PLAY PODCASTS
BBC Hindi

BBC Hindi

500 episodes — Page 2 of 10

21 अगस्त का दिन भर सुनिए रेहान फ़ज़ल से

कई दिनों की बातचीत के बाद तमिलनाडु में एआईएडीएमके के दोनों धड़ों का विलय. पनीरसेलवम उप मुख्यमंत्री बनाए गए एक रिएल्टी चेक करेंगे सीएजी ने रेल में रेल में बिस्तरों और सफ़ाई पर जो सवाल उठाए हैं वो सही हैं या नहीं ज़िक्र होगा बिहार की बाढ़ का और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी

Aug 21, 201730 min

‘पॉल साब नहीं होते तो रघु राय भी नहीं होता’

बीते बुधवार को दिग्गज फोटोग्राफ़र एस पॉल का निधन हो गया. मशहूर फ़ोटोग्राफ़र रघु राय उनके छोटे भाई हैं. बीबीसी संवाददाता प्रदीप कुमार से बातचीत में रघु राय याद कर रहे हैं अपने बड़े भाई को.

Aug 20, 20176 min

गोरखपुर के अस्पताल में 30 बच्चों की मौत, समीरात्मज मिश्र की रिपोर्ट

गोरखपुर ज़िले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाने से लगभग बीस बच्चों के मरने की ख़बर है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गोरखपुर के ज़िलाधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि पिछले 48 घंटों में अलग-अलग कारणों की वजह से 30 बच्चे मारे गए हैं.

Aug 12, 20173 min

छुक छुक रेल चली है जीवन की….

भारतीय रेल ने भारत के स्वाधीनता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसकी शुरुआत हुई थी दक्षिण अफ़्रीकी नगर पीटरमेरिट्ज़बर्ग में जहाँ एक अंग्रेज़ ने ट्रेन से गाणधी का सामान प्लेटफ़ार्म पर फेंक दिया था. बाद में रेलवे का जितना दिक राजनीतिक इस्तेमाल महात्मा गांधी ने किया, उतना शायद किसी भी भारतीय राजनेता ने नहीं. अरूप चैटर्जी की किताब द परवेयर्स ऑफ़ डेस्टिनी- अ कल्चरल बायोग्राफ़ी ऑफ़ इंडियन रेलवेज़ पर सुनिए रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Aug 4, 201715 min

8 जुलाई का बीबीसी इंडिया बोल कार्यक्रम सुनिए मोहन लाल शर्मा से

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी.तनाव दूर करने के लिए कोशिशें भी जारी हैं, लेकिन ज़मीनी हालात बेहतर होते नज़र नहीं आ रहे.इस बीच भारत और चीन, दोनों तरफ़ से तल्ख़ बयानबाज़ी भी हो रही है.ऐसे में कैसे सुधऱ सकते हैं भारत और चीन के संबंध, कार्यक्रम में चर्चा इसी विषय पर हुई. कार्यक्रम में हिस्सा लिया जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ में प्रोफेसर स्वर्ण सिंह और आप श्रोताओं ने भी

Jul 8, 201724 min

आज़ाद कलम के हिमाएती ख़्वाजा अहमद अब्बास

ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि कोई शख़्स एक बड़ा पत्रकार होने के साथ साथ उतना ही बड़ा फ़िल्मकार और कहानीकार भी हो. ख़्वाजा अहमद अब्बास इसी श्रेणी में आते थे. आवारा, श्री 420, शहर और सपना और मेरा नाम जोकर जैसी फ़िल्में लिखने वाले अब्बास ने लगातार 45 सालों तक ब्लिट्ज़ अख़बार का ‘लास्ट पेज’ कॉलम लिखा. ख़्वाजा अहमद अब्बास की 30 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में

Jun 2, 201714 min

राजीव गांधी के जीवन के आखिरी 45 मिनट

26 साल पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी श्रीलंका की तमिल पृथकतावादी के एक आत्मघाती हमले में मारे गए थे. एक चुनाव सभा में जब वो अपने समर्थकों से मिल रहे थे, एक महिला ने झुक कर उनके पैर छूने की कोशिश की. तभी एक ज़बरदस्त धमाका हुआ और भारतीय राजनीति की दिशा बदल गई. राजीव गाँधी के जीवन के अंतिम कुछ घंटों पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में

May 19, 201713 min

29 अप्रैल का इंडिया बोल सुनिए संदीप सोनी के साथ.

