PLAY PODCASTS
Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal

121 episodes — Page 3 of 3

S1 Ep 21गंगा को धरती पर क्यों लाया गया?

कई सालों तक, जब राजा सगर को अपने 60,000 पुत्रों और अश्वमेध घोड़े की कोई सूचना नहीं मिली तब उन्होंने अपने पोते, अंशुमान को उन सबको ढूंढ निकालने का आदेश दिया। सारे सुरागों की जाँच-परताल करने के बाद जब अंशुमान उस जगह पहुंचे जहाँ ऋषि कपिल ने उनके चाचाओं को भस्म किया था, तब उन्होंने अपने पूर्वजों को तर्पण या पानी देना चाहा। पर उन्हें वहाँ पानी का कोई स्त्रोत नहीं मिला। तब ब्रह्मदेव ने उन्हें गंगा को धरती पर लाने की सलाह दी। लेकिन जीवन बर तप करने के बावजूद उन्हें धरती पर गंगा लाने का कोई उपाय नहीं मिला। पीढ़ियों बाद भगीरथ ने इस काम को पूरा किया। पर कैसे, आये जानतें हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 24, 20228 min

S1 Ep 20राम के पूर्वज, राजा सगर की कहानी

राम के पूर्वज, सगर, इक्ष्वाकु कुल के जाने माने राजा थे। उनकी दो पत्नियाँ थीं - केशीनी और सुमति। राजा सगर को वरदान था कि उनकी एक पत्नी को ऐसा बेटा होगा जो इक्ष्वाकु कुल का वंश आगे बढ़ाएगा और दूसरी पत्नी को 60,000 पुत्र होंगे जो वीर और बलशाली तो होंगे पर वंश को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। और वही हुआ। एक पत्नी ने जन्म दिया असमंजस को जिनसे जना अंशुमन। पर दूसरी पत्नी के 60,000 पुत्रों की क़िस्मत उन्हें धरती के innermost core तथा ऋषि कपिल तक कैसे ले गयी? जानने के लिए सुनिए रामायण आज के लिए के इस episode को। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 21, 20227 min

S1 Ep 19गंगा नदी का राम से क्या संभंध है?

राम और लक्ष्मा, कुछ मायनों में अभी भी बच्चे थे। वह 15 - 16 वर्ष के ही तो थे। उन्हें अपने गुरु विश्वामित्र की कहानियाँ सुनने में बड़ा मज़ा आता था। जब उन भाइयों ने गंगा के बारे में पूछा तो विश्वामित्र ने बताया कि गंगा हिमालय की पुत्री थी, कि उनकी बहिन उमा या पार्वती, जो महादेव यानी शिव की पत्नी थी, और गंगा की माँ मेना, मेरु पर्वत की बेटी थीं। पर गंगा को त्रिपथगा को क्यों बुलाया जाता है? ऐसा क्यों कहा जाता है कि गंगा मनुष्य के पाप, उनके बुरे कर्म धो सकती है? और उनकी कहनी राम के पूर्वजों से कैसे जुड़ी है? जानने के लिए सुनिए रामायण आज के लिए के इस episode को। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 20, 20227 min

S1 Ep 18सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?

सिद्धाश्रम पहले विष्णु के अवतार वामन का आश्रम था और अब विश्वामित्र वहाँ रहते थे। वहीं उन्हें राम से मिलने का अंतर्ज्ञान मने intuition भी हुई। इस मायने से सिद्धाश्रम उतना ही राम का था, जितना की वह ऋषि विश्वामित्र का था। माना जाता था कि इस आश्रम में किया हुआ कोई भी काम विफल नहीं जाता था। पर मारीच और सुभाहु, इन दोनों राक्षसों ने यहाँ भी ऋषियों की नाक में दम करे रखा हुआ था। इस episode में आइए पता लगतें हैं कि कैसे राम और लक्ष्मा ने उन्हें हराया, और उसके बाद वह तीनों कहाँ जाने के लिए तैयार हुए? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 19, 20227 min

S1 Ep 17राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?

राम विष्णु के अवतार थे, विद्वान थे, अपराजेय या invincible थे। ऐसी स्थिति में कोई भी मनुष्य घमंडी बन सकता है। उसमें एक superiority complex आ सकता है। लेकिन अय्तंत शक्ति का होना भी एक बड़ी ज़िम्मेदारी का काम है। वह कहते है ना - With great power comes great responsibility - शायद Spiderman का ये quote राम से ही inspired है। क्यूँकि सारी विद्याएं प्राप्त करने के बाद, राम ने अपने गुरु, ऋषि विश्वामित्र से एक ऐसा सवाल पुछा, जो सिर्फ एक उच्चतम मानव या पुरुषोत्तम ही पूछ सकता है। वह सवाल क्या था? विष्णु के दशावतार कौन थे और वह evolution से कैसे जुड़ें हैं? आइए जानते हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 18, 20228 min

S1 Ep 16ताड़का राक्षसी क्यों बानी और उसका वध कैसे हुआ?

कंदर्प आश्रम और सरयू-गंगा के मिलाप से आगे बढ़कर, राम, लक्ष्मण तथा ऋषि विश्वामित्र एक ख़तरनाक जंगल पहुंचे। वैसे तो वह जंगल बहुत ही घाना था। वहाँ बिल्व, कुकुभ, बद्री जैसे पेड़ उग रहे थे। पर वहाँ का वायुमंडल बहुत डरावना था। वहाँ की हवा बड़ी ही बदगुमान यानी unpleasant थी। उस जंगल में ताड़का नाम की एक राक्षसी का जो वास था। ताड़का वहाँ पर आते जाते सभी मनुष्यों तथा पशु पक्षियों पर हावी थी। ऋषि विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को उसका वध करने का आदेश दिया। पर शास्त्रों में तो औरतों पर वार करना वर्जित या forbidden था। तो ऋषि विश्वामित्र ने राम को ताड़का का वध करने के लिए कैसे मनाया? उन्हें अपने comfort zone से क्यों बहार निकला? जानिए रामायण आज के लिए के इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 17, 20228 min

S1 Ep 15गंगा नदी में यात्रा करते हुए राम और लक्ष्मण को क्या सुनाई दिया?

ऋषि विश्वामित्र ये जानते थे कि आगे बढ़कर दोनों राजकुमारों, राम और लक्ष्मण को बहुत तकलीफ़ झेलनी होगी। इस लिए वह उनमें जंगल में रहने की आदत दाल रहे थे। दोनों राजकुमार बाकी शिष्यों की तरह गुरु की सेवा करते, रात भर मिट्टी के फर्श पर लगाई चटाई पर सोते, सुबह उठकर नदी से पानी लाते, लकड़ियाँ इखट्टी करते, हवन पूजा करते और फिर मीलों पैदल चलते। चलते चलते तीनो गंगा के तट पर आ पहुंचे जहाँ से वह नाव में बैठकर सफ़र करने लगे। जब वह थोड़ी दूर पहुंचे तो राम ने एक भयंकर आवाज सुनी, जैसे लहरें ज़ोरों से एक दूसरे से टकरा रही हो। उन्होंने विश्वामित्र से कारण पूछा। विश्वामित्र ने जवाब में उन्हें नदियों के संगम के बारे में बताया। वह नदिया कौनसी थी और हमारी संस्कृति में संगम का क्या महत्व है कि इस concept को Shang Chi जैसी movies में भी दर्शाया गया है? जानने के लिए सुनिए यह episode. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 14, 20226 min

S1 Ep 14बल और अतिबल राम के लिए विशेष विद्या क्यों थी?

आज के समय की superhero movies से हमें पता चलता है कि कैसे अपने दुश्मनों को हारने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। पर हथियार सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वी को हानि पहुंचने के लिए नहीं बने। कुछ हथियारों का इस्तेमाल खुद को शक्तिशाली बनाने में भी किया जा सकता है। तो 5000 साल पूर्व हथियार कैसे होते थे और राम लक्ष्मण को इनकी विद्या कैसे मिली? आइए जानतें हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 13, 20226 min

S1 Ep 13ऋषि विश्वामित्र अयोध्या क्यों आये?

राम अब 16 वर्ष के हो गए थे और ऋषि विश्वामित्र के आगमन के साथ उनकी कहानी और भी रोमाँचक होने वाली थी। दशरथ को अपने पुत्रों पर बहुत अभिमान था, उनसे बहुत लगाव भी था। दशरथ के चारों पुत्रों की शिक्षा या education राजमहल में ही हुई। जैसे जैसे वह बड़े होते गए, राजा दशरथ ने राजगुरु से इन चारों राजकुमारों के विवाह की बात करी। ऐसे में एक विशेष मेहमान राज भवन में पहुँचे। ऋषि विश्वामित्र एक बहुत ही प्रभावशाली, शक्तिशाली ऋषि थे। पर क्या वह राम और लक्ष्मण के विवाह की बात करने आये थे, या उन्हें अपने साथ ले जाने आये थे? और अगर वह उन्हें अपने साथ ले जाने आये थे तो राजा दशरथ ये बात सुनकर मूर्छित या faint क्यों हो गए थे? जानने के लिए सुनिए रामायण आज के लिए के इस episode को। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 12, 202210 min

S1 Ep 12राम का जन्म कब और कैसे हुआ?

यहाँ राम की अनोखी amazing सेना तैयार हुई और वहाँ, अयोध्या में, राम और उनके भाइयों का जन्म। छः ऋतुओं या बारह महीनों के बाद, lunar calendar के चैत्र महीने में महारानी कौशल्या के घर राम का जन्म हुआ। कैकई के घर भरत पैदा हुए। तथा सुमित्रा के घर शत्रुघ्न और लक्ष्मण, यह जुड़वा बच्चे पैदा हुए।भरत का जन्म पुष्य नक्षत्र में और लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न का जन्म आश्लेषा नक्षत्र में हुआ। कमाल की बात ये है कि आज भी चैत्र महीने के नौवे दिन हम रामनवमी मानते हैं। पर solar calendar के मुताबिक़ राम की जन्म तिथि क्या है? जानने के लिए tune into this episode. और जानकारी के लिए पढ़ें: https://www.amazon.in/Dating-Era-Lord-Pushkar-Bhatnagar/dp/8129104989 Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 11, 20227 min

S1 Ep 11राम की सेना कैसे जन्मी?

भगवन विष्णु ने घोषणा की कि वह राजा दशरथ के पुत्रों के रूप में जन्म लेंगे और रावण का वध करेंगे। यह तो हम सब जानते हैं कि किसी भी बड़े क्रन्तिकारी काम या revolution के लिए लोगों को साथ लेकर चलना ज़रूरी है। एक अच्छी team का होना महत्वपूर्ण है। वैसे ही भगवान विष्णु ने सभी देवताओं से कहा कि वह उनके साथ पृथ्वी पर जन्म लें और रावण का नाश करने में उनकी मदद करें। जवाब में सभी देवगण अपनी शक्ति सहित वानर रूप में जन्म लेने के लिए तैय्यार हुए बिलकुल Planets of the Apes के characters की तरह। हनुमान, वाली, सुग्रीव यह नाम तो हम जानते हैं पर ये कौनसे देवों के अवतार है, जानिए रामायण आज के लिए के इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 10, 20227 min

S1 Ep 10भगवन विष्णु ने दशरथ को क्या वरदान दिए?

पृथ्वी पर, अश्वमेध यज्ञ के अंत की और, जब राजा दशरथ ने पवित्र अग्नि में आहुति दी तब उस आग से एक तेजस्वी सृजन या ethereal being बाहर आए। उन्होंने दशरथ से कहा कि मैं वैकुंठ लोक से भगवान विष्णु का संदेश लेकर आया हूं। तुम्हारा अश्वमेध यज्ञ सफल रहा। आशीर्वाद स्वरूप तुम्हें यह पायसम भेजा गया है। इसे खाने से तुम्हे उत्तम स्वास्थ्य मिलेगा और तुम्हारी पत्नियों को इस ही प्रसाद से संतति मिलेगी। तीनो पत्नियों में एक समान बांट देना। परंतु क्या वह पायसम या खीर तीनो पत्नियों में बराबर बांटी गई? और देवी देवता गणों ने अदृश्य रहा कर भी, उनको चढ़ाया प्रसाद कैसे ग्रहण किया? जानिए इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 7, 20227 min

S1 Ep 9राम रावण से कैसे जुड़े थे?

राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए, ऋषि ऋष्यश्रृंगा द्वारा किया, अश्वमेध यज्ञ इतना ताकतवर था कि, स्वर्ग में, देवी, देवता, गंधर्वा और सिद्ध अपना भाग या offerings लेने खुद पहुंचे। साक्षात ब्रह्मा भी वहाँ आए। तब सभी ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा देव को अपनी तकलीफ़ सुनाई। उन्होंने कहा की रावण नाम के दैत्य ने तीनों लोकों में त्राहि-त्राहि मचाई था। ब्रह्मदेव के दीए वर से रावण इतना शक्तिशाली बन गया था कि सूरज भी उसे जला नहीं पाता, समंदर की लहरें उसे देख कर रुक जाती थी। देवों ने ब्रह्मदेव से ही प्रार्थना की कि इस राक्षस को रोकने के लिए कोई उपाय निकालें। वह उपाय क्या था और श्री राम का इस उपाय से क्या संभंध था, जानने के लिए इस episode को सुनें। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 6, 20226 min

S1 Ep 8अश्वमेध यज्ञ की तैयारी कैसे हुई?

उन दिनों प्रकृति को देवी देवताओं की तरह पूजा जाता था। उनसे यज्ञों, मंत्रो और ध्यान के ज़रिये communicate यानी संचार किया जाता था। अकाल पढ़ने पर वरुण देवता की पूजा की जाती थी। अधिक बारिश होने पर इंद्रा देव को पूजा जाता था। राज्य की सीमाओं को बढ़ने के लिए, अपनी शक्ति का परिमाण देने के लिए या संतान के लिए अश्वमेध यज्ञ कराया जाता था। अश्व यानी घोड़ा। एक वर्ष के लिए इस घोड़े को पास पड़ोस के राज्यों में भर्मण करने के लिए खुला छोड़ दिया जाता था। फिर? फिर क्या हुआ आप खुद ही सुन लीजिये। Tune in to this episode now. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 5, 202210 min

S1 Ep 7दशरथ ने अश्वमेध यज्ञ क्यों करवाया?

दशरथ एक बहुत ही समृद्ध राजा थे पर उन्हें कोई पुत्र नहीं था। उन दिनों एक राजा की ज़िम्मेदारी होती थी की वह अपने वंश को आगे बढ़ने के लिए पुत्र पैदा करें। बहुत सोच विचार के बाद, राजा दशरथ ने अपने सारथि सुमंत्र की सलाह मांगी। जवाब में सुमंत्र ने उन्हें ऋषि ऋष्यश्रृंगा की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर राजा दशरथ को यक़ीन हो गया कि ऋषि ऋष्यश्रृंग ही उनकी मदत कर सकतें हैं। पर कैसे? और क्या ऋष्यश्रृंग का अस्तित्व हमारे आज के भारत में मौजूद है? आइए जानते हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 4, 20227 min

S1 Ep 6दशरथ कौन थे?

एक समृद्ध राजा administration यानी प्रशासन में तो निपुण होता ही है, साथ ही वह अपने और अपनी प्रजा के जीवन में एक balance बना कर रखता है। वह धर्म अर्थ काम तीनों का महत्व समझता है। धर्म यानी हर एक नागरिक की responsibility अर्थात उत्तरदायित्व, अर्थ मने हर इंसान को अपने जीवन जीने जीने के लिए पर्यात्प पैसे होना और काम का अर्थ है passion. अपना जीवन अपने पति/ पत्नी तथा परिवार के साथ व्यतीत करने के लिए रूचि होना। आइए जानते है, राजा दशरथ ने अपनी प्रजा के लिए इन तीनो गुणों को कैसे संभाले रखा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Oct 3, 20227 min

S1 Ep 5रामायण को सीखने वाले पहले छात्र, लव और कुश

ऋषि बाल्मीकि ने राम की कहानी पर आधारित एक ख़ूबसूरत काव्य की रचना की। जिसमें जीवन के सभी अलग-अलग रस थे। रिश्ते, समाज, अर्थ व्यवस्था। राजा को कैसा होना चाहिए। प्रजा को कैसा होना चाहिए। यह सारी बातें इस महाकाव्य में लिखी गयीं। उन दिनों में literature और शास्त्रों का अभ्यास एक विशेष लय और मात्रा में किया जाता था। और गुरुकुलों यानी schools में इस oral tradition को बनाये रखने की training दी जाती। पर रामायण जैसा महाकाव्य सबसे पहले किसको सिखाया जाये? कौन इसको आगे ले जाने के लिए योग्य है? आइए जानते हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sep 30, 20229 min

S1 Ep 4क्या रामायण एक सत्य घटना है?

इस episode में podcast host, Kavita Paudwal, ऐसे प्रमाण या proofs के बारे में चर्चा करतीं हैं, जो राम और रामायण की वास्तविकता का प्रतीक हो सकतें हैं। वह यहाँ astronomy और भाषा दोनों का उदहारण देतीं हैं। आपको बता दें, कि इस प्रकार का trivia आपको आने वाले episodes में भी सुनने को मिलेगा। ख़ैर, ध्यान में रखने वाली बात तो ये है, कि चाहे रामायण एक सत्य घटना थी या नहीं, इस बात से हमारे जीवन में उसके फ्रभाव पर कोई असर नहीं पढ़ना चाहिए। रामायण हमारे मार्गदर्शन के लिए बानी है और इस ही उद्देश्य से ये podcast series रची गयी है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sep 29, 20229 min

S1 Ep 3रामायण को लिखने के लिए श्री वाल्मीकि की रचनात्मकता का क्या स्रोत था?

श्री वाल्मीकि को नारद मुनि ने राम की कहानी सुनाई। जिसके बाद उन्हें एक योगिक शक्ति प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पूरी रामायण को दिव्य दृष्टि से साफ़ साफ़ देखा। इस शक्ति को clairvoyance भी कहा जा सकता है। पर कहानी लिखने से पहले उनका सामना एक शिकारी से हुआ। इस मुलाक़ात के दौरान, वाल्मीकि जी ने एक ऐसा छंद बोला, जिसे बोलने से उन्हें बहुत दुख हुआ। पर वही छंद, आगे चल कर, रामायण का आधार कैसे बना? कैसे वह, वाल्मीकि जी की creativity यानी रचनात्मकता का source अर्थात स्रोत कैसे बना? आइए जानते हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sep 28, 20228 min

S1 Ep 2ऋषि वाल्मीकि ने रामायण क्यों लिखी?

पूरी दुनिया में रामायण के कम से कम 224 versions मौजूद हैं। लेकिन original यानि मूल रामायण वाल्मीकि रामायण को ही मन जाता है, जो संस्कृत में लिखी गयी है। पर मज़े की बात तो ये है कि असली कहानी वाल्मीकि जी ने रची ही नहीं। ये कहानी बहुत पुरानी है। सनातन philosophy में हम समय को एक cycle की तरह नापते हैं। उसे कालचक्र कहा जाता है। माना जाता है कि काल्चक्र मे जितनी बार त्रेता युग आया उतनी बार राम ने इस पृथ्वी पर जन्म लिया और रामायण घाटी। पर ऋषि वाल्मीकि ने ये कहानी कहाँ सुनी और क्यों लिखी? रामायण इतनी universal और प्रासंगिक क्यों है? आइए जानते हैं इस episode में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sep 27, 202210 min

S1 Ep 1क्या हमें आज रामायण की ज़रुरत है?

महान ऋषि वाल्मीकि पहले एक दकैत और शिकारी हुआ करते थे। जब ऋषि नारद ने उन्हें राम का नाम लेने की सलाह दी तो वह राम कह भी नहीं सकते थे। मारा मारा मारा को दोहराते थे क्यूंकि वह सिर्फ मरना जानते थे। पर मारामारामारा दोहराते दोहराते रामा बन गया और इस ही के अभ्यास ने उन्हें विद्वान बना दिया। जब राम ने खुद, लव और कुश से रामायण की कहानी सुनी तो उन्हें लगा कि जो भी यह कहानी सुनेगा उसके मन में एक पॉजिटिविटी आ जाएगी है। उसके जीवन को एक दिशा मिलेगी है। राम ने ये तक कहा कि उनका खुदका जीवन भी सुभ और मंगलमय हो गया। इसलिए तो कहते हैं राम से बड़ा राम का नाम या राम की कथा यानि रामायण। पर क्या आज के इस युग में हमें श्रीराम जैसी मर्यादा और सिद्धांत रखने चाहिए? क्या हमें इनकी ज़रुरत है? और अगर है तो क्यों और कैसे? ये समझने के लिए tune in. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sep 24, 20228 min