PLAY PODCASTS
BBC Hindi

BBC Hindi

500 episodes — Page 5 of 10

‘मदरसों के लिए मोदी की मदद नहीं चाहिए’

भारत में काम कर रही इस्लामी संस्था जमात-ए-उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी का कहना है कि वे मदरसों में मोदी सरकार का हस्तक्षेप नहीं चाहते. मदनी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मुसलमानों के रहने वाले इलाकों में स्कूल, कॉलेज खुलवा दें, लेकिन मदरसों को हाथ न लगाएं. मदनी के अनुसार सरकार जिस काम में हाथ लगाती है वह बर्बाद हो जाता है. और पढ़ें- http://bbc.in/20f0wrf

May 20, 20160 min

तीनों राज्यों की चुनावी हलचल

आज केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचैरी में मतदान हुआ है.

May 16, 20169 min

जब कैप्टेन मुल्ला ने ली खुखरी के साथ जल समाधि

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में यूँ तो जीत भारत की हुई थी लेकिन कम से कम एक मौका ऐसा आया था जब पाकिस्तानी नौसेना भारतीय नौसेना पर भारी पड़ी थी. 9 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस हंगोर ने भारतीय युद्धपोत आईएनएस खुखरी को दमन के तट के पास टारपीडो फ़ायर कर डुबोया था. खुखरी के कमांडर कैप्टेन महेंद्रनाथ मुल्ला ने नौसेना की परंपरा का निर्वाह करते हुए अपने पोत के साथ जलसमाधि ली थी जब कि वो खुद को बचा सकते थे. उन्हें इस वीरता के लिए मरणोपराँत महावीर चक्र दिया गया था. कैप्टेन मुल्ला की 90 वी वर्षगाँठ पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में.

May 13, 201612 min

बिग बी को क्या लगा 'भयंकर'?

फ़िल्म 'तीन' में अभिनय करने के लिए अमिताभ बच्चन को करना पड़ा कौन सा भयंकर काम? सुनिए

May 11, 20160 min

पानी से भरी ट्रेन लौटाई गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से पानी की ट्रेन की पेशकश को फ़िलहाल स्वीकार करने से मना कर दिया है. पानी से लदे 10 टैंकरों वाली एक ट्रेन कोटा से झांसी पहुंची. इस ट्रेन को झांसी से आगे जाने की इजाज़त नहीं मिली क्योंकि राज्य सरकार ने इसे लेने से इंकार कर दिया. राज्य सरकार का कहना है कि इसके लिए 'न तो मांग की गई थी और न ही अभी ज़रूरत है.' रिपोर्ट सुनें समीरात्मज मिश्रा से. और पढ़ें - http://bbc.in/1TrixgV

May 6, 20163 min

05May_2016_Din_Bhar

आज है पांच मई दिन गुरुवार...आप सुन रहे हैं दिनभर और मैं हूं अमरेश द्विवेदीउज्जैन में सिंहस्थ कुंभ में पंडाल गिरने से छह लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में छठे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न, पूर्वी मिदनापुर और कूचबिहार की 25 सीटों के लिए हुआ मतदानजेएनयू में छात्रों को दी गई सज़ा के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, वाइसचांसलर ने कहा - भूख हड़ताल बंद होने पर ही बातचीतहोंगी आपकी चिट्ठियां और अन्य ख़बरें भी लेकिन सबसे पहले सुनिए विश्व समाचार

May 5, 201629 min

छात्रों की भूख-हड़ताल ग़ैर-कानूनी: जेएनयू वीसी

जेएनयू वीसी प्रोफ़ेसर एम जगदेश कुमार से बीबीसी की बातचीत.

May 5, 201610 min

04May_2016_Din_Bhar

4 मई का दिनभर कार्यक्रम सुनिए रेहान फ़ज़ल सेअगस्ता हैलीकॉप्टर सौदे पर राज्यसभा में ज़ोरदार बहसटेड क्रूज़ के राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ से बाहर होने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन समर्थकों से अपील की कि वो उनका समर्थन करेंजंगल की आग से घिरे कनाडा के एलबर्टा प्रांत के अधिकारियों ने शहर को पूरी तरह खाली करने आदेश दिएदुनिया जहान में चर्चा होगी पापुआ न्यूगनी की

May 4, 201630 min

पुलिस ने जबरन उठाया: ऋचा सिंह

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू की थी.

May 4, 20162 min

अवार्ड्स और 'बैडमैन'!

क्या कहते हैं बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड में अवार्ड्स के बारे में?

May 3, 20160 min

VIVECHNA_MELVILLE_DEMALLOW

हेडर : वो थे भारत की आवाज़ लगातार सात घंटे तक महात्मा गांधी की अंतिम यात्रा का आँखों देखा हाल सुनाने वाले मेलविल डिमैलो को भारत का अब तक सर्वश्रेष्ठ ब्रॉडकास्टर माना जाता है. कई वर्षों तक गणतंत्र दिवस परेड की कमेंट्री करने वाले मेलविल डिमैलो प्रख्यात समाचार वाचक भी थे. उनके रेडियो रूपक लाली एंड द लायन ऑफ़ गीर को प्रतिष्ठित ‘प्राइज़ इटालिया‘ दिया गया था. मेलविल डिमैलो की 103 वी वर्षगाँठ उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल

Apr 29, 201613 min

29April_2016_Din_Bhar

29 अप्रैल का दिनभर सुनिए संदीप सोनी से-अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे पर संसद के भीतर-बाहर आरोप-प्रत्यारोप जारी. केंद्र में कांग्रेस लेकिन राजस्थान-छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार सवालों के घेरे में. विवेचना में आज याद करेंगे भारत के मशहूर ब्राडकॉस्टर मेलविल डिमैलो को.

Apr 29, 201629 min

'मेरे पास पास फ़ोन तक नहीं है '

जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार कहते हैं कि उनके पास फ़ोन तक नहीं है, वे बताते हैं कि वे जहां जाते हैं आयोजक उनके टिकट का खर्च देते हैं. कन्हैया के बात की बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने. और पढ़ने के लिए - http://bbc.in/1pKahB3

Apr 28, 20163 min

‘विज्ञान में संस्कृत की परंपरा रही है’

आईआईटी में संस्कृत पढ़ाए जाने को ले कर प्रोफेसर गिरीश नाथ झा कहते हैं कि संस्कृत भाषा ज्ञान का भंडार है और इससे सीखने और इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन संस्कृत का अन्य भाषा में अनुवाद होने से कई बातें सामने नहीं आ पाती हैं. वे जेएनयू में स्पेशल सेंटर ऑफ संस्कृत में अध्यक्ष हैं.इस पर और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. http://bbc.in/1QzOC4z

Apr 27, 20161 min

अमर सिंह बता रहे हैं 'पेप 'क्या होता है

अमर सिंह ने बीबीसी के राजेश जोशी से दिल खोलकर बात की.

Apr 26, 20161 min

पहले मना कर चुका था!

फ़िल्म निर्माता और निर्देशक आनंद एल राय फ़िल्म 'निल बटे सन्नाटा' के साथ एक बार मना करने के बावजूद कैसे जुड़ गए? सुनिए

Apr 25, 20160 min

'मेरी चलती तो धर्म को रोक देता'

24 अप्रैल को कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर उन्सुहीं की ज़ुबानी सुनें उनकी एक कविता.

Apr 24, 20163 min

"अमिताभ जी डरपोक आदमी हैं."

अमर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो कई वर्षों से राजनीतिक बियाबान में हैं, लेकिन राजनीति से दूर नहीं हैं. अब इन दिनों जब पनामा लीक्स की चर्चा हो रही है, एक बार फिर अमर सिंह का नाम आ रहा है क्योंकि उनके अग्रज, उनके मित्र, बड़े भाई अमिताभ बच्चन का नाम अख़बारों में छप रहा है. बीबीसी हिंदी रेडियो के संपादक राजेश जोशी ने इस बारे में अमर सिंह से बात की.

Apr 24, 201610 min

21APRIL2016_Namaskar_Bharat

21 अप्रैल का नमस्कार भारत सुनिए इकबाल अहमद से.पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 62 सीटों के लिए आज डाले जाएंगे वोटजम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने हंदवाड़ा मामले की न्यायिक जांच के लिए जारी किया नोटिससऊदी पहुंचे ओबामा आज शामिल होंगे गल्फ़ अरब समिट मेंबुंदेलखंड में सूखे की मार झेल रहे लोगों पर एक ख़ास रिपोर्ट

Apr 21, 201630 min

20APRIL2016_Namaskar_Bharat

20 अप्रैल का नमस्कार भारत सुनिए इक़बाल अहमद सेअमरीका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए न्यूयॉर्क प्राइमेरी ट्रम्प और हिलेरी के लिए बहुत अहममहाराष्ट्र के मराठवाड़ा में सूखे के लिए क्या गन्ने की खेती है ज़िम्मेदारबुंदेलखंड में सूखे की मार झेल रहे लोगों पर एक ख़ास रिपोर्ट.

Apr 20, 201629 min

19APRIL2016_Namaskar_Bharat

मंगलवार, 19 अप्रैल के नमस्कार भारत के साथ मैं फ़ैसल मोहम्मद अली सेझारखंड के लोहरदगा में जादू-टोना के नाम पर तीन लोगों को ज़िंदा जला दिया गया, रांची से सुनें एक रिपोर्टहिंद महासागर में बढ़ते चीनी प्रभाव से चिंतित भारत ने मामला चीन के साथ उठाया, भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर चीन के दौरे पर हैं, क्या-क्या हुई बातें वहां इसपर एक बातचीत बीजिंग में सैबल दासगुप्ता सेभूमध्य सागर में नाव हादसे में बचे लोगों ने दावा किया कि 500 लोग डूब गए हैं, क्या है शरणार्थी संकट और सुखा भारत श्रंखला की पहली कड़ी में सुनेंगे कहानी एक और किसान की, क़र्ज जिसके लिए गले का फंदा बन गया, पहली कड़ी बुंदेलखंड से, रिपोर्ट समीरात्मज मिश्र कीसाथ ही अख़बारों की समीक्षा भी

Apr 19, 201629 min

भारत के जिमनास्ट को लेकर दीपा का कहना है .

दीपा कर्माकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई हैं.

Apr 18, 20160 min

सुनें भारत में सूखे पर बीबीसी की ख़ास रिपोर्टें

एक तरफ़ आईपीएल मैचों के लिए पानी से तर बतर मैदान. दूसरी ओर पानी के लिए तरसते गांव देहात. सूखी ज़मीन, पथराए आंखों में बच्चों के बिखरते सपने. ज़रूर सुनें सूखे पर बीबीसी की ख़ास रिपोर्ट सूखा भारत.

Apr 17, 20161 min

'इस बार का ऑड-ईवन जनता की मांग पर है'

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बीबीसी रेडियो से कहा #delhi #oddeven #gopalrai

Apr 15, 20163 min

'हम शर्मिंदगी से मुक्त हुए'

रोहित वेमुला के भाई राजा वेमुला ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद क्या कहा? #rohitvemula #vemula #ambedkarjayanti

Apr 14, 20163 min

'फ़ैन' से डर गए शाहरुख़!

क्यों डर गए अपने ही एक फ़ैन से शाहरुख़?

Apr 14, 20160 min

'यह भारत को फांसने की कोशिश है'

भारत और अमरीका के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है. ये समझौता यदि अमल में आता है तो भारत और अमरीका की सेनाएँ एक दूसरे के देशों में जा सकेंगी, एक-दूसरे की मदद ले सकेंगी. जानकार मानतें हैं कि अमरीका के लिए तो ठीक है ये समझौता लेकिन भारत के लिए सही नहीं है. लेकिन कुछ रक्षा विशेषज्ञों को इस समझौते में भारत का हित नज़र आ रहा है. बीबीसी संवाददाता संदीप सोनी ने रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्कर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल कुमार अंजान से बात करके इस समझौते के समर्थन और विरोध में उनके तर्क जानने चाहे. और पढ़ें- भारत-अमरीका देंगे एक-दूसरे को फ़ौजी सुविधाएं http://bbc.in/1oXWm9Z

Apr 13, 20165 min

ढीठ थी मैं : स्वरा

सुनिए फ़िल्म 'निल बटे सन्नाटा' की अभिनेत्री स्वरा भासकर का बचपन कैसा था.

Apr 13, 20160 min

'फायरवर्क की अनुमति नहीं थी'

केरल के कोल्लम ज़िले में एक मंदिर में आग लगने से कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 से ज़्यादा घायल हुए हैं. कोल्लम जिले की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ए. शाइनामोल के अनुसार मंदिर में फायरवर्क की अनुमति नहीं थी. (इमरान क़ुरैशी की रिपोर्ट) और पढ़ें- http://bbc.in/1NhAywh

Apr 10, 20160 min

फिर से 'चड्डी पहन कर फूल खिला है'

भारत में 8 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है फ़िल्म 'जंगल बुक'. रुडयार्ड किपलिंग की किताब पर आधिरित इस फ़िल्म को अमरीका से पहले रिलीज़ किया जा रहा है, जिसके लिए ख़ास तैयारियां की गई हैं. क्या कुछ है इस नई फ़िल्म में सुनिए. और पढ़ें - 'मोगली' को नहीं आती हिंदी http://bbc.in/22h1e7c

Apr 8, 20163 min

कोई पाकिस्तान का झंडा लेकर सामने आएगा तो क्या करेंगे?

Pakistan, kashmir, srinagar, tricolor, पाकिस्तान, झंडा, तिरंगा, कश्मीर, श्रीनगर, पाकिस्तान

Apr 7, 20161 min

"विदेशी घुसपैठियों को असम में नहीं आने देगें,"

विदेशी घुसपैठियों को असम में नहीं आने देगें, यहां पर हथियारों औऱ मवेशियों की चोरी नहीं होने देंगें - कहते हैं भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल. सोनोवाल को असम में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. सोनोवाल कहते हैं कि एक बार अगर जनता ने मन बना लिया तो वे इस बार चुनाव जीतेंगे. उनका इंटरव्यू किया बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ने. और पढ़ें - http://bbc.in/22RwO1b

Mar 31, 20164 min

सुनील गावस्कर के टोटके .

जब भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर होती है तब कौन सा टोटका काम करता है सुनिए सुनील सुनील गावस्कर से .

Mar 29, 20160 min

फिल्म 'पीकू' की लेखिका जूही चतुर्वेदी क्या कहती है स्क्रिप्ट को लेकर .

63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में बेहतरीन अभिनय के लिए अमिताभ बच्चन ('पीकू') को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला ..

Mar 28, 20160 min

इस क्रिकेट ने बड़ा रुलाया है .

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है की ग़लतियो को दोहराना नहीं चाहिए .

Mar 23, 20160 min

'उसे फ़ांसी की सज़ा होनी चाहिए'

लातेहार में पेड़ पर लटकी दो लाशें मिलीं. क्या कहना है मृतकों के रिश्तेदारों का?

Mar 22, 20163 min

संता बंता बन गए हीरो

फ़िल्म संता बंता प्राइवेट लिमिटेड पर क्या कहना हैं मिका सिंह का #bbchindi #bbcnews

Mar 17, 20160 min

सारी खुदाई एक तरफ, जोरू का भाई एक तरफ .

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कभी कभी ऐसा भी हो जाता है.

Mar 17, 20160 min

बचकाना है दो देशों का लड़ना- फवाद ख़ान

#bbchindi #bbcnews

Mar 16, 20160 min

राधिका कौल की चिट्ठी

राधिका कौल, येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर चुकी हैं और 'टीच फॉर इंडिया' मुहिम से जुड़ी हैं. वो कश्मीरी पंडितों की उस पीढ़ी की हैं, जो कश्मीर से बाहर पैदा हुई.

Mar 15, 20164 min

'क्या है देशभक्ति'

एक्टर आमिर ख़ान के लिए देशभक्ति क्या है सुनिए यहाँ #bbcnews #bbchindi

Mar 15, 20160 min

मुश्किल है एक्टिंग करना

पंजाबी फ़िल्म 'ज़ोरावर' में ज़ोरावर बने सिंगर हनी सिंह को मुश्किल लगा एक्टिंग करना #bbchindi #bbcnews

Mar 11, 20160 min

पेरेंट्स के साथ ही रहूंगी- सोनम कपूर

अकेले रहने से क्यों कतराती हैं सोनम कपूर. #entertainment #bbchindi #bbcnews

Mar 11, 20160 min

कैसे बने विजय माल्या इतने बड़े डिफॉल्टर?

विजय माल्या केस में बुधवार को एटॉर्नी जनरल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि विजय माल्या 2 मार्च को ही विदेश जा चुके हैं. इसी दिन 17 राष्ट्रीय बैंकों ने उच्चतम न्यायालय माल्या का पासपोर्ट ज़ब्त करने की अर्ज़ी दाख़िल की थी.न्यायालय ने ये भी पूछा कि जब किंगफ़िशर एयरलाइंस के माल्या डिफॉल्टर घोषित हो चुके थे और उनके ख़िलाफ़ अदालती कार्रवाई चल रही थी तो बैंकों ने उन्हें कर्ज़ क्यों दिया.भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले कंसार्टियम का किंगफिशर एयरलाइंस पर लगभग 7500 करोड़ रुपए का कर्ज़ है. इसके अलावा किंगफ़िशर को यूनाइटेड बैंक का लगभग 350 करोड़ रुपए का कर्ज़ भी चुकाना है.विजय माल्या कैसे बने इतने बड़े डिफॉल्टर- बता रही हैं बीबीसी संवाददाता प्रगति सक्सेना.और पढ़ें- 'सांसद माल्या देश से बाहर जा चुके हैं' - http://bbc.in/1P0XL5p

Mar 10, 20162 min

'भूख है तो ही नौकरी करें'

क्यों ख़ास है अर्जुन कपूर की फ़िल्म 'की एंड का' #bbchindi #bbcnews

Mar 9, 20160 min

भारत ने आईसीसी ट्वेंटी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम की कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का कहना है की टीम अपने पॉव ज़मीन पर रखे .

Mar 8, 20160 min

शादी पर क्या बोलीं बिपाशा?

सुनिए बॉलीवु़ड अभिनेत्री बिपाशा बासु का शादी के बारे में क्या है कहना.

Mar 7, 20160 min

फ़िराक गोरखपुरी को उर्दू साहित्य की महानतम हस्तियों में से एक माना जाता है

फ़िराक गोरखपुरी को उर्दू साहित्य की महानतम हस्तियों में से एक माना जाता है. जोश मलीहाबादी, उन्हें मीर तक़ी मीर और ग़ालिब के बाद उर्दू का सबसे बड़ा शायर मानते थे. उर्दू साहित्य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार फ़िराक गोरखपुरी क दिया गया था. उनकी पुण्यतिथि पर फ़िराक की शख़्सियत को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

Mar 4, 201618 min

यामी गौतम को आया ग़ुस्सा

ऋतिक रोशन के साथ फ़िल्म क़ाबिल में क्या यामी के किरदार की मौत हो जाती है.इस तरह की रिपोर्ट्स पर सवाल से चिढ़ी यामी.

Mar 4, 20160 min

जेएनयू की बात जनता तक पहुंचती भी है?

देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद जेएनयू छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार ज़मानत मिलने के बाद गुरुवार को जेल से निकलकर जेएनयू पहुंचे तो उनकी रिहाई का मार्च कई मायनों में अलग था. इस मार्च पर कहीं न कहीं हाई कोर्ट के आदेश की छाप भी थी और मीडिया ट्रायल का खौफ़ भी. साथ ही ऐसे लोगों का जुड़ाव भी जो आम तौर पर ऐसे मार्चों में शायद ही कभी शिरकत करते हों. बीबीसी संवाददाता सुशील झा ने जेएनयू में कई छात्रों से बात की - तिरंगे के साथ हुआ जेएनयू में मार्च http://bbc.in/1TW90m9

Mar 3, 20163 min