PLAY PODCASTS
Ishwar Ke Saamne Nirvastra | Shraddha Upadhyay
Episode 199

Ishwar Ke Saamne Nirvastra | Shraddha Upadhyay

Pratidin Ek Kavita

October 17, 20232m 6s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

ईश्वर के सामने निर्वस्त्र | श्रद्धा उपाध्याय


तांबे के ईश्वर सपरिवार

जिनको मैंने अमेजन से खरीदा

मेरी किताबों के आगे स्थापित

एक बुझे हुