
BBC Hindi
500 episodes — Page 3 of 10

भारत की आवाज़ थे देवकीनंदन पांडे
1990 तक किसी भी भारतीय ने अगर देश या दुनिया की बड़ी घटना का समाचार कभी आकाशवाणी पर सुना होगा तो उसे देवकीनंदन पांडे की खनकदार,गरजदार और रोबीली आवाज़ सुनने का सौभाग्य ज़रूर मिला होगा. अपनी आवाज़ के बल पर पूरे भारत में घर घर मे मशहूर होने का करिश्मा देवकीनंदन पांडे ने किया था. उनकी पंद्रहवीं बर्सी पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

दीपा और टोक्यो ओलंपिक!
भारतीय एथलीट दीपा करमाकर का कहना है कि 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में उनकी उम्र आड़े नहीं आएगी.

रणवीर को कौन लगता है सबसे 'एनर्जेटिक'?
बॉलीवुड के 'बाजीराव' रणवीर सिंह अपनी कमाल की एनर्जी के लिए जाने जाते हैं पर उन्हें एक और अभिनेता की एनर्जी कमाल की लगती है.

'फ़्रीकी अली' और 'गॉल्फ़'!
फ़िल्म 'फ़्रीकी अली'में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दक़ी गॉल्फ़ खेलते नज़र अएंगे पर क्या कभी पहले गॉल्फ़ खेला है नवाज़ ने?

'दुखी हूं कि गोल्ड नहीं ला पाई '
भारत की दीपा कर्मकार ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद जिमनास्टिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे नंबर पर रहीं. वो बड़े मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं. दीपा ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वो दुखी हैं कि वो अपने देश को मेडल नहीं दिलवा पाई. दीपा कहती हैं कि ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उनके बीएस नंदी को द्रोणाचार्य अवार्ड मिले. वो इस बार इसके लिए पूरी तरह से योग्य हैं. और पढ़ें- http://bbc.in/2bV4d7W

'हिंदू ज़्यादा बच्चे तो पैदा कर लेगें, लेकिन...'
आगरा में हुई एक रैली में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख हिंदुओं को दो से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए तो कह रहे हैं लेकिन क्या उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार से कहा कि वे इन बच्चों के रोज़गार की व्यवस्था कैसे करेंगे. और पढ़ें- http://bbc.in/2bV0uXQ

'मुद्रा स्फीति की दर पर कैसे काबू करेंगे नए गवर्नर?'
उर्जित पटेल को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर बनाया गया है. वो मौजूदा गवर्नर रघुराम राजन का स्थान लेंगे. बैंकों के नॉन परफ़ार्मिंग एसेट के लिए वो क्या नीति अपनाएंगे? उनके सामने क्या चुनौतियां होंगी? इन्हीं विषयों पर बीबीसी संवाददाता मोहन लाल शर्मा ने बात की इकॉनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (इपीडब्ल्यू) के संपादक परंजॉय गुहा ठाकुरता से. और पढ़ें http://bbc.in/2bFhrSY

अमृतलाल नागर के सौ साल
प्रेमचंद के बाद हिंदी साहित्य को जिन साहित्यकारों ने संवारा है, उनमें अमृतलाल नागर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है.उनकी गिंती उन साहित्यकारों में होती है जिन्होंने न तो परंपरा को नकारा है और न ही आधुनिकता से मुंह मोड़ा है. बूँद और समुद्र और मानस और हंस जैसी कालजयी रचनाओं के लेखक अमृतलाल नागर की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धाँजलि दे रहे है रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

19 अगस्त, शुक्रवार, नमस्कार भारत सुनें फ़ैसल मोहम्मद अली से
दो-दो शानदार जीत के बाद भारत को बड़ा झटका, डोपिंग मामले में पहलवान नरसिंह यादव पर लगा चार साल का बैन, ओलंपिक से बाहरपीवी सिंधू आज फ़ाइनल मुक़ाबले को तैयारबिहार के गोपालगंज में कथित ज़हरीली शराब पीने के मामले में मौतों की तादाद अब 18, पूरे थाने को किया गया सस्पेंडऔर बीजेपी नेता संगीत सोम का एक विडियो सामने आया है जिसमें को कथित तौर पर लोगों को कह रहे हैं कि चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हैसाथ ही अख़बारों की समीक्षाऔर विश्व समाचार

बुधवार 18 अगस्त का दिन भर सुनिए मोहन लाल शर्मा से
सीरिया पर संयुक्तराष्ट्र के विशेष दूत ने कहा कि युद्ध की मार झेल रहे शहरों में नहीं पहुंच सकी कोई राहत सामग्री. कम से कम 48 घंटों तक युद्ध रोकने की अपील बिहार के गोपालगंज में कथित तौर पर ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 भारत प्रशासित कश्मीर में जारी कर्फ्यू, बंद और तनाव के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा संपन्न आज है पीवी सिंधू का मैच, अगर वो जीती तो एक पदक है पक्का

'पता था एक दिन बेटी ओलंपिक से पदक लेकर आएगी'
पहलवान साक्षी मलिक की मां से बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय के साथ बातचीत

18 अगस्त, गुरुवार, नमस्कार भारत के साथ मैं फ़ैसल मोहम्मद अली
महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रतिद्वंदी को दी पटखनी, भारत के लिए ओलंपिक में पदक के सुखे को भी किया चित्त. रियो से एक रिपोर्टसाथ ही रोहतक की बेटी कुछ और भी कहा, क्या?सुनवाएंगे एक बातचीत उनके माता-पिता से भीऔर प्रधानमंत्री मोदी ने जहां बिजली पहुंचाने का दावा किया वहां बिजली है ही नहीं, जहां पहुंचाई गई वहां का है क्या हाल सुनें एक रिपोर्टबीजेपी नेता की हत्या के विरोध में आज बिहार है बंदसाथ ही अख़बरों की समीक्षा भीऔर विश्व समाचार

वो कहता था, जिहाद फ़र्ज़ है: बुरहान की मां
भारत प्रशासित कश्मीर में बुरहान के गांव से बीबीसी की ख़ास रिपोर्ट.

17 अगस्त का नमस्कार भारत सुनिए इक़बाल अहमद से
भारत के लिए रियो से अच्छी ख़बर, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु पहुंची सेमीफ़ाइनल मेंलेकिन पहलवान नरसिंह यादव को झटका, वाडा ने क्लिन चिट का किया विरोधरक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की तुलना से नरक से की...भारत-पाक रिश्तों पर करेंगे विश्लेषणगुजरात में दलितों की पिटाई के मामले में 27 गिरफ़्तारभारत प्रशासित कश्मीर से एक ख़ास रिपोर्ट

'आतंकवादी घटना में लोग मारे जाए तो वो जश्न मनाते हैं'
लाल किले की प्राचीर से मोदी ने उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा.

जब कास्त्रो ज्योति बसु को छोड़ने अचानक हवाई अड्डे पहुंचे
फ़ीडेल कास्ट्रो हाँलाकि अब क्यूबा के राष्ट्रपति नहीं हैं लेकिन अब भी उनकी गिंती दुनिया के असाधारण राज नेताओं में होती है. फ़ीडेल कास्ट्रो का भारत से बहुत नज़दीकी संबंध रहा है. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी भारतीय प्रधानमंत्री न सिर्फ़ उनसे मिले हैं बल्कि उन्होंने उनको नज़दीक से जाना भी है. फ़िडेल कास्ट्रो की 90 वीं वर्षगाँठ पर रेहान फ़ज़ल नज़र दौड़ा रहे हैं फ़ीडेल के भारत से जुड़ाव पर

11 अगस्त का दिनभर कार्यक्रम सुनिए मोहन लाल शर्मा से
राज्य सभा ने गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश तीन माह से बढ़ाकर छह महीने करने संबंधी विधेयक को पारित किया पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का क्या कश्मीर में कर्फ्यू का 33 वां दिन, सुनिए कैसे कटते हैं दिन भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी रियो ओलंपिक से बाहर

ताकि गोलगप्पे ना बेचे खिलाड़ी...
#bbchindi #akshaykumar #rustom

कर्फ़्यू में कश्मीर...
इस श्रृंखला में जाने माने लेखक निदा नवाज़ बता रहे हैं, कर्फ़्यू के दौरान कश्मीर के लोगों की सुबह, शाम और रातें कैसे कट रही हैं. उन पर क्या बीत रही है. इसमें शामिल हैं निदा नवाज़ अनुभव, जो उन्होंने देखा, सुना, समझा और जाना

पिंक कलर महिलाओं के लिए क्यों ख़ास है सुनिए अमिताभ बच्चन से
फ़िल्म 'पिंक' में वक़ील बने अमिताभ बच्चन क्या कहते हैं फ़िल्म के टाइटल पर #bbchindi #amitabhbachchan

ओलंपिक फ़्लैशबैक – 1952 हेलसिंकी ओलंपिक की जीत!
हॉकी के फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने हौलैंड के 6-1 से हराया था और भारत के बलबीर सिंह ने फ़ाइनल में पांच गोल किए थे.

9 अगस्त का दिनभऱ कार्यक्रम सुनिए मोहन लाल शर्मा से
16 साल से भूख हड़ताल कर रही मणिपुर की इरोम शर्मिला ने अपना व्रत तोड़ा कहा कि बनाना चाहती हूं मुख्यमंत्री सरकार कश्मीर में पैदा हुए हालात पर संसद में चर्चा करने को तैयार पाकिस्तान के क्वेटा सहित देश भर में वकीलों ने कल हुए आत्मघाती हमले के विरोध में रैलियां निकाली. रियो ओलंपिक की हलचल

ओलंपिक फ़्लैशबैक – जयपाल सिंह
आज सुनिए उस ओलंपिक हॉकी कप्तान की कहानी जिसकी मांग पर बना झारखंड और वो थे जयपाल सिंह.

भाजपा के सेवक बनने से पहले क्या कहते थे स्वामी
स्वामी प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

ओलंपिक फ़्लैशबैक – जब भारत ने हराया ब्रिटेन को 4-0 से.
1948 के लंदन ओलंपिक में पहली बार एक आज़ाद देश के रूप में भारत ने इन खेलों में हिस्सा लिया.

ओलंपिक फ़्लैशबैक – ‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद
ध्यानचंद साल 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में विजयी भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे. उन्हीं पर सुनिए ये ख़ास पेशकश.

ओलंपिक फ़्लैशबैक – कहानी जेसी ओवंस की.
अमरीका के एथलीट जेसी ओवंस ने 1936 बर्लिन ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीते थे.

'मैं दौड़ना चाहता हूं, मुझे एक कोच चाहिए'
NEWSMAKERS: एक दशक पहले एक चार साल के बच्चे ने 65 किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाकर खूब सुर्खियां बनाईं थी. ओडिशा के इस मैराथन रनर बुधिया सिंह के जीवन पर फ़िल्म 'बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन' इस हफ़्ते रिलीज़ हुई है. इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं बुधिया सिंह? इन सभी विषयों पर बीबीसी संवादाता सुप्रिया सोगले ने बुधिया सिंह से बातचीत की. और पढ़ें- http://bbc.in/2aRyVLB

'जो मुद्दे मेनिफेस्टो में नहीं रखे, वही सुर्खियां बने'
कथित गोरक्षकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं. मोदी के बयान और उससे जुड़ी प्रतिक्रियाओं को लेकर हमारे बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय ने वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह से बात की और पूछा कि क्या कथित गोरक्षकों पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया क्या डेमेज कंट्रोल की कोशिश है? और पढ़ें - http://bbc.in/2aRyJMo

ओलंपिक फ़्लैशबैक – मिलिए ध्यानचंद के भाई रूप सिंह से.
अपने ज़माने में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेफ़्ट इन रूप सिंह ने ओलंपिक खेलों में ध्यान चंद से ज़्यादा गोल किए हैं.

सऊदी अरब में कामगार परेशान, कौन है ज़िम्मेदार
सऊदी अरब में हज़ारों भारतीय मज़ूदर फंसे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं.

'नरसिम्हा राव थे भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक'

31 जुलाई का दिन भर सुनिए इक़बाल अहमद से
गुजरात में दलितों का महासम्मेलन, सामाजिक क्रांति के बीज रोपने का दावा, सऊदी अरब में काम करने वालें भारतीय मज़दूरों का बुरा हाल, महीनों से तन्ख्वाह नहीं मिली, यूपी के बुलंदशहर में गैंगरेप एक मुलाकात फ़िल्म स्टार वरुण धवन से

सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय की दास्तां
सऊदी अरब में सैकड़ों भारतीय बेरोजगार हो गए हैं और बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे ही एक भारतीय कामगार की दास्तां सुनिए

जब मल्लेश्वरी का स्वर्ण पदक हुआ काँस्य में तबदील
अगर कर्नम मल्लेश्वरी ने ढ़ाई किलो वज़न कम उठाया होता तब भी वो जीत सकती थीं सिडनी में स्वर्ण पदक बीजिंग में व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी अभिनव बिंद्रा ने क्यों नहीं किया खुशी का इज़हार ?