सुरक्षाबलों पर माओवादियों के हालिया हमले में 25 जवानों की मौत. छत्तीसगढ़ में सुकमा की ये घटना कोई पहला हमला नहीं है. बंदूक़ है या बातचीत- क्या है नक्सली समस्या का समाधान. बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर.

Apr 29, 201730 min

बब्बर शेर की तरह टूट पड़ते थे मधु लिमये सत्ता पक्ष पर

मधु लिमय़े ने सांसद होने का कर्तव्य बड़ी शान से निभाया और दुनिया को बताया कि संसद में बहस कैसे की जाती है. लेकिन उन्होंने सांसद होने की पेंशन कभी नहीं ली और न ही पूर्व सांसद होने की सुविधांए. वो ताउम्र विद्रोही रहे और वय्वस्ता से कभी समझौता नहीं किया. मधु लिमये की 95 वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में

Apr 28, 201713 min

प्रेस की आज़ादी के सबसे बड़े पैरोकार रामनाथ गोयनका

भारत में प्रेस की आज़ादी के लिए रामनाथ गोयनका से बड़ी लड़ाई शायद ही किसी ने लड़ी हो. इमरजेंसी के दौरान लालकृष्ण आडवाणी के शब्दों में, ‘ जब पत्रकारों से झुकने के लिए कहा गया तो वो दंडवत हो गए.’ लेकिन एक्सप्रेस समूह के संपादक रामनाथ गोयनका इसके अपवाद थे. उन्होंने लोकतंत्र और लोकमत की लड़ाइयाँ इसलिए लड़ी, क्योंकि इस तरह लड़ने को वो अपना धर्म मानते थे. रामनाथ गोयनका की 113वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

Apr 21, 201715 min

किस तरह चलने से पहले ही थमा जनता पार्टी का सफ़र

1977 के चुनाव में भारी विजय दर्ज करने के बाद 24 मार्च 1977 को भारत में पहले ग़ैर कांग्रेस मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी. जनता पार्टी की उस सरकार में कौन कौन लोग शामिल थे और किस तरह महत्वाकांक्षाओं के टकराव की वजह से मात्र 27 महीनों में उस सरकार को इस्तीफ़ा देना पड़ा था, बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में

Mar 24, 201712 min

20 मार्च का दिन भर सुनिए रेहान फ़ज़ल से

योगी आदित्यनाथ सरकार का आज पहला दिन. मंत्रालयों की घोषणा अभी तक नहीं जानेंगे कैबिनट की संरचना क्या कहती है नई सरकार के बारे में देखेंगे कश्मीर की राजनीतिक कशमकश का क्या असर पड़ा है वहाँ की कला और संस्कृति पर होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी

Mar 20, 201730 min

जब गावस्कर ने भारत को पाकिस्तान पर जीत के बिल्कुल नज़दीक पहुंचा दिया

उस दिन गावस्कर न सिर्फ़ वन मैन आर्मी की तरह खेल रहे थे, बल्कि दोनों छोरों से भारत के लिए बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने भारत को पाकिस्तान पर जीत के बिल्कुल नज़दीक पहुंचा दिया था, लेकिन तभी वो 96 रन पर आउट हो गए. सुनिए सुनील गावस्कर की उस महान इनिंग की 30वीं वर्षगाँठ पर रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Mar 17, 201715 min

ऐसे हुआ वीरप्पन का अंत

आपने क्रूरता के बहुत से उदाहरण सुने होंगे लेकिन आप ने ये नहीं सुना होगा कि किसी लुटेरे या डाकू ने अपनेआप को बचाने के लिए अपनी नवजात बेटी की बली चढ़ा दी हो. रेहान फज़ल बता रहे है वीरप्पन के उत्थान और पतन की कहानी विवेचना में

Feb 24, 201715 min

किस तरह जनरल याहिया ने चुकाया मानिकशॉ का कर्ज़

1947 में मानिकशॉ ने 1000 रुपए में अपनी मोटरसाइकिल याहिया को बेच दी. याहिया ने वादा किया कि वो पाकिस्तान जा कर पैसा भेजेंगे. लेकिन वहाँ जा कर वो इसके बारे में भूल गए. 1971 की लड़ी के बाद सैम ने मज़ाक किया "मैंने याहिया ख़ां के चेक का 24 सालों तक इंतज़ार किया लेकिन वह कभी नहीं आया. आखिर उन्होंने 1947 में लिया गया उधार अपना आधा देश दे कर चुकाया."

Feb 3, 201716 min

ऐसे थे ओ पी नैयर

आशा भोसले को आशा भोसले बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो थे ओ पी नैयर. उन्होंने आशा की आवाज़ के वैविध्य और रेंज का पूरा फ़ायदा उठाया. उनके रूमानी संबंधों ने भी उनके गानों में एक ख़ास किस्म की चिंगारी भर दी. ओ पी नैयर की दसवीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में

Jan 27, 201716 min

दास्तान-ए-कोहेनूर

दास्तान-ए-कोहेनूरजब 1851 में पहली बार कोहेनूर को लंदन के क्रिस्टल पैलेस में प्रदर्शित किया गया तो न सिर्फ़ पूरा लंदन, बल्कि पूरा ब्रिटेन उसे देखने वहाँ उमड़ पड़ा. आने वाले दिनों में कोहेनूर दुनिया में ब्रिटेन के सैन्य दबदबे और शान का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया. कोहेनूर के इतिहास पर सुनिए रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Jan 20, 201714 min

कहानी मोहन राकेश और टिन के इश्क की

कहानी मोहन राकेश और टिन के इश्क की मोहन राकेश ने पैट्रियट अख़बार में विज्ञापन दिया, ‘ एक प्रख्यात लेखक को ज़रूरत है एक ऐसी सेक्रेट्री की... जो युवती हो, हिंदी और अंग्रेज़ी की ज्ञाता हो और जो लेखक के साथ पूरे भारत और भारत से बाहर सफ़र कर सके.’ मोहन राकेश की 92 वीं जयंती पर सुनिए रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Jan 8, 201714 min

पहले सुपर स्टार थे राजेश खन्ना

लोगों की जितनी दीवानगी राजेश खन्ना के लिए थी उतनी कभी अमिताभ बच्चन, सलमान ख़ाँ और शाहरूख़ तक के लिए भी नहीं देखी गई. लड़कियाँ उनकी सफ़ेद कार को अपनी लिपस्टिक से लाल कर देती थी और उनकी कार के टायर की धूल को महिलाएं अपनी मांग में लगाती थीं. रेहान फ़ज़ल पेश कर रहे हैं वर्षांत कार्यक्रमों की श्रंखला में राजेश खन्ना पर ख़ास कार्यक्रम

Dec 30, 201620 min

निर्मल वर्मा के साथ एक बातचीत

बीबीसी वर्षांत कार्यक्रमों में सुनिए जानेमाने लेखक निर्मल वर्मा से बातचीत.

Dec 30, 201615 min

लोग इतना प्यार करते हैं, तभी देखने आ जाते हैं: विजेंद्र सिंह

17 दिसंबर की शाम को पेशेवर मुक्केबाज़ी में लगातार सात मुक़ाबले जीतने वाले भारत के विजेंद्र सिंह अपना एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट ख़िताब बचाने के लिए तंजानिया के फ्रांसिस चेका का सामना करेंगे. इस मुकाबले से पहले हमारे सहयोगी आदेश कुमार गुप्त ने विजेंद्र सिंह से बात की. #boxing #vijendrasingh

Dec 17, 20164 min

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले गानों का चलन कितना सही?

बॉलीवुड के गानों में अक़्सर हीरो हीरोइन का पीछा करता है, उसे परेशान करता है और ज़बरदस्ती उससे दोस्ती करने की कोशिश करता है. हीरोइन बार-बार मना करती है लेकिन आख़िरकार मान जाती है. हाल ही में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट यूट्यूब पर भी इस चलन पर सवाल उठानेवाला एक वीडियो जारी हुआ. क्या बॉलीवुड ऐसा चित्रण अनजाने में करता है? या जानते-बूझते हुए? बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य और सुशांत मोहन की पड़ताल.

Dec 14, 20164 min

व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के बीच परिजनों और दोस्तों को कितना वक्त दे पाते हैं कोहली?

सुनिए इस बारे में विराट कोहली ने क्या कहा? #viratkohli #cricket

Dec 7, 20161 min

ज़िदगी से इश्क

ज़ीनत ने अपने मुंह मे सिगरेट लगाई ही थी कि देवानंद ने उनकी तरफ़ देखा. ज़ीनत ने उन्हें भी सिगरेट ऑफ़र की और उनकी आखों में देखते हुए अपने लाइटर से उसे जला दिया. देव ने पहला कश लिया ही था कि ज़ीनत ने कहा, ‘ मैं तुम्हारी जेनिस हूँ देव.’ देवानंद को हरे राम हरे कृष्ण की हीरोइन मिल गई थी. सुनिए देवानंद की पांचवीं पुण्य तिथि पर रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Dec 2, 201616 min

वो गांधी जिन्हें भुला दिया गया !

जब महात्मा गांधी इलाहाबाद पहुंचे तो फ़िरोज़ गाँधी की माँ रतिमाई गांधी ने उनसे कहा कि वो फ़िरोज़ को समझाएं कि वो पढ़ाई में अपना मन लगाएं. महात्मा ने जवाब दिया, ‘ अगर मेरे पास फ़िरोज़ जैसे सात लड़के हो जाएं तो मैं सात दिन के अंदर स्वराज दे सकता हूँ. सुनिए रेहान फ़ज़ल की फ़िरोज़ गांधी पर विवेचना’

Nov 25, 201614 min

टीना हमेशा नंबर वन ही रहेगी: अतहर

यूपीएससी की टॉपर टीना और दूसरे नंबर पर रहे अतहर आमिर अगले साल शादी करने जा रहे हैं.

Nov 24, 20164 min

जीत के बाद क्या बोले विराट?

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद क्या बोले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली #ViratKohli #Virat #cricket #IndvsEng

Nov 21, 20160 min

दस्तरख़्वान की कूटनीति

जब एडवीना माउंटबेटन के कुत्ते के लिए चाँदी की तश्तरी में पका हुआ मुंर्ग़ पेश किया गया तो उन्होंने उसे अपने कुत्ते को नहीं दिया. उन्होंने अपने बाथ रूम का दरवाज़ा बंद किया और उसे खुद खाया. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मेहमान नवाज़ी पर सुनिए रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Nov 18, 201615 min

राजनीतिक पार्टियों ने क्यों हायतौबा मचा रखी है- अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फ़ैसले का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि काला धन रखने वालों को दुख हो सकता है मैं यह बात समझ सकता हूं लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने क्यों हायतौबा मची है. उन्होने कहा कि काले धन पर हुए प्रहार से राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई हैं. और पढ़ें - http://bbc.in/2g2iC2O

Nov 11, 20160 min

'पुलिस बेटा तो ढूंढ के ला नहीं सकती, घसीट सकती है'

जेएनयू के गायब हुए छात्र नजीब अहमद की माँ फ़ातिमा नफ़ीस को रविवार को पुलिस ने हिरासत में लिया.

Nov 6, 20160 min

लोगों के चहेते कलाम

एपीजे अब्दुल कलाम धार्मिक शख़्स थे और रोज सुबह की नमाज़ पढ़ा करते थे. उनके पास तीन भाषाओं में कुरान होती थी-तमिल,अंग्रेज़ी और अरबी. इनके अलावा वो रोज़ कम से कम पंद्रह मिनट भगवत गीता पढ़ने में भी बिताते थे. वो पूरी तरह से शाकाहारी थे और रोज़ 18 घंटे काम किया करते थे. सुनिए रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Nov 4, 201617 min

तीन नवंबर का नमस्कार भारत अमरेश द्विवेदी के साथ

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा डोनल्ड ट्रंप अमरीका और दुनिया के लिए ख़तरा...वहीं ट्रंप ने कहा हिलेरी बनीं राष्ट्रपति तो देश में होंगे संवैधानिक संकट जैसे हालात भारत पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में दो भारतीय उच्चायोग अधिकारियों के खिलाफ़ कथित तौर पर की कार्रवाईसिवान में ग़रीब परिवारों की लड़कियां बिना सरकारी मदद के खेलों में लहरा रही हैं परचम...

