PLAY PODCASTS
Des Me Nikla Hoga Chand | Rahi Masoom Raza
Episode 6

Des Me Nikla Hoga Chand | Rahi Masoom Raza

Pratidin Ek Kavita

April 9, 20231m 53s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

 देश में निकला होगा चाँद - राही मासूम रज़ा

हिन्दी और उर्दू के लेखक, शायर और कथाकार रही मासूम रज़ा का जन्म 1 सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में हुआ था। उन्होंने बी आर चोपड़ा के कालजई शो ‘महाभारत’ के लिए कथानक और संवाद लिखे थे।  


हम तो हैं परदेस में देस में निकला होगा चाँद

अपनी रात की छत पर कितना तन्हा होगा चाँद


जिन आँखों में काजल बन कर तैरी काली रात

उन आँखों में आँसू का इक क़तरा होगा चाँद


रात ने ऐसा पेँच लगाया टूटी हाथ से डोर

आँगन वाले नीम में जा कर अटका होगा चाँद


चाँद बिना हर दिन यूँ बीता जैसे युग बीते

मेरे बिना किस हाल में होगा कैसा होगा चाँद


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment