PLAY PODCASTS
Yun Safar Bhar Yaad Hai | Dr Sheoraj Singh Bechain
Episode 36

Yun Safar Bhar Yaad Hai | Dr Sheoraj Singh Bechain

Pratidin Ek Kavita

May 9, 20233m 1s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

यूँ सफ़र भर याद हैं - शिवराज सिंह बेचैन
 

यूँ सफ़र भर याद हैं गुज़रे मुक़ामातों के लोग 
मेरी मजबूती तो हैं कमज़ोर हालातों के लोग 

दोस्त-दुश्मन, ग़ैर-अपने पास से देखे सभी 
यूँ तो इन्सां ही हैं आख़िर सब धर्म-जातों के लोग 

मैं कई सदियों से यूँ ख़ामोश था, संतप्त था 
मेरी जानिब से बहुत बोलें हैं बेबातों के लोग 

बात मंज़िल की तो करने का कोई मतलब नहीं 
ये तजुर्बात-ए-सफ़र लें मुझसे जो चाहते हैं लोग 

ये मेरा बचपन करोड़ों बेसहारों का वजूद 
है उन्हीं के हाथ में जीवन जो दे पाते हैं लोग 

बच गईं साँसें तो ले आया मैं इस अंजाम तक 
कल मिलूँगा मुझसे मिल लेना बहुत चाहते हैं लोग

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment