमाग बदरंग कर जाता हैपानी जीवन भी है बिजली भी पानी नहर और झील भी है पानी नाचता हुआ समंदर और मदमस्त बादल है पानी पानी, पानी यानी सबकुछ है पर जब बाढ़ आती है, पानी के विवेक पर प्रश्नचिन्ह लगा जाती है बाढ़ नदी-नालों का पानी समेट बहुमत पा जाती है और अपने आप को बहाव के हाथों सौंप जाती है गति जब छूट जाती है पानी के हाथों से पानी विक्राल हो जाता है तब प्यास भी पानी से घबराती है किनारे जल-समाधि को मजबूर हो जाते हैं फसलें उखड़ने लगती हैं वर्तमान काला और भविष्य अंधा हो जाता है भूतकाल से तब उठती हैं सवालों की प्रतिध्वनियाँ तब रिश्तों को रतौंधी हो जाती है और चांदनी रातों में भी बाढ़ अपनी राह निकालने के लिए सरपट काले आँसू दौड़ाती है ऐसे में भरे-पूरे वृक्ष भी हरहराकर टूट पड़ते हैं विवश डूबती आँखें विप्लव के दृश्य देखती हैं सुनों, रिश्तों में भी कभी-कभी ऐसा ही होता है पता नहीं क्या है जो आदमी को बाढ़ की तरह दौड़ाता है और उसी की आँखों से उसे विप्लव दिखाता है पर घबराओं नहीं, इधर देखो नन्हें-नन्हें दूब के पौधे अपनी ज़मीन से किस तरह जुड़े हैं वर्तमान की आँखों में उभरते नहीं होंगे वे पर उनकी रेशमी जड़ें अपनी धरती से जुड़ी हैं विप्लव के बाद भी नई ऊर्जा से उठते हैं वे सृष्टि ऐसे ही पैधों में पाती है सार्थकता आओ, ऐसी अंधी बाढ़ में हम इन कत्थई कोपलों की रक्षा करें धरती हरी-भरी ही अच्छी लगती है।

Jun 5, 20234 min

Ep 56Naye Kavi ka Dukh | Kedarnath Singh

नए कवि का दुख - केदारनाथ सिंहदुख हूँ मैं एक नए हिंदी कवि काबाँधोमुझे बाँधोपर कहाँ बाँधोगेकिस लय, किस छंद में?ये छोटे-छोटे घरये बौने दरवाज़ेताले ये इतने पुरानेऔर साँकल इतनी जर्जरआसमान इतना ज़रा-साऔर हवा इतनी कम-कमनफ़रत यह इतनी गुमसुम-सीऔर प्यार यह इतना अकेलाऔर गोल-मोलबाँधोमुझे बाँधोपर कहाँ बाँधोगेकिस लय, किस छंद में?क्या जीवन इसी तरह बीतेगाशब्दों से शब्दों तकजीनेऔर जीने और जीने और जीने केलगातार द्वंद में?

Jun 4, 20232 min

Ep 65Belly Dancer | Dinesh Kumar Shukla

बेली डान्‍सर - दिनेश कुमार शुक्लबमाको शहर केखण्डहरों में मेरा जन्म हुआमाली के प्राचीन परास्त राजकुल में ...माँ के सूखते स्तनों सेमिला मुझे मज्जा का स्वाद,जब गोद में ही थी मैंसुनी मैंने मृत्यु की पहली पदचापक्षयग्रस्त माँ की मंद होती धड़कन में,गोद में ही लग गई लत मुझेज़िंदा बने रहने कीसूखी हुई घास, कटीली नागफनी औरठुर्राई झाड़ियों की मिट्टी ने पाला पोसा मुझेसीखा मैंने ज़हरीले साँपों को भून कर खानाचट्टानों से पाया मैंने नमकसहारा की रेत से बनी मेरी हड्डियाँओ हड्डी-की-खाद के सौदागरतुम मुझे क्यों घूरते हो इस तरह!दास प्रथा का तो अन्त हुएबीत गये कितने सालकहते हैं अफ्रीका भीअब बिल्कुल आज़ाद हैअब मुझे भी गिनती आती हैओ पेट्रोल के सौदागरतुम्हारी आँखों में क्यों इतनी आग हैकि हमारी दुनिया ही ख़ाक हुई जाती हैमुझे अपनी सिगरेट के धुएँ में डुबाते हुएमेरे भाइयों से तुम्हें क्यों नहीं लगता डर !कोई हिरनी क्या दौड़ेगी मुझसे तेज़ चने-सा चबा सकती हूँ बंदूक के छर्रेतड़ित् को तो रोज चकित करती हूँअपने चपल नृत्य सेदरअस्ल तुम्हें चीर सकती हूँ मैं शेरनी की तरहफिर भी तुमअपनी जन्मांध आँखों सेमुझे निर्वस्त्र किये जाते होक्या तुम्हें अपनी ज़िन्दगी प्यारी नहींओ सभ्यताओं के सौदागर।कैसे, कैसे हुए तुम इतने निद्र्वन्द्व !एक के बाद एक सीमा लाँघतेपृथ्वी और स्त्रियों कोकरते हुए पयर्टित पद्दलितदेखते हुए मेरा निर्वस्त्र नाचपेट के लिए पेट-का-नाचमेरी देह की थिरकती माँसपेशियाँमछलियाँ हैंजिनकी हलक में धँस गया लोहे का काँटा,खून के कीचड़ सेभर गया है रंगमंच लथपथजुगुप्सा के इतने व्यंजनों के बीचतुम्हारे सिवा और कौन हो सकता था इतना लोलुपओ लोहे बारूद और मृत्यु के सौदागर !

Jun 3, 20234 min

Ep 55Antim Unchai | Kunwar Narayan

अंतिम ऊँचाई - कुँवर नारायणकितना स्पष्ट होता आगे बढ़ते जाने का मतलबअगर दसों दिशाएँ हमारे सामने होतीं,हमारे चारों ओर नहीं।कितना आसान होता चलते चले जानायदि केवल हम चलते होतेबाक़ी सब रुका होता।मैंने अक्सर इस ऊलजलूल दुनिया कोदस सिरों से सोचने और बीस हाथों से पाने की कोशिश मेंअपने लिए बेहद मुश्किल बना लिया है।शुरू-शुरू में सब यही चाहते हैंकि सब कुछ शुरू से शुरू हो,लेकिन अंत तक पहुँचते-पहुँचते हिम्मत हार जाते हैं।हमें कोई दिलचस्पी नहीं रहतीकि वह सब कैसे समाप्त होता हैजो इतनी धूमधाम से शुरू हुआ थाहमारे चाहने पर।दुर्गम वनों और ऊँचे पर्वतों को जीतते हुएजब तुम अंतिम ऊँचाई को भी जीत लोगे—जब तुम्हें लगेगा कि कोई अंतर नहीं बचा अबतुममें और उन पत्थरों की कठोरता मेंजिन्हें तुमने जीता है—जब तुम अपने मस्तक पर बर्फ़ का पहला तूफ़ान झेलोगेऔर काँपोगे नहीं—तब तुम पाओगे कि कोई फ़र्क़ नहींसब कुछ जीत लेने मेंऔर अंत तक हिम्मत न हारने में।

Jun 2, 20232 min

Ep 54Kitna Achha Hota Hai | Sarveshwar Dayal Saxena

कितना अच्छा होता है - सर्वेश्वरदयाल सक्सेनाकितना अच्छा होता हैएक-दूसरे को बिना जानेपास-पास होनाऔर उस संगीत को सुननाजो धमनियों में बजता है,उन रंगों में नहा जानाजो बहुत गहरे चढ़ते-उतरते हैं।शब्दों की खोज शुरू होते हीहम एक-दूसरे को खोने लगते हैंऔर उनके पकड़ में आते हीएक-दूसरे के हाथों सेमछली की तरह फिसल जाते हैं।हर जानकारी में बहुत गहरेऊब का एक पतला धागा छिपा होता है,कुछ भी ठीक से जान लेनाख़ुद से दुश्मनी ठान लेना है।कितना अच्छा होता हैएक-दूसरे के पास बैठ ख़ुद को टटोलना,और अपने ही भीतरदूसरे को पा लेना।

Jun 1, 20232 min

Ep 62Girna | Naresh Saxena

गिरना - नरेश सक्सेनाचीज़ों के गिरने के नियम होते हैं! मनुष्यों के गिरने के कोई नियम नहीं होते। लेकिन चीज़ें कुछ भी तय नहीं कर सकतीं अपने गिरने के बारे में मनुष्य कर सकते हैं बचपन से ऐसी नसीहतें मिलती रहीं कि गिरना हो तो घर में गिरो बाहर मत गिरो यानी चिट्ठी में गिरो लिफ़ाफ़े में बचे रहो, यानी आँखों में गिरो चश्मे में बचे रहो, यानी शब्दों में बचे रहो अर्थों में गिरो यही सोच कर गिरा भीतर कि औसत क़द का मैं साढ़े पाँच फ़ीट से ज़्यादा क्या गिरूँगा लेकिन कितनी ऊँचाई थी वह कि गिरना मेरा ख़त्म ही नहीं हो रहा चीज़ों के गिरने की असलियत का पर्दाफ़ाश हुआ सत्रहवीं शताब्दी के मध्य, जहाँ, पीसा की टेढ़ी मीनार की आख़िरी सीढ़ी चढ़ता है गैलीलियो, और चिल्ला कर कहता है— “इटली के लोगो, अरस्तू का कथन है कि भारी चीज़ें तेज़ी से गिरती हैं और हल्की चीज़ें धीरे-धीरे लेकिन अभी आप अरस्तू के इस सिद्धांत को ही गिरता हुआ देखेंगे गिरते हुआ देखेंगे, लोहे के भारी गोलों और चिड़ियों के हल्के पंखों, और काग़ज़ों को एक साथ, एक गति से गिरते हुए देखेंगे लेकिन सावधान हमें इन्हें हवा के हस्तक्षेप से मुक्त करना होगा...” और फिर ऐसा उसने कर दिखाया चार सौ बरस बाद किसी को कुतुबमीनार से चिल्लाकर कहने की ज़रूरत नहीं है कि कैसी है आज की हवा और कैसा इसका हस्तक्षेप कि चीज़ों के गिरने के नियम मनुष्यों के गिरने पर लागू हो गए हैं और लोग हर क़द और हर वज़न के लोग यानी हम लोग और तुम लोग एक साथ एक गति से एक ही दिशा में गिरते नज़र आ रहे हैं इसीलिए कहता हूँ कि ग़ौर से देखो, अपने चारों तरफ़ चीज़ों का गिरना और गिरो गिरो जैसे गिरती है बर्फ़ ऊँची चोटियों पर जहाँ से फूटती हैं मीठे पानी की नदियाँ गिरो प्यासे हलक़ में एक घूँट जल की तरह रीते पात्र में पानी की तरह गिरो उसे भरे जाने के संगीत से भरते हुए गिरो आँसू की एक बूँद की तरह किसी के दुख में गेंद की तरह गिरो खेलते बच्चों के बीच गिरो पतझर की पहली पत्ती की तरह एक कोंपल के लिए जगह ख़ाली करते हुए गाते हुए ऋतुओं का गीत “कि जहाँ पत्तियाँ नहीं झरतीं वहाँ वसंत नहीं आता” गिरो पहली ईंट की तरह नींव में किसी का घर बनाते हुए गिरो जलप्रपात की तरह टरबाइन के पंखे घुमाते हुए अँधेरे पर रोशनी की तरह गिरो गिरो गीली हवाओं पर धूप की तरह इंदधनुष रचते हुए लेकिन रुको आज तक सिर्फ़ इंदधनुष ही रचे गए हैं उसका कोई तीर नहीं रचा गया तो गिरो, उससे छूटे तीर की तरह बंजर ज़मीन को वनस्पतियों और फूलों से रंगीन बनाते हुए बारिश की तरह गिरो, सूखी धरती पर पके हुए फल की तरह धरती को अपने बीज सौंपते हुए गिरो गिर गए बाल दाँत गिर गए गिर गई नज़र और स्मृतियों के खोखल से गिरते चले जा रहे हैं नाम, तारीख़ें, और शहर और चेहरे... और रक्तचाप गिर रहा है देह का तापमान गिर रहा है गिर रही है ख़ून में मिक़दार होमोग्लोबीन की खड़े क्या हो बिजूके से नरेश, इससे पहले कि गिर जाए समूचा वजूद एकबारगी तय करो अपना गिरना अपने गिरने की सही वजह और वक़्त और गिरो किसी दुश्मन पर गाज की तरह गिरो उल्कापात की तरह गिरो वज्रपात की तरह गिरो मैं कहता हूँ गिरो।

May 31, 20236 min

Ep 53Kitab Padkar Rona | Raghuvir Sahai

किताब पढ़कर रोना - रघुवीर सहाय रोया हूँ मैं भी किताब पढ़कर केपर अब याद नहीं कि कौन-सीशायद वह कोई वृत्तांत थापात्र जिसके अनेकबनते थे चारों तरफ़ से मँडराते हुए आते थेपढ़ता जाता और रोता जाता था मैंक्षण-भर में सहसा पहचानायह पढ़ता कुछ और हूँरोता कुछ और हूँदोनों जुड़ गए हैं पढ़ना किताब काऔर रोना मेरे व्यक्ति कालेकिन मैंने जो पढ़ा थाउसे नहीं रोया थापढ़ने ने तो मुझमें रोने का बल दियादु:ख मैंने पाया था बाहर किताब के जीवन सेपढ़ता जाता और रोता जाता था मैंजो पढ़ता हूँ उस पर मैं नहीं रोता हूँबाहर किताब के जीवन से पाता हूँरोने का कारण मैंपर किताब रोना संभव बनाती है।

May 30, 20232 min

Ep 58Tum Likho Kavita | Damodar Khadse

तुम लिखो कविता | दामोदर खडसे तुम लिखो कविता और मैं देखूँ जी भरकर कलम, स्याही, कागज़ पर गुनगुनाता ज़िन्दगी का अनगाया गीत सफ़र के बहुत पीछे कोई गुमनाम मोड़ और इमली के पेड़ पर कटी हुई पतंग कबूतरों का जत्था, राह से उड़ती धूल मुड़-मुड़कर ठिठकते कदम लहराता हाथ कुछ-कुछ क़रीबी बहुत कुछ दूरियाँ भीतर-बाहर उतराते आँखों की डोरों में किए-अनकिए की उलझन आत्महंता सिसकन कैसे बरगलाए कोई अपनी ही आवाज़ लिखो तुम कविता और मैं देखूँ मैं देखूँ तुम्हारी अँगुलियों में एक बेचैन कलम मैं देखूँ शब्दों में नहायी पुतलियाँ आँखों में बहुत गहरे अर्थों की कतारें माथे पर उड़ती सागर सी हिलोरें तुम लिखो कविता और मैं देखूँ मैं देखूँ तुमको कविता में बदलते हुए।

May 29, 20232 min

Ep 50Maine Aahuti Bankar Dekha | Sachchidananda Hirananda Vatsyayan Agyeya

मैंने आहुति बन कर देखा - सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’मैं कब कहता हूँ जग मेरी दुर्धर गति के अनुकूल बने,मैं कब कहता हूँ जीवन-मरू नंदन-कानन का फूल बने?काँटा कठोर है, तीखा है, उसमें उसकी मर्यादा है,मैं कब कहता हूँ वह घटकर प्रांतर का ओछा फूल बने?मैं कब कहता हूँ मुझे युद्ध में कहीं न तीखी चोट मिले?मैं कब कहता हूँ प्यार करूँ तो मुझे प्राप्ति की ओट मिले?मैं कब कहता हूँ विजय करूँ मेरा ऊँचा प्रासाद बने?या पात्र जगत की श्रद्धा की मेरी धुंधली-सी याद बने?पथ मेरा रहे प्रशस्त सदा क्यों विकल करे यह चाह मुझे?नेतृत्व न मेरा छिन जावे क्यों इसकी हो परवाह मुझे?मैं प्रस्तुत हूँ चाहे मेरी मिट्टी जनपद की धूल बने-फिर उस धूली का कण-कण भी मेरा गति-रोधक शूल बने!अपने जीवन का रस देकर जिसको यत्नों से पाला है-क्या वह केवल अवसाद-मलिन झरते आँसू की माला है?वे रोगी होंगे प्रेम जिन्हें अनुभव-रस का कटु प्याला है-वे मुर्दे होंगे प्रेम जिन्हें सम्मोहन कारी हाला हैमैंने विदग्ध हो जान लिया, अन्तिम रहस्य पहचान लिया-मैंने आहुति बन कर देखा यह प्रेम यज्ञ की ज्वाला है!मैं कहता हूँ, मैं बढ़ता हूँ, मैं नभ की चोटी चढ़ता हूँकुचला जाकर भी धूली-सा आंधी सा और उमड़ता हूँमेरा जीवन ललकार बने, असफलता ही असि-धार बनेइस निर्मम रण में पग-पग का रुकना ही मेरा वार बने!भव सारा तुझपर है स्वाहा सब कुछ तप कर अंगार बने-तेरी पुकार सा दुर्निवार मेरा यह नीरव प्यार बने।

May 28, 20233 min

Ep 63Kaash Ki Pehle Likhi Jaati Ye Kavitayein | Priyadarshan

काश कि पहले लिखी जातीं ये कविताएँ - प्रियदर्शन एकवह एक उजली नाव थी जो गहरे आसमान में तैर रही थीचाँदनी की झिलमिल पतवार लेकर कोई तारा उसे खे रहा थाआकाशगंगाएँ गहरी नींद में थींअपनी सुदूर जमगग उपस्थिति से बेख़बररात इतनी चमकदार थी कि काला आईना बन गई थीसमय-समय नहीं था एक सम्मोहन था जिसमें जड़ा हुआ था यह सारा दृश्ययह प्रेम का पल था जिसका जादू टूटा तो सारे आईने टूट गए।दोवह एक झील थी जो आँखों में बना करती थीइंद्रधनुष के रंग चुराकर सपने अपनी पोशाक सिला करते थेकामनाओं के खौलते समुद्र उसके आगे मुँह छुपाते थेएक-एक पल की चमक में न जाने कितने प्रकाश वर्षों का उजाला बसा होता थाजिस रेत पर चलते थे वह दोस्त हो जाती थीजिस घास को मसलते थे, वह राज़दार बन जाती थीकल्पनाएँ जैसे चुकती ही नहीं थींसामर्थ्य जैसे सँभलती ही नहीं थीसमय जैसे बीतता ही नहीं थावह भी एक जीवन था जो हमने जिया थातीनवह एक शहर था जो रोज़ नए रूप धरता थाहर गली में कुछ बदल जाता, कुछ नया हो जातालेकिन हमारी पहचान उससे इतनी पक्की थी कि उसके तिलिस्म से बेख़बर हम चलते जाते थेरास्ते बेलबूटों की तरह पाँवों के आगे बिछते जातेन कहीं खोने का अंदेशा न कुछ छूटने का डरन कहीं पहुँचने की जल्दी न किसी मंज़िल का पतावे आश्वस्ति भरे रास्ते कहीं खो गएवे अपनेपन के घर खंडहर हो गएहम भी न जाने कहाँ आ पहुँचेकभी ख़ुद को पहचानने की कोशिश करते हैंकभी इस शहर को। कुछ वह बदल गयाकुछ हम बीत गए।

May 27, 20233 min

Ep 48Lautna | Vishnu Khare

लौटना - विष्णु खरेउसे जहाँ छोड़ा थाकभी-कभी वहाँ जाकर खड़ा हो जाता हूँकूडे़ के जिस अम्बार को देखवह लपक कर दौड़ गया थाअब वहाँ नहीं हैदरअसल अब कुछ भी वहाँ उस दिन जैसा नहीं हैमैंने उसे आधे दिल से पुकारा भी थाकि अगर लौट आए तो उसे वापस ले जाऊँलेकिन वह सिर्फ़ एक बार मेरी तरफ़ देख करमुझे ऐसा लगा कि जैसे हँसता हुआकूड़ा खोदने में जुटा रहाउसके बाद मैं चला आया लेकिन कई बार लौटा हूँवह जगह अब एकदम बदल चुकी हैनई इमारतों दूकानों की वजह से पहचानी नहीं जातीवह कूड़ा भी नहीं रहा वहाँवह सड़क अंदर जहाँ जाती थीउस पर भी कुछ दूर तक गया हूँ वह या उससे मिलता-जुलता कुछ भी दिखाई नहीं देताकभी कभी एकाध आदमी पूछ लेता हैकिसे देखते हैं भाई साहबनहीं यूँ ही या कोई और झूठ बोल कर चला आता हूँकई कारणों से वहाँ जाना कम होता गया हैऔर अब तो बहुत ज़्यादा बरस भी हो गएफिर भी कभी लौटता हूं सारी उम्मीदों के खिलाफ़और जहाँ वह कूड़े का ढेर था उससे कुछ दूरवह उतनी ही देरयाद करता खड़ा रहता हूँ कि कोई मददगार फिर पूछे नहींएक दिन ऐसे जाऊंगा कि कोई मुझे देख नहीं पाएगा और बिना पुकारे पता नहीं कहाँ सेवह झपटता हुआ तीर की तरह आएगापहचानता हुआ मुझे अपने साथ ले जाने के लिए

May 26, 20232 min

Ep 64Prajapati | Rajesh Joshi

प्रजापति - राजेश जोशीचीज़ों का हूबहू दिखना अपनी ही शक्ल में कविता में मुझे पसंद नहीं बिल्कुल मैं चाहता हूँ मेरा फटा-पुराना जूता भी दिखे वहाँ पूर्णिमा के पूरे चाँद की तरह एक साबुन की तरह दिखे मेरी आत्मा छोटी-छोटी विकृतियाँ और अंतर्विरोध भी दिखें वहाँ फूली हुई नसों वाले राक्षसों से इतने वीभत्स और दैत्याकार कि आसानी से की जा सके उनसे घृणा की जा सके नफ़रत मुझे पसंद हैं वे विदूषक जो मंच पर आने से पहले ही रँग लेते हैं अपना पूरा चेहरा मैं चाहता हूँ बेहद थका और ऊबा हुआ फ़ोरमैन भी जब अपने घर में घुसे तो बदल जाए तत्काल उसका चेहरा अपनी पाँच बरस की बेटी के पिता की तरह बदल जाएँ, बदल जाएँ लोगों के चेहरे जब वे मेरी कविता में आएँ हीरे की तरह चमकती हुई दिखें लोगों की बहुत छोटी-छोटी अच्छाइयाँ कि आत्महत्या करता आदमी पलट कर दौड़ पड़े जीवन की ओर चिल्लाता हुआ कुछ नहीं है जीवन से ज़्यादा सुंदर जीवन से ज़्यादा प्यारा जीवन की तरह अमर मैं चाहता हूँ कि कविता के भीतर फैली आसमान की टेबिल पर मैं जब सूरज के साथ चाय पी रहा होऊँ एक विशाल समुद्र की तरह दिखे मेरा कप।

May 25, 20233 min

Ep 57Kavi | Viren Dangwal

कवि - वीरेन डंगवाल मैं ग्रीष्म की तेजस्विता हूँऔर गुठली जैसाछिपा शहद का ऊष्म तापमैं हूँ वसंत में सुखद अकेलापनजेब में गहरी पड़ी मूँगफली को छाँटकरचबाता फ़ुरसत सेमैं चेकदार कपड़े की क़मीज़ हूँउमड़ते हुए बादल जब रगड़ खाते हैंतब मैं उनका मुखर ग़ुस्सा हूँइच्छाएँ आती हैं तरह-तरह के बाने धरेउनके पास मेरी हर ज़रूरत दर्ज हैएक फ़ेहरिस्त में मेरी हर कमज़ोरीउन्हें यह तक मालूम हैकि कब मैं चुप होकर गर्दन लटका लूँगामगर फिर भी मैं जाता रहूँगा हीहर बार भाषा को रस्से की तरह थामेसाथियों के रास्ते परएक कवि और कर ही क्या सकता हैसही बने रहने की कोशिश के सिवा

May 24, 20232 min

Ep 72Angarey Ko Tumne Chhua | Kanhaiya Lal Nandan

अंगारे को तुमने छुआ - कन्हैयालाल नंदनअंगारे को तुमने छुआऔर हाथ में फफोला नहीं हुआइतनी-सी बात परअंगारे पर तोहमत मत लगाओज़रा तह तक जाओआग भी कभी-कभीअपना धर्म निभाती हैऔर जलने वाले की क्षमता देखकर जलाती है

May 23, 20231 min

Ep 49Main Tumhe Phir Milungi | Amrita Pritam

मैं तुम्हें फिर मिलूँगी - अमृता प्रीतम मैं तुम्हें फिर मिलूँगी कहाँ? किस तरह? नहीं जानती शायद तुम्हारे तख़्ईल की चिंगारी बन कर तुम्हारी कैनवस पर उतरूँगी या शायद तुम्हारी कैनवस के ऊपर एक रहस्यमय रेखा बन कर ख़ामोश तुम्हें देखती रहूँगी या शायद सूरज की किरन बन कर तुम्हारे रंगों में घुलूँगी या रंगों की बाँहों में बैठ कर तुम्हारे कैनवस को पता नहीं कैसे-कहाँ? पर तुम्हें ज़रूर मिलूँगी या शायद एक चश्मा बनी होऊँगी और जैसे झरनों का पानी उड़ता है मैं पानी की बूँदें तुम्हारे जिस्म पर मलूँगी और एक ठंडक-सी बन कर तुम्हारे सीने के साथ लिपटूँगी... मैं और कुछ नहीं जानती पर इतना जानती हूँ कि वक़्त जो भी करेगा इस जन्म मेरे साथ चलेगा... यह जिस्म होता है तो सब कुछ ख़त्म हो जाता है पर चेतना के धागे कायनाती कणों के होते हैं मैं उन कणों को चुनूँगी धागों को लपेटूँगी और तुम्हें मैं फिर मिलूँगी...

May 22, 20232 min

Ep 61Sankhyaein | Naresh Saxena

संख्याएँ - नरेश सक्सेनाशब्द तो आए बहुत बाद मेंसँख्याएँ हमारे साथ जन्म से ही हैंगर्भ में जबनिर्माण हो रहा था हमारी हड्डियों कारक्तकणों और कोशिकाओं कासाथ-साथ सँख्याएँ भी निर्मित होती जा रही थींएक हमारी देह की इकाई की वो सँख्या हैजिसमें समाहित हैं सारी सँख्याएँदो आँखों में स्थित है दोतीन है उँगलियों के तीन जड़ों मेंहृदय के हिस्से हैं चारऔर पाँच का निवासपाँच उँगलियों में हैआगे की सारी सँख्याओं कोदेह में तलाशना बहुत मज़ेदार खेल हैनौ को तो अमर कर गए कबीरकि नौ द्वारे का पिंजरा ता में पंछी पौन...मुझे तो बहुत चकित करती है यह बातकि देह की सँख्याएँ आठ की सँख्या निर्धारित करती हैंक्योंकि आठ तरह से ही मुड़ती है यह देहइसीलिए तो कृष्ण कहलाते हैं अष्टावक्रसात रंग दीखते हैं आँखों कोऔर जीभ छह तरह के स्वादों को पहचानती हैइसीलिए तो भोजन को कहा गया षट्‍रसदेखिए एक से बना कैसा प्यारा शब्दएकाएक जो दूसरे के बिना रह नहीं सकताजिसके बिना सम्भव नहीं थीइस दुनिया की शुरुआतमैंने तो शुरू में ही कही थी यह बातकि सँख्याएँ शब्दों की पूर्वज हैंशब्द तो आए बहुत बाद मेंऔर आते ही चले जा रहे हैंजबकी सँख्याएँ सबकी सब आ चुकी हैंक्या कोई नई सँख्या बता सकते हैं आप ।