Nov 3, 201629 min

'हिजाब पहनना निजी पसंद का मामला है'

भारत की महिला निशानेबाज़ हिना सिद्धू ईरान में खेल मुक़ाबलों में हिजाब पहनने की शर्त से इनकार कर दिया है. इसके बाद हिना सिद्धू की चर्चा हिंदुस्तान से लेकर ईरान तक हो रही है. हर कोई हिना से जानना चाहता है कि एशियन एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने का फ़ैसला आखिर उन्होंने क्यों लिया. वे कहती हैं, “मेरे लिए यह एक सामान्य सी बात है. मुझे किसी चीज़ पर अगर यक़ीन नहीं है तो मुझे इसका हिस्सा नहीं बनना है.”

Nov 2, 201610 min

जाने क्यूँ तेरे नाम पर रोना आया

जब बेगम अख़्तर को सनक सवार होती थी तो वो कई दिनों तक आस्तिकों की तरह कुरान पढ़तीं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता था कि वो कुरान शरीफ़ को एक तरफ़ रख देतीं. जब उनकी शिष्या शांति हीरानंद उनसे पूछतीं, 'अम्मी क्या हुआ?' तो उनका जवाब होता, 'लड़ाई है अल्लाह मियाँ से!' बेगम अख़्तर की 42 वीं पुण्यतिथि पर रेहान फ़ज़ल की विवेचना

Oct 28, 201612 min

यादें भूपेश गुप्त की

जब भारतीय संसद के सबसे काबिल और तेज़ तर्रार सांसदो की चर्चा होती है तो उसमें भूपेश गुप्ता का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है. वो उन्नीस सौ बावन 1952 में पहली बार राज्य सभा के लिए चुने गए और लागातार 29 वर्षों तक उस सदन के सदस्य रहे. उनके राजनीतिक विरोधी भी उनके वाक चार्तुय और किसी भी मुद्दे पर सदन और सरकार को झकझोर देने की क्षमता का सम्मान करते थे. उनकी 102वी जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ प्रसंगों को याद कर रहे हैं रेहान फजल आज की विवेचना में.

Oct 21, 201613 min

'मुझे मेरा बच्चा लौटा दो'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि वो गायब हुए छात्र नजीब अहमद की ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. मामला 14 अक्टूबर की रात माही मांडवी हॉस्टल का है जब रिपोर्टों के मुताबिक कुछ छात्रों के बीच झड़प हुई जिसके बाद नजीब लापता हैं. बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने नजीब अहमद की मां फ़ातिमा नसीर से बात की. #jnu #missingstudent #jnumissingstudent

Oct 19, 20163 min

वो घटना जिसने बदल दिया जयललिता का राजनीतिक जीवन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता आजकल सुर्ख़ियों में है क्योंकि वो गंभीर रूप से बीमार हैं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हाल ही में मशहूर पत्रकार वासंती की जयललिता पर लिखी जीवनी प्रकाशित हुई है जिसका टाइटल है - अम्मा - द जर्नी फ्रॉम मूवी स्टार टो पोलिटिकल क्वीन. इस किताब में जयललिता के परतदार व्यक्तित्व को खंगालने की कोशिश की गई है. रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं जयललिता के जीवन के कुछ दिलचस्प पहलुओं पर विवेचना में

Oct 14, 201613 min

'सेना को सबूत देने की कोई ज़रूरत नहीं है'

रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल अफ़सर करीम का मानना है कि भारतीय सेना के इस अभियान को सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कहना चाहिए. उनसे बात की बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव ने.

Oct 6, 20162 min

जब एस डी बर्मन की साहिर से हुई तकरार

साहिर ने ज़ोर दिया कि उन्हें सचिनदेव बर्मन से एक रुपया ज़्यादा पारिश्रमिक दिया जाए. सचिनदेव बर्मन भी ख़ुद्दार शक्स थे. उन्होंने साहिर की शर्त को मानने से इंकार कर दिया और फिर दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.

Oct 2, 201614 min

BBC_INDIA_BOL_OCT_01

Oct 1, 201625 min

'भारत ने पाकिस्तान पर किए सर्जिकल स्ट्राइक्स'

भारतीय सेना ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा के पास चरमपंथी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की हैं. भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा, "ये स्ट्राइक्स बुधवार रात को उनके अड्डों पर की गईं, जब ये पक्की जानकारी मिली कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर जमा हो रहे हैं." और पढ़ें- http://bbc.in/2dvWuO6

Sep 29, 20165 min

लाहौर से मुंबई आया ही था एक्टर बनने: देव आनंद

मशहूर निर्माता निर्देशक दिवंगत देव आनंद के जन्मदिन पर बीबीसी के ख़ज़ाने से उनसे की गई एक ख़ास बातचीत

Sep 26, 201615 min

सिर्फ़ 13 दिन में पहुंचे थे जनरल सगत सिंह ढ़ाका

जब 1971 के बांगलादेश युद्ध का ज़िक्र होता है तो अक्सर भारत की जीत का श्रेय या तो फ़ील्डमार्शल सैम मानेकशा को दिया जाता है या फिर जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा या जनरल जे एफ़ आर जैकब को. इस बात की बहुत कम चर्चा होची है कि इस लड़ाई में जनरल सगत सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ये उनके नेतृत्व का ही परिणाम था कि भारतीय सेना 13 दिनों के भीतर बांगलादेश की राजधानी ढ़ाका पहुंच गई थी. जनरल सगत सिंह की 15 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

Sep 23, 201621 min

मैं चाहूंगा कि नवाज़ मेरी जगह लें- इमरान हाशमी

अपनी 'किसिंग हीरो' वाली छवि के बारे में इमरान हाशमी कहते हैं कि अब वे थक गए हैं. वे कहते हैं कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी अच्छे मुद्दों पर फ़िल्में करते हैं और उन्हें खुशी होगी अगर वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ अपनी जगह बदल सकें.

Sep 18, 20160 min

अमरीकी विदेश विभाग की प्रवक्ता का हेलेना व्हाइट का हिंदी में साक्षात्कार

हेलेना व्हाइट अमरीकी विदेश विभाग में दक्षिण एशिया मामलों की प्रवक्ता हैं. सुनिए बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय से उनकी हिंदी में बातचीत.

Sep 17, 20162 min

रेखा जिन्हें आप नहीं जानते !

उमराव जान, इजाज़त, घर और कलयुग जैसी फ़िल्मों की हीरोइन रेखा को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है. उनका सार्वजनिक और निजी जीवन जितना उथलपुथल भरा रहा है, उतना शायद किसी का रहा हो. हाल ही में यासेर उस्मान की किताब प्रकाशित हुई है- रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी जिसमें उन्होंने एक गोलमटोल, सांवली और हिंदी न जानने वाली भानुरेखा गणेशन की हिंदी फ़िल्मों की सबसे ग्लैमरस स्टार और स्टाइल डीवा बनने की कहानी को दिलचस्प अंदाज़ में बयान किया है. रेखा के जीवन से जुड़े कुछ रोचक पहलुओं पर नज़र डाल रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में

Sep 16, 201620 min

सीने में गोली और अस्पताल

पाकिस्तान से वुसतउल्लाह ख़ान की डायरी.

Sep 12, 20162 min

'तुम गाय खाते हो इसलिए बेइज्जती हुई है'

हरियाणा के मेवात इलाक़े में गैंगरेप की एक घटना ने स्थानीय समुदाय को हिला दिया है.

Sep 11, 20163 min

मदर टेरेसा के पास थीं सिर्फ तीन साड़ियां

पोप फ़ासिंस परसों यानि 4 सिंतंबर को सेंट पीटर्स स्क्वायर में मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे. मैसिडोनिया में जन्मी मदर टेरेसा ने भारत में अपने जीवन के 68 साल निर्धनतम लोगों की सेवा में अर्पित कर दिए. दुनिया के असहाय औरगरीबों की उनकी सेवा के लिए उन्हें 1979 को नोबेल शाँति पुरस्कार दिया गया था. जब वो ये सम्मान ले कर भारत लौटी थीं तो पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कहा था, ‘ अभी तक आप भारत की माँ थी. अब आप पूरी दुनिया की माँ बन गई हैं.’ उनकी 19वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में’

Sep 2, 201613 min

'गाइड' और 'प्यासा' न देखता तो....

फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर उन फ़िल्मों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें वो सबसे बढ़िया और मास्टरपीस मानते हैं. वे कहते हैं विजय आनंद की 'गाइड', गुरुदत्त की 'प्यासा' और मणिरत्नम की फ़िल्म 'रोजा' को वे बहुत पसंद करते हैं.

Aug 26, 20160 min