'आज का नया नारा - अरहर मोदी, अरहर मोदी....'
गुरुवार को देश की संसद में बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती मंहगाई की दर के बारे में बात की. उन्होंने कहा ‘अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल के दाम कम हैं और सरकार दावा कर रही है कि वो इसमें पैसा भी बचा रही है, तो फिर किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया जा रहा’. राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता कह रही है- अरहर मोदी, अरहर मोदी....और पढ़ें- http://bbc.in/2aiXulo

27 जुलाई का दिन भर कार्यक्रम सुनिए मोहन लाल शर्मा से
सीरिया के कामिशली में दो बम धमाके, कम से कम 44 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी. भारत सरकार ने पारित किया बाल मजदूरी विधेयक, कुछ प्रावधान बदलने का कड़ा विरोध. दुनिया जहान में चर्चा जापान की, वहाँ हिंसा क्यों बढ़ रही है..

26 जुलाई का दिन भर कार्यक्रम सुनिए रेहान फ़ज़ल से
इरोम शर्मिला ने 16 साल बाद अनशन तोड़ने का फ़ैसला किया. मणिपुर में लड़ेंगी चुनावडेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में बर्नी सैंडर्स ने हिलैरी किलन्टन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ज़बरदस्त समर्थन किया .देखेंगे क्यों नाराज़ हैं दलित कार्यकर्ता नाटूभाई परमार जिन्होंने विरोध का उग्र तरीका अपनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लियासुनिएगा डोप विवाद पर क्या कहना है नरसिंह यादव का

'किसी से भीख नहीं ली, जीत कर क्वालीफ़ाई किया है'
रियो ओलंपिक जाने से पहले डोप टेस्ट में पॉज़ीटिव टेस्ट किए गए नरसिंह यादव कहते हैं कि उन्हें शक़ है कि उनके खाने में किसी ने मिलावट की है. वे पूछते हैं कि रियो ओलंपिक शुरू होने से ठीक पहले वे ऐसा क्यों लेंगे. वे कहते हैं कि उनके रूम में रहने वाले संदीप के शरीर में भी प्रतिबंधित ड्रग्स पाए गए हैं, जो नहीं होना चाहिए था. सुशील कुमार के बारे में वे कहते हैं कि किसी भी खिलाड़ी को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए. वे कहते हैं कि उन्होंने किसी से भीख नहीं ली, रियो ओलंपिक में क्वालीफाई किया है. और पढ़ें - http://bbc.in/2anhNNM

'मृत गाय का काम गोरक्षकों से करवाएं'
गुजरात के ऊना में हाल में मृत गाय का चमड़ा निकाल रहे चार दलित युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद वहां दलितों ने प्रदर्शन किए और शासन व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई. इस रैली का आयोजन करने वाले नाटूभाई परमार कहते हैं, "उस दिन बाद में कई गावों से मरी गाएं मंगवा कर उन्हें कलेक्टर के कंपाउंड के सामने डाल दिया." वे कहते हैं कि उन्होंने कहा, "हज़ारों साल के चली आ रही मरी गाय का चमड़ा निकालने का काम अब वे नहीं करेंगे और यह काम अब शिव सैनिकों और गौरक्षकों को करने को कहा जाए." और पढ़ें - http://bbc.in/2ashROY

25 जुलाई का दिन भर कार्यक्रम सुनिए रेहान फ़ज़ल से
जर्मनी में आंसबाख में एक सीरियाई युवक ने बम धमाका किया. कई लोग घायलनवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफ़ा देने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ीदेखेंगे गुजरात में दलितों के साथ किस तरह हो रहा है व्यवहारबात करेंगे नरसिंह यादव विवाद की और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी

'मुझे उस्ताद फतेह अली ख़ान बनना है'
मशहूर कव्वाल और संगीतकार राहत फतेह अली कहते हैं कि वे अपनी पत्नी औऱ बच्चों के लिए गाना पसंद करते हैं. अपनी पसंद और नापसंद के बारे में उन्होंने बात की बीबीसी से और बताया कि वे क्या बनना चाहते हैं.