May 21, 20233 min

Ep 47Khidkiyan | Kumar Vikal

खिड़कियाँ - कुमार विकलजिन घरों में खिड़कियाँ नहीं होतींउनमें रहने वाले बच्चों कासूरज के साथ किस तरह का रिश्ता होता है?सूरज उन्हें उस अमीर मेहमान —सा लगता हैजो किसी सुदूर शहर सेकभी —कभार आता हैएकाध दिन के लिए घर में रुकता हैसारा वक्त माँ से हँस—हँस के बतियाता हैऔर जाते समयउन सबकी मुठ्ठियों मेंकुछ रुपये ठूँस जाता है|जिन घरों में खिड़कियाँ नहीं होतींवहाँ से धूप बाहर की दीवार से लौट जाती हैजैसे किसी बच्चे के बीमार पड़ने परमाँ की कोई सहेली मिजाजपुर्सी के लिए तो आती हैकिंतु घर की दहलीज़ से हीहाल पूछ पर चली जाती है|जिन घरों में खिड़कियाँ नहीं होतींवहाँ के बच्चों को रोशनी की प्रतीक्षा—कुछ इस तरह से होती हैजिस तरह राखी के कुछ दिनों बादघर के सामने सेपोस्टमैन के गुज़र जाने के बादपहले पोस्टमैन को कोसती हैबाद में रसोई में जाकरअपने भाई की मजबूरी समझ करबहुत रोती है|जिन घरों में खिड़कियाँ नहीं होतींवहाँ पर चाँदनी कुछ इस तरह से आती हैजैसे किसी खिड़कियों वाले घर मेंपक रहे पकवानों की ख़ुशबूदूर तक के घरों में फैल जाती है|जिन घरों में खिड़कियाँ नहीं होतींवहाँ पर कोई लोरियाँ नहीं गाताचाँद को चंदा मामा नहीं कहतापियक्कड़ पिता की आवाज़ ही बच्चों को सुलाती हैऔर किसी औरत के सिसकने की आवाज़चौकीदार के ‘जागते रहो’ स्वर में खो जाती है|

May 20, 20232 min

Ep 46Democracy Kya Hoti Hai | Ashok Chakradhar | Varun Grover

डेमोक्रेसी क्या होती है? - अशोक चक्रधरपार्क के कोने में घास के बिछौने पर लेटे-लेटे हम अपनी प्रियसी से पूछ बैठे— क्यों डियर! डेमोक्रेसी क्या होती है? वह बोलीं— तुम्हारे वादों जैसी होती है! इंतज़ार में, बहुत तड़पाती है, झूठ बोलती है सताती है, तुम तो आ भी जाते हो, ये कभी नहीं आती है! एक विद्वान से पूछा वह बोले— हमने राजनीति-शास्त्र सारा पढ़ मारा, डेमोक्रेसी का मतलब है— आज़ादी, समानता और भाईचारा। आज़ादी का मतलब रामनाम की लूट है, इसमें गधे और घास दोनों को बराबर की छूट है। घास आज़ाद है कि चाहे जितनी बढ़े, और गधे स्वतंत्र हैं कि लेटे-लेटे या खड़े-खड़े कुछ भी करें, जितना चाहें इस घास को चरें। और समानता! कौन है जो इसे नहीं मानता? हमारे यहाँ— ग़रीबों और ग़रीबों में समानता है, अमीरों और अमीरों में समानता है, मंत्रियों और मंत्रियों में समानता है, संत्रियों और संत्रियों में समानता है। चोरी, डकैती, सेंधमारी, बटमारी राहज़नी, आगज़नी, घूसख़ोरी, जेबकतरी इन सबमें समानता है। बताइए, कहाँ असमानता है? और भाईचारा! तो सुनो भाई! यहाँ हर कोई एक-दूसरे के आगे चारा डालकर भाईचारा बढ़ा रहा है। जिसके पास डालने को चारा नहीं है उसका किसी से भाईचारा नहीं है। और अगर वो बेचारा है तो इसका हमारे पास कोई चारा नहीं है। फिर हमने अपने एक जेलर मित्र से पूछा— आप ही बताइए मिस्टर नेगी। वह बोले— डेमोक्रेसी? आजकल ज़मानत पर रिहा है, कल सींखचों के अंदर दिखाई देगी। अंत में मिले हमारे मुसद्दीलाल, उनसे भी कर डाला यही सवाल। बोले— डेमोक्रेसी? दफ़्तर के अफ़सर से लेकर घर की अफ़सरा तक पड़ती हुई फटकार है! ज़बान के कोड़ों की मार है चीत्कार है, हाहाकार है। इसमें लात की मार से कहीं तगड़ी हालात की मार है। अब मैं किसी से ये नहीं कहता, कि मेरी ऐसी-तैसी हो गई है, कहता हूँ— मेरी डेमोक्रेसी हो गई है!

May 19, 20233 min

Ep 45Nadiyaan | Kedarnath Singh

नदियाँ - केदारनाथ सिंहवे हमें जानती हैंजैसे जानती हैं वे अपनी मछलियों की बेचैनीअपने तटों का तापमानजो कि हमीं हैंबस हमीं भूल गए हैंहमारे घर कभी उनका भीआना-जाना थाउनकी नसों में बहता हैपहाड़ों का खूनजिसमे थोड़ा सा खूनहमारा भी शामिल हैऔर गरम-गरम दूधटपकता हुआ भूरे दरख्तों की छाल सेपता लगा लोदरख्तों की छालऔर हमारी त्वचा का गोत्रएक ही हैपरछाइयां भी असल मेंनदियाँ ही हैंहमीं से फूटकरहमारी बगल में चुपचाप बहती हुई नदियाँहर आदमी अपनी परछाई मेंनहाता हैऔर लगता हैनदी में नहा रहा हैजो लगता है वह भीउतना ही सच हैजितना कोई भी नदीपुल -पृथ्वी के सारे के सारे पुलएक गहरा षड्यंत्र हैं नदियों के खिलाफऔर नदियाँ उन्हें इस तरह बर्दाश्त करती हैंजैसे क़ैदी ज़ंजीरों कोहालांकि नदियाँ इसीलिए नदियाँ हैकि वे जब भी चाहती हैंउलट-पुलट आर देती हैं सारा कैलेण्डरऔर दिशाओं के नामहमारे देश में नदियाँजब कुछ नहीं करतींतब वे शवों का इंतजार करती हैंअँधेरे को चीरते हुएआते हैं शववे आते हैं अपनी चुप्पियों की चोट सेजीने की धार को तीव्रतर करते हुएनदियाँ उन्हें देखती हैंऔर जैसे चली जाती हैं कहीं अपने ही अन्दरकिन्हीं जलमग्न शहरों कीगंध की तलाश मेंनदियाँ जो कि असल मेंशहरों का आरम्भ हैंऔर शहर जो कि असल मेंनदियों का अंतमुझे याद नहींमैंने भूगोल की किस किताब में पढ़ा थाअंत और आरम्भअपने विरोध की सारी ऊष्मा के साथजिस जगह मिलते हैंकहीं वहीं से निकलती हैंसारी की सारी नदियाँ.

May 18, 20233 min

Ep 44Ho Sakta Hai | Ashok Vajpeyi

हो सकता है - अशोक वाजपेयी हो सकता है, इस बार हम असमय आ गए होंहर समय कुछ ना कुछ काअंत हो रहा होता हैऔर उसी समयकुछ ना कुछ का आरंभ भीऐसा लग सकता है किअंत ही आरंभ हैऔर आरंभ ही अंत हैठीक-ठीक समय तय कर पाना मुश्किल हैक्योंकि हर आना अंत है, आरंभ भीजब मनुष्य अपने एकांत में विलप रहा होता है,तब हरितिमा बाहरखिलखिला रही होती हैफूलों को कतई ख़बर नहींकि मनुष्य के आंसू क्या होते हैंप्रकृति ना हँसती है ना रोती हैफिर भी माटी का चोला पहने मनुष्यउसपर भरोसा करता हैजबकि जीना हर दिनअंत के और पास जाना हैनष्ट करने का उत्साह बढ़ता जाता हैकम होती जाती हैइच्छा कुछ रचने कीकम होती जाती हैं जगहेंठिठककर कुछ सोचने कीजो नष्ट करता है, वो अपने को भीनष्ट कर रहा होता हैजो रचता है, वो अपने को बचा रहा होता हैभुरभुरा है नाश का स्थापत्यभुरभुरा है रचने का स्थापत्यकोई नहीं बचता नश्वरता के श्राप सेखिड़कियाँ और दरवाज़े सब खुले हैंखुला है आंगनउन्हीं में होकर आती है पदचापना होने कीहम उसी पदचाप की ओर आपका ध्यान खींचने शायद असमय आ गए हैं।

May 17, 20232 min

Ep 43Auratein | Ramashankar Yadav Vidrohi

औरतें - रमाशंकर यादव विद्रोहीकुछ औरतों ने अपनी इच्छा से कुएँ में कूदकर जान दी थी, ऐसा पुलिस के रिकार्डों में दर्ज है। और कुछ औरतें चिता में जलकर मरी थीं, ऐसा धर्म की किताबों में लिखा है। मैं कवि हूँ, कर्ता हूँ, क्या जल्दी है, मैं एक दिन पुलिस और पुरोहित, दोनों को एक ही साथ औरतों की अदालत में तलब कर दूँगा, और बीच की सारी अदालतों को मंसूख कर दूँगा। मैं उन दावों को भी मंसूख कर दूँगा, जिन्हें श्रीमानों ने औरतों और बच्चों के ख़िलाफ़ पेश किया है। मैं उन डिक्रियों को निरस्त कर दूँगा, जिन्हें लेकर फ़ौजें और तुलबा चलते हैं। मैं उन वसीयतों को ख़ारिज कर दूँगा, जिन्हें दुर्बल ने भुजबल के नाम की होंगी। मैं उन औरतों को जो कुएँ में कूदकर या चिता में जलकर मरी हैं, फिर से ज़िंदा करूँगा, और उनके बयानात को दुबारा क़लमबंद करूँगा, कि कहीं कुछ छूट तो नहीं गया! कि कहीं कुछ बाक़ी तो नहीं रह गया! कि कहीं कोई भूल तो नहीं हुई! क्योंकि मैं उन औरतों के बारे में जानता हूँ जो अपने एक बित्ते के आँगन में अपनी सात बित्ते की देह को ता-ज़िंदगी समोए रही और कभी भूलकर बाहर की तरफ़ झाँका भी नहीं। और जब वह बाहर निकली तो औरत नहीं, उसकी लाश निकली। जो खुले में पसर गई है, माँ मेदिनी की तरह। एक औरत की लाश धरती माता की तरह होती है दोस्तो! जो खुले में फैल जाती है, थानों से लेकर अदालतों तक। मैं देख रहा हूँ कि जुल्म के सारे सबूतों को मिटाया जा रहा है। चंदन चर्चित मस्तक को उठाए हुए पुरोहित, और तमग़ों से लैस सीनों को फुलाए हुए सैनिक, महाराज की जय बोल रहे हैं। वे महाराज जो मर चुके हैं, और महारानियाँ सती होने की तैयारियाँ कर रही हैं। और जब महारानियाँ नहीं रहेंगी, तो नौकरानियाँ क्या करेंगी? इसलिए वे भी तैयारियाँ कर रही हैं। मुझे महारानियों से ज़्यादा चिंता नौकरानियों की होती है, जिनके पति ज़िंदा हैं और बेचारे रो रहे हैं। कितना ख़राब लगता है एक औरत को अपने रोते हुए पति को छोड़कर मरना, जबकि मर्दों को रोती हुई औरतों को मारना भी ख़राब नहीं लगता। औरतें रोती जाती हैं, मरद मारते जाते हैं। औरतें और ज़ोर से रोती हैं, मरद और ज़ोर से मारते हैं। औरतें ख़ूब ज़ोर से रोती हैं, मरद इतने ज़ोर से मारते हैं कि वे मर जती हैं। इतिहास में वह पहली औरत कौन थी, जिसे सबसे पहले जलाया गया, मैं नहीं जानता, लेकिन जो भी रही होगी, मेरी माँ रही होगी। लेकिन मेरी चिंता यह है कि भविष्य में वह आख़िरी औरत कौन होगी, जिसे सबसे अंत में जलाया जाएगा, मैं नहीं जानता, लेकिन जो भी होगी मेरी बेटी होगी, और मैं ये नहीं होने दूँगा।

May 16, 20234 min

Ep 42Marna Hai Ye To Tai Hai | Naresh Saxena

मरना है ये तो तय है - नरेश सक्सेना मरना है ये तो तय हैपर कब और किसके हाथयही संचय है जो है सबसे नज़दीक उसी से सबसे ज़्यादा भय है यह इतना बुरा समय है मरना है ये तो तय है

