
BBC Hindi
500 episodes — Page 7 of 10

नए 'भारतीय' अदनान सामी की ख़ुशी
अदनान ने नागरिकता मिलने के बाद से मीडिया से दूरी बना रखी है पर वो क्या बोले हाल ही में'भारतीय' बनने पर.

नरसिंह यादव और स्टार पहलवान सुशील कुमार के बीच क्या चल रहा है.
इस साल रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर इन दोनों के बीच विवाद पर सुशील कुमार का कहना हैं.

पीयूष मिश्रा क्यों हैं परेशान अपनी नई फ़िल्म में.
पीयूष मिश्रा 'तेरे बिन लादेन' के सीक्वल में एक चरमपंथी बने हैं.

'देशद्रोही के समर्थक विश्वविद्यालय में कैसे रहेंगे'
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की ख़ुदकुशी के विरोध में उठ रही आवाज़ों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि विश्वविद्यालय के छात्र किसी देशद्रोही के समर्थन में आंदोलन कैसे कर सकते हैं?

क्लॉडिया की जुबान से पोलिश एक्सेंट के साथ हिंदी सुनना काफी दिलचस्प है .
क्या कूल है हम 3 फिल्म इस हफ्ते आ रही है इस फिल्म के डायलॉग बारे में क्लॉडिया का कहना है .

'नहीं जानता हिना शेख़ कौन है'
हाथापाई करने के लिए हिना शेख़ ने की है अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दकी पर एफ़आईआर.

सुरक्षा बलों पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप
छत्तीसगढ़ से बीबीसी के आलोक पुतुल की ख़ास ख़बर

ईरान से प्रतिबंध हटने से भारत को होगा फ़ायदा
ईरान से प्रतिबंध हटाने से भारत को क्या फ़ायदे होंगे, जानें तेल विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा से.

अल जज़ीरा, ब्रजेश उपाध्याय और बेबी डॉल
बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय नए साल में क्यों टीवी चैनलों पर भड़क रहे हैं.

टीचर बनना चाहती हैं जूही चावला
#bbchindi #bbcnews

'चार मिनट के रोल के लिए हॉलीवुड नहीं जाना'
अभिनेता अक्षय कुमार कहते हैं कि वे यहीं बॉलीवुड में मज़े ले रहे हैं, हॉलीवु़ड में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं. और पढ़ें- http://bbc.in/1JJSpQ1

अपना फॉर्म बनाए रखें आर.अश्विन- धोनी
रोहित शर्मा ने नाबाद 171 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा स्कोर है. मैच के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रोहित को अपना फॉर्म आगे भी बनाए रखना चाहिए.

सेंसर बोर्ड पर गुस्साई राखी सावंत
राखी सावंत सेंसर की बुराई कर रही हैं इन दिनों.वजह जानिए.

अपनी राह पर चलते रहें!
सुनिए फ़िल्म 'वज़ीर' की अभिनेत्री अदिति राव हैदरी क्या कहती हैं बॉलीवुड में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बारे में.

थप्पड़ खाए फरहान अख़्तर ने फ़िल्म वज़ीर के एक्शन सींस के लिए
#bbchindi #bbcnews #entertainment

"कितने रन बने, मैंने ध्यान ही नहीं दिया"
एक इनिंग्स में 1,009 रन बनाने वाले प्रणव से बात की बीबीसी संवाददाता सुशांत मोहन ने.

अमिताभ से सुनिए कौन हैं ओंकारनाथ धर
अमिताभ बच्चन इसी हफ़्ते वज़ीर फ़िल्म में नज़र आएंगे.फ़िल्म में अपने किरदार पर क्या बताते हैं अमिताभ?

अभी भी ख़ौफ़ में हैं सलविंदर सिंह
चरमपंथियों ने गुरदासपुर के पूर्व एसपी का अपहरण कर लिया था. उन पर क्या बीती, सुनिए उनकी ही ज़ुबानी.

अब दिल्ली जाने के बारे में सोचना होगा
दिल्ली में लागू किए गए सम विषम योजना के बारे में क्या कहते हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन.

'दोस्त ने मोबाइल पर सुनाई फ़ायरिंग की आवाज़'
पठानकोट एयरबेस पर पिछले 72 घंटों के दौरान क्या-क्या हुआ. सुनिए #BBCHindi #pathankot #attack
'दोस्त ने मोबाइल पर सुनाई फ़ायरिंग की आवाज़'
पठानकोट एयरबेस के आसपास पिछले 72 घटों में क्या-क्या हुआ, सुनिए #bbchindi #pathankot #attack

''उन्हीं से लक्ष पूरा करने की प्रेरणा लेनी है ''
एबी बर्धन के ना रहने के बाद अब भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सामने क्या हैं चुनौतियां. सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी से बात की बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय ने. और पढ़ें - एबी बर्धन: जो थे सब उतार-चढ़ावों के गवाह http://bbc.in/1PDkB6l

'बच्चे सुबह से डरे हुए हैं.'
पाकिस्तान सीमा के क़रीब पठानकोट एयरबेस पर शनिवार सुबह हुए हमले के दौरान मुठभेड़ में चार संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं. सुनिए पठानकोट के अकालगढ़ में रहने वाले नितिन की आंखोदेखी. और पढ़ें - पठानकोट: 4 'चरमपंथियों' समेत 7 की मौत http://bbc.in/1TvlCOS

जब लालू बोले 'मे आई ढ़ूकिन सर'
डॉ. रामचंद्र पूर्वे तीसरी बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये हैं.शनिवार को राज्य परिषद की बैठक में इसकी घोषणा हुई. इस मौक़े पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पार्टी के उन लोगों पर निशाना लगाया जिन्होंने चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी और अब हर कोशिश कर रहे हैं कि वापस आ जाएं. और पढ़ें- http://bbc.in/22DGpGe

फ़िल्मों में रागों का इस्तेमाल
दिल की गहराईयों तक उतर जाने वाले हिन्दी फ़िल्मों के गीतों में आख़िर इतनी कशिश कैसे आती है? जानना चाहते हैं तो सुनिए बीबीसी हिन्दी रेडियो के कार्यक्रम दिनभर में आज शाम 7:30 बजे वर्षांत विशेष – सिनेराग का पहला भाग. प्रस्तुतकर्ता राजेश जोशी

एनएच 44 क्यों है चरमपंथियों का निशाना?
पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले भी एनएच 44 से सटे अहम ठिकानों को चरमपंथियों ने निशाना बनाया है. क्यों? वजह बता रहे हैं रक्षा मामलों के जानकार अजय साहनी.

दिल को छू जाने वाले गीतों में इतनी कशिश कैसे ?
दिल की गहराईयों तक उतर जाने वाले हिन्दी फ़िल्मों के गीतों में आख़िर इतनी कशिश कैसे आती है? जानना चाहते हैं तो सुनिए बीबीसी हिन्दी रेडियो के कार्यक्रम दिनभर में आज शाम 7:30 बजे वर्षांत विशेष – सिनेराग का पहला भाग. प्रस्तुतकर्ता राजेश जोशी

"बेटे को नोटिस मिला उससे पूछिए"
छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कथित 'लेनदेन' के आरोपों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस की ओर से इस मामले में जारी कारण बताओ नोटिस जारी किया है. और पढ़ें - http://bbc.in/1MInSwz

ऑड इवन योजना के नियम तोड़ने पर 2,000 रुपए का जुर्माना
दिल्ली सरकार का कहना है कि वह 1 जनवरी से दिल्ली में लागू होने वाले ऑड इवन योजना के लिए पूरी तरह तैयार है. इस विषय पर दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय से बीबीसी संवाददाता सुशीला सिंह ने बात की. और पढ़ें - http://bbc.in/1Omnycq

‘बंधक’
लंदन में अच्छी ज़िंदगी बसर करने की ख़्वाहिश लिए देश छोड़ने वाले सपने हासिल कर पाते हैं?

राजनीति में आने के बाद क्या कहना था राजेश खन्ना का.
आज राजेश खन्ना का 73वां जन्मदिन. #entertainment #bbchindi #bbcnews

'चिंता-मुक्त हो गए हैं मां-बाप'
50वें जन्मदिन के मौके पर 'हिट एंड रन' मामले पर बोले सलमान ख़ान

मोदी के पाक दौरे से क्या हासिल होगा?
दक्षिण एशिया मामलों के जानकार सुशांत सरीन से बीबीसी संवाददाता संदीप सोनी की बातचीत.

गायिका नूरजहाँ सरहद के दोनों तरफ लोकप्रिय थीं.
रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं मलका-ए-तरन्नुम नूरजहाँ को.

रात में बैंड कलाकार, दिन में मज़दूर
बिना बैंड और बाजा के हिंदुस्तानी शादी की कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन शादी की रौनक को चार चांद लगाने वाले ये बैंड वाले कौन हैं?बिहार, हरियाणा, यूपी, पंजाब तक से दिल्ली आने वाले से लोग हैं कौन और क्यों आते हैं अपना घर और गांव छोड़ कर. बीबीसी के लिए अमर शर्मा की रिपोर्ट

कीर्ति आज़ाद बोले 'अब बताता हूं'
भाजपा सांसद कीर्ति आज़ाद ने ख़ुद को पार्टी से निलंबित किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और चेतावनी देने वाले अंदाज़ में ये भी कहा है कि 'आगे आगे देखिए क्या होता है'.उन्होंने कहा, "बड़ी ख़ुशी की बात है कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले को भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित किया है."और पढ़ें. - http://bbc.in/1JuNsoP

भारत में पेट्रोल का गणित और इसका असर
पिछले एक साल में दुनिया भर में कच्चे तेल की क़ीमतें बेतहाशा लुढ़क रही हैं. अभी पिछले हफ़्ते कच्चे तेल के एक बैरल की क़ीमत 40 डॉलर से भी कम हो गई. इससे कम दाम ग्यारह साल के पहले थे. पर आपको इससे क्या मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या आपको कोई राहत मिली? अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से भारत जिस दाम पर तेल ख़रीदता है, आप उसे दोगुने से ज़्यादा पैसे ख़र्च करते हैं. क्या है इसकी वजह?

जय गंगाजल ज़िन्दगी की सबसे जल्दी बनने वाली फ़िल्म- प्रियंका चोपड़ा
#bbchindi #bbcnews

जुवेनाइल जस्टिस बिल पास होने पर क्या कहा निर्भया के मात-पिता ने?
निर्भया की मां को अफ़सोस है कि उन्हें न्याय नहीं मिला.

'क्रिटिक-प्रूफ' फ़िल्म है 'दिलवाले'- वरुण धवन
फ़िल्म'दिलवाले'पर समीक्षकों की नकारात्मक राय पर क्या कहना है एक्टर वरुण धवन का. #entertainment #bbcnews #bbchindi

शाहरुख़ ख़ान के साथ काम करेंगे सलमान?
#bbchindi #bbcnews

निर्भया मामले में नाबालिग़ दोषी की रिहाई पर प्रदर्शन
निर्भया बलात्कार मामले में नाबालिग़ दोषी की रिहाई के बाद इंडिया गेट पर सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी को रिहा न किया जाए. इस घटना के तीन साल बाद क्या आज दिल्ली में महिलाएं ख़ुद का सुरक्षित महसूस करती हैं. इंडिया गेट से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट और पढ़ें - http://bbc.in/1m1qctT

'हम एक इंच पीछे नहीं जाएंगे' - राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ज़मानत दे दी. इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठे इल्ज़ाम लगाने का आरोप लगाया. और पढ़ें- http://bbc.in/1OC8sf6

'हमारी लड़ाई जारी रहेगी'-सोनिया गांधी
नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ज़मानत दे दी. इसके बाद सोनिया गांधी ने मौजूदा मोदी सरकार पर विरोधियों को निशाना बनाने का इल्ज़ाम लगाया. और पढ़ें- http://bbc.in/1OC8sf6

अबराम को कैसी लगी 'दिलवाले'?
सुनिए कैसी लगी शाहरुख के बेटे अबराम को फ़िल्म 'दिलवाले'.

सीरिया संकट पर साथ काम कर रहे हैं रूस, अमरीका
अक्सर एक दूसरे के विपक्ष में खड़े रहने वाले रूस औऱ अमरीका, सीरिया संकट को सुलझाने के लिए एक साथ आ रहे हैं. दोनों देश 18 दिसंबर को सीरिया में शांति प्रक्रिया से जुड़ा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लाएंगे.और पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में आएगा सीरिया में अमन पर प्रस्ताव http://bbc.in/1Zb5LbD

'किसी तरह बच्ची को इंसाफ़ मिले'
'निर्भया' बलात्कार कांड को तीन साल बीत चुके हैं. लेकिन आज भी बच्चियों के साथ हिंसा जैसी घटनाएं नहीं रुकी हैं. 'निर्भया' के परिवार वालों के लिए कैसे गुज़रे तीन साल, सरकार से उन्हें क्या है उम्मीदें और क्यों है यह परिवार समाज से नाराज़.और पढ़ें- 'निर्भया' बलात्कार घटना के तीन साल कैसे गुज़रे - http://bbc.in/1TOWhiE

सलमान और शाहरूख़ एक साथ!
बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरूख़ दिखेंगे एक साथ एक टीवी सीरीयल में. जानिए कैसा लगा शाहरूख़ ख़ान को सलमान का साथ? सुनिए

फ़िल्म 'निशांत' से मेरे जज़्बात जुड़े हैं- नसीरुद्दीन शाह
81 साल के हुए निर्देशक श्याम बैनेगल की कौन-सी फ़िल्म है नसीरुद्दीन शाह को अज़ीज़. #bbchindi @bbcnews #entertainment

दिलीप कुमार: 71 साल का फ़िल्मी सफ़र
कैसा था दिलीप कुमार का ज़माना? बता रहे हैं अशोक कुमार