‘पाकिस्तानी गुट कश्मीर के यूथ को बरगला रहे हैं’
भारत प्रशासित कश्मीर के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी है और अलगाववादियों ने 25 जुलाई तक बंद की कॉल को बढ़ा दिया है. अलगाववादियों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें जुलूस की अनुमति न दी गई तो राज्य में स्थिति बिगड़ सकती है. हिज़बुल मुजाहिद्दीन के चरमपंथी बुरहान वानी की झड़प में मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और उसके बाद हुई हिंसा में अब तक क़रीब 40 लोग मारे गए हैं, और कई सौ घायल हैं. बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने बात की केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीआईजी केके शर्मा सो बात की और पूछा कि ये हालात इतने कैसे बिगड़ गए पूरी ख़बर पढ़ें – www.bbc.com/hindi पर

'अभद्र' भाषा के विरोध में लगे 'अभद्र' नारे
लखनऊ के हज़रतगंज में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बीएसपी प्रमुख मायावती के लिए कहे अपश्ब्द का विरोध करने के लिए एकत्र हुए बीएसपी नेता और कार्यकर्ता शायद यह भूल गए थे कि वे किस लिए एकत्र हुए हैं. बृहस्पतवार को हुए इस आयोजन में इन कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की गिरफ़्तारी के अलावा ‘दयाशंकर सिंह की बहन को पेश करो’, ‘दयाशंकर सिंह की बेटी को पेश करो’ जैसे नारे लगाए. इन नारों की हर तरफ आलोचना हो रही है. पूरी ख़बर पढ़ें - http://bbc.in/29XSLHT

कश्मीर: ‘छर्रे के कारण एक आंख चली गई’
भारत प्रशासित कश्मीर में 9 जुलाई को शुरू हुई हिंसा के बाद कई लोग घायल हुए. कई लोग पेलेट के कारण अपनी आंखो की रोशनी खो चुके हैं और कई लोगों की आंखो का इलाज चल रहा है. एक पीड़ित की मां का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पुलिस ने उनके बच्चे पर हमला किया था. श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल से बीबीसी संवाददाते ज़ुबैर अहमद की ख़ास रिपोर्ट. और पढ़ें- http://bbc.in/2aw1D3b

बुधवार 20 जुलाई का दिन भर सुनिए मोहन लाल शर्मा से
उत्तर प्रदेश के बीजेपी उपाध्यक्ष ने की मायावती पर बीएसपी प्रमुख मायावती की 'अभद्र टिप्पणी' बीजेपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से हटाया. रोहतक के सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार पांच में से तीन आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा. तुर्की में शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों के विदेश जाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा. क्या तुर्की धर्मनिरपेक्षता से कट्टरपंथ की ओर जा रहा है.

ख़ुद के लिए अपशब्द कहे जाने पर मायावती का पलटवार
यूपी में भाजपा उपाध्यक्ष ने मायावती के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. मायावती ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा.

'सक्रिय राजनीति में प्रियंका के आने का इंतज़ार है'
उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस की उम्मीद प्रियंका गांधी पर टिकी हैं. उनका जादू अमेठी और राय बरेली में चला पहले भी है. उनसे मिल चुके कई लोग उनके सक्रिय राजनेता बनने की इंतज़ार कर रहे हैं और कहते हैं उनमें क्षमता है सफल राजनेता बनने की. सुनिए बीबीसी संवाददाता, नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट प्रियंका गांधी पर बीबीसी की ख़ास सिरिज़ पढ़े, यहां- http://bbc.in/2a7zYry , यहां- http://bbc.in/29SJJbh , और यहां- http://bbc.in/2aaXzGr

सोमवार 18 जुलाई का दिन भर सुनिए निखिल रंजन से
संसद में मानसून सत्र के पहले दिन गूंजा कश्मीर मुद्दा, गुलाम नबी आज़ाद ने पूछे सवाल तो सरकार के मंत्रियों ने दिए जवाबबीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया राज्यसभा से इस्तीफ़ा, आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलेंयूपी में प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक बनाने की तैयारी में कांग्रेस, सुनिए कैसा है राहुल गांधी की बहन का व्यक्तित्वआपकी चिट्ठियों
17 जुलाई का 'दिन भर' सुनिए अशोक कुमार से
तुर्की में तख़्तापलट की कोशिश के बाद धरपकड़ जारी. छह हज़ार लोग हिरासत में लिए गए. फ्रांस ने कहा, तुर्की कहीं विपक्ष का ही सफाया न कर दे. उत्तराखंड में बारिश का कहर, 24 घंटों में सात की मौत, नदियां उफान पर, गोमुख में कावड़िए बचाए गए. जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री ने कहा, पैलेट्स गन को कर सकते हैं बैन. मिलिए अपने अभिनय और आवाज़ से धाक जमाने वाले इरफ़ान ख़ान से.