May 15, 20231 min

Ep 41Bas Ek Khwab | Pratibha Katiyar

बस एक ख़्वाब कविता- प्रतिभा कटियार स्वर- शुबा सुभाष रावतपूरे शहर में तितलियां उड़ती फिर रही हैं. रंग बिरंगी तितलियां, छोटी बड़ी तितलियां. खूबसूरत तितलियां. आज शहर को अचानक क्या हो गया है? पूरा शहर तितलियों से भरा है. हर कोई तितलियों के पीछे भाग रहा है. भागता ही जा रहा है. कोई छोटी तितली के पीछे भाग रहा है, कोई बड़ी तितली के पीछे. न कोई गाड़ी, न बस, न ऑटो. सारे ऑफिस बंद, दुकानें भी बंद. घर में कोई नहीं, बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष सब के सब सड़कों पर दौड़ते हुए. पता चला ये जो तितलियां हैं. दरअसल, ये तितलियां नहीं हैं, ख़्वाब हैं.नये राजा ने यह मुनादी करवायी है कि हर कोई अपने जीवन का एक ख़्वाब पूरा कर सकता है. सरकार हर किसी का एक ख़्वाब जरूर पूरा करेगी. अब जो यह मुनादी हुई तो सबकी ख़्वाबों की पोटलियां निकलकर बाहर आ गईं. सदियों से पलकों के पीछे दबे पड़े ख़्वाब जरा सा मौका मिलते ही भाग निकले सारे ख़्वाब तितली हो गये. अब हर कोई अपने ख़्वाबों के पीछे भाग रहा है. कौन सा पकड़े, कौन सा छोड़ा जाए. वो वाला, नहीं वो वाला. नहीं, सबसे अज़ीज तो वो था, इसके बगैर तो काम चल सकता है. कोई किसी से बात नहीं कर रहा है. सब ख़्वाबों के पीछे भाग रहे हैं और जिन्होंने पकड़ लिया है अपने ख़्वाबों को, वे इस पसोपेश में हैं कि कौन सा पूरा कराया जाए. भई, ऐसा मौका रोज तो नहीं मिलता है ना?इसी आपाधापी में दिन बीत गया. बच्चों के हंसने की आवाजें शहर में गूंजने लगीं. पूरे दिन जब सारे बड़े अपने-अपने ख़्वाबों के पीछे भाग रहे थे बच्चों ने मिलकर खूब मजे किए. न स्कूल का झंझट था, न घरवालों की रोक-टोक. जो जी चाहा वो किया, जितनी मर्जी आयी उतनी देर खेलने का लुत्फ उठाया. शाम को उनके खुलकर हंसने की आवाजें शहर में गूंजने लगीं. बड़ों ने डांटा, चुप रहो, डिस्टर्ब कर रहे हो तुम लोग?किस बात में डिस्टर्ब कर रहे हैं हम ?बच्चों ने पूछा।आज नये राजा का फरमान है कि वो सबका एक ख़्वाब पूरा करेंगे. हम लोग अपना-अपना सबसे प्यारा ख़्वाब ढूंढ रहे हैं. बच्चे हंसे,'लेकिन ख़्वाब तो पूरा हो गया.'बड़े चौंके.हां, दिन बीत चुका है,और ख़्वाब पूरा हो चुका है. आप लोग सारा दिन ख़्वाब ढूंढते रहे और हमारा एक ही ख़्वाब था एक दिन अपनी मर्जी से जीने का, वो पूरा हो गया. अब बंद करिये ढूंढना-वूंढना. समय बीत चुका है.तितलियां गायब हो गईं सब की सब. शहर में बस गाड़ियाँ ही दौड़ रही थीं फिर से.

May 14, 20234 min

Ep 40Ek Vriksh Ki Hatya | Kunwar Narayan

एक वृक्ष की हत्या - कुँवर नारायणअबकी घर लौटा तो देखा वह नहीं था— वही बूढ़ा चौकीदार वृक्ष जो हमेशा मिलता था घर के दरवाज़े पर तैनात। पुराने चमड़े का बना उसका शरीर वही सख़्त जान झुर्रियोंदार खुरदुरा तना मैला-कुचैला, राइफ़िल-सी एक सूखी डाल, एक पगड़ी फूल पत्तीदार, पाँवों में फटा-पुराना जूता चरमराता लेकिन अक्खड़ बल-बूता धूप में बारिश में गर्मी में सर्दी में हमेशा चौकन्ना अपनी ख़ाकी वर्दी में दूर से ही ललकारता, “कौन?” मैं जवाब देता, “दोस्त!” और पल भर को बैठ जाता उसकी ठंडी छाँव में दरअसल, शुरू से ही था हमारे अंदेशों में कहीं एक जानी दुश्मन कि घर को बचाना है लुटेरों से शहर को बचाना है नादिरों से देश को बचाना है देश के दुश्मनों से बचाना है— नदियों को नाला हो जाने से हवा को धुआँ हो जाने से खाने को ज़हर हो जाने से : बचाना है—जंगल को मरुस्थल हो जाने से, बचाना है—मनुष्य को जंगल हो जाने से।

May 13, 20233 min

Ep 39Itne Bhale Nahi Ban Jana | Viren Dangwal | Varun Grover

इतने भले नहीं बन जाना साथी - वीरेन डंगवालइतने भले नहीं बन जाना साथी जितने भले हुआ करते हैं सरकस के हाथी गदहा बनने में लगा दी अपनी सारी कूवत सारी प्रतिभा किसी से कुछ लिया नहीं न किसी को कुछ दिया ऐसा भी जिया जीवन तो क्या जिया? इतने दुर्गम मत बन जाना संभव ही रह जाए न तुम तक कोई राह बनाना अपने ऊँचे सन्नाटे में सर धुनते रह गए लेकिन किंचित भी जीवन का मर्म नहीं जाना इतने चालू मत हो जाना सुन-सुन कर हरकतें तुम्हारी पड़े हमें शरमाना बग़ल दबी हो बोतल मुँह में जनता का अफ़साना ऐसे घाघ नहीं हो जाना ऐसे कठमुल्ले मत बनना बात नहीं जो मन की तो बस तन जाना दुनिया देख चुके हो यारो एक नज़र थोड़ा-सा अपने जीवन पर भी मारो पोथी-पतरा-ज्ञान-कपट से बहुत बड़ा है मानव कठमुल्लापन छोड़ो, उस पर भी तो तनिक विचारो काफ़ी बुरा समय है साथी गरज रहे हैं घन घमंड के नभ की फटती है छाती अंधकार की सत्ता चिल-बिल चिल-बिल मानव-जीवन जिस पर बिजली रह-रह अपना चाबुक चमकाती संस्कृति के दर्पण में ये जो शक्लें हैं मुस्काती इनकी असल समझना साथी अपनी समझ बदलना साथी

May 12, 20232 min

Ep 33Jo Tum Aa Jaate Ek Baar | Mahadevi Verma

जो तुम आ जाते एक बार - महादेवी वर्मा जो तुम आ जाते एक बारकितनी करुणा कितने सँदेश,पथ में बिछ जाते बन पराग,गाता प्राणों का तार-तारअनुराग-भरा उन्माद-राग;आँसू लेते वे पद पखार !जो तुम आ जाते एक बार !हँस उठते पल में आर्द्र नयनघुल जाता ओठों से विषाद,छा जाता जीवन में वसंतलुट जाता चिर-संचित विराग;आँखें देतीं सर्वस्व वार |जो तुम आ जाते एक बार !

May 11, 20232 min

Ep 35Pita - Uday Prakash

पिता - उदय प्रकाशपिता झाड़-झंखाड़, घाटियों और पत्थरों से भरे चटियल मैदान थे। पिता सागौन, शीशम, बबूल, तेंदुओं और हिरनों से भरे बीहड़ थे। बचपन में अक्सर किसी ऊँचे टीले पर चढ़ कर मैं आस-पास के गाँवों में ललकार दिया करता था नाके के पार शहर तक में पिता का रोब था। एक-एक इमारत पर उनकी कन्नियाँ सरकी थीं। एक-एक दीवार पर उनकी उँगलियों के निशान थे। हर दरवाज़े की काठ पर उनका रंदा चला था। नाके के इस पार जहाँ से गाँव की वीरानगी शुरू होती है हर खेत की कठोर छाती पर पिता अपनी कुदाल धँसा गए थे। हल की हर मूठ पर उनकी घट्ठेदार हथेलियों की छाप थी। हर गरियार बैल के पुट्ठों पर उनके डंडे के दाग थे... बचपन में पिता के कंधे पर बैठ कर मैं बाज़ार घूमने जाता था। पिता पहाड़ की तरह चलते भीड़ की तरह उनके कंधे पर मैं जंगली तोते की तरह बैठा रहता। बाद में पिता ग़ायब हो गए कहते हैं खेल, कुदाल, बैल, इमारतें, ईंटे, दरवाज़े, बाज़ार उन्हें पचा गए। मुझे लगता है उस चटियल मैदान के भीतर (जो पिता थे) ज़मीन की दूसरी-तीसरी परतों में। सरकता हुआ कोई नम सोता भी था जो मेहनत करते पिता की देह के अलावा कभी-कभी मेरी आँखों से भी रिसने लगता था।

May 10, 20233 min

Ep 36Yun Safar Bhar Yaad Hai | Dr Sheoraj Singh Bechain

यूँ सफ़र भर याद हैं - शिवराज सिंह बेचैन यूँ सफ़र भर याद हैं गुज़रे मुक़ामातों के लोग मेरी मजबूती तो हैं कमज़ोर हालातों के लोग दोस्त-दुश्मन, ग़ैर-अपने पास से देखे सभी यूँ तो इन्सां ही हैं आख़िर सब धर्म-जातों के लोग मैं कई सदियों से यूँ ख़ामोश था, संतप्त था मेरी जानिब से बहुत बोलें हैं बेबातों के लोग बात मंज़िल की तो करने का कोई मतलब नहीं ये तजुर्बात-ए-सफ़र लें मुझसे जो चाहते हैं लोग ये मेरा बचपन करोड़ों बेसहारों का वजूद है उन्हीं के हाथ में जीवन जो दे पाते हैं लोग बच गईं साँसें तो ले आया मैं इस अंजाम तक कल मिलूँगा मुझसे मिल लेना बहुत चाहते हैं लोग

May 9, 20233 min

Ep 38Amarphal | Arun Kamal

तोते का जुठाया अमरूद दो मुझेजिसके भीतर की लामिला फूटती हो बाहरगिलहरी के दाँतों के दागवाला जामुन दो काला अंधकार के रस से भरा हुआपक कर अपने ही उल्‍लास से फटताएक फल दो शरीफे काऔर रस के तेज वेग से जिस ईख केफटे हों पोरवह ईख दो मुझेऔर खूब चौड़े थन वाली गाय का दूधजिसके चलने भर सेछीमियों से झरता हो दूधमुझे छप्‍पन व्‍यंजन नहींबस एक फल दोसूर्य का लाल फलअंधकार का काला फलजिसे बस एक बार काटूँऔर अमर हो जाऊँवही अमरफल !सबसे अच्‍छे फल थे वेजो ऋतु में आएजब पौधा थापूरे उठान परलेकिन सबसे अंतिम फल हीजो पड़े डाल पर ज्‍वाएटेढ़े बाँगुरअगली ऋतु के लिए सहेजे हमनेवही अमरफल!

May 8, 20233 min

Ep 37Amrapali - Anamika

आम्रपाली - अनामिकाथा आम्रपाली का घरमेरी ननिहाल के उत्तर !आज भी हर पूनो की रातखाली कटोरा लिए हाथगुज़रती है वैशाली के खण्डहरों सेबौद्धभिक्षुणी आम्रपाली ।अगल-बगल नहीं देखती,चलती है सीधी मानो ख़ुद से बातें करतीशरदकाल में जैसे(कमण्डल-वमण्डल बनाने की ख़ातिर)पकने को छोड़ दी जाती हैलतर में ही लौकीपक रही है मेरी हर मांसपेशी,खदर-बदर है मेरे भीतर काहहाता हुआ सत !सूखती-टटाती हुईहड्डियाँ मेरीमरे कबूतर-जैसीइधर-उधर फेंकी हुई मुझमेंसोचती हूँ क्या वो मैं ही थीनगरवधू-बज्जिसँघ के बाहर के लोग भी जिसकीएक झलक को तरसते थे ?ये मेरे सन-से सफ़ेद बालथे कभी भौंरे के रँग के कहते हैं लोग,नीलमणि थीं मेरी आँखेंबेले के फूलों-सी झक सफ़ेद दन्तपँक्ति :खण्डहर का अर्द्धध्वस्त दरवाज़ा हैं अब जो !जीवन मेरा बदला, बुद्ध मिले,बुद्ध को घर न्योतकरअपने रथ से जब मैं लौट रही थीकुछ तरुण लिच्छवी कुमारों के रथ सेटकरा गया मेरे रथ काधुर से धुर, चक्के से चक्का, जुए से जुआ !लिच्छवी कुमारों को ये अच्छा कैसे लगता,बोले वे चीख़कर —“जे आम्रपाली, क्यों तरुण लिच्छवी कुमारों के धुर सेधुर अपना टकराती है ?”“आर्यपुत्रो, क्योंकि भिक्खुसंघ के साथभगवान बुद्ध ने भात के लिए मेरा निमन्त्रण किया है स्वीकार !”“जे आम्रपाली !सौ हजार ले और इस भात का निमन्त्रण हमें दे !”“आयपुत्रो, यदि तुम पूरा वैशाली गणराज्य भी दोगे,मैं यह महान भात तुम्हें नहीं देने वाली !”मेरा यह उत्तर सुन वे लिच्छवी कुमारचटकाने लगे उँगलियाँ :‘हाय, हम आम्रपाली से परास्त हुए तो अब चलो,बुद्ध को जीतें !’कोटिग्राम पहुँचे, की बुद्ध की प्रदक्षिणा,उन्हें घर न्योता,पर बुद्ध ने मान मेरा ही रखाऔर कहा ‘रह जाएगी करुणा, रह जाएगी मैत्री,बाक़ी सब ठह जाएगा...’“तो बहा काल-नद में मेरा वैभव...राख की इच्छामती,राख की गँगा,राख की कृष्णा-कावेरी,गरम राख़ की ढेरीयह कायाबहती रहीसदियोंइस तट से उस तट तक !टिमकता रहा एक अँगारा,तिरता रहा राख़ की इस नदी परबना-ठनाठना-बनातैरा लगातार !तैरी सोने की तरी !राख़ की इच्छामती !राख़ की गंगा !राख़ की कृष्णा-कावेरी ।झुर्रियों की पोटली मेंबीज थोड़े-से सुरक्षित हैंवो ही मैं डालती जाती हूँअब इधर-उधर !गिर जाते हैं थोड़े-से बीज पत्थर पर,चिड़िया का चुग्गा बन जाते हैं वे,बाक़ी खिल जाते हैं जिधर-तिधरचुटकी-भर हरियाली बनकर ।”सुनती हूँ मैं गौर से आम्रपाली की बातेंसोचती हूँ कि कमण्डल या लौकी या बीजकोषजो भी बने जीवन, जीवन तो जीवन है !हरियाली ही बीज का सपना,रस ही रसायन है !कमण्डल-वमण्डल बनाने की ख़ातिरशरदकाल में जैसे पकने को छोड़ दी जाती हैलतर में ही लौकीपक रही है मेरी हर मांसपेशी तो पकने दो, उससे क्या ?कितनी तो सुन्दर हैहर रूप में दुनिया !

May 7, 20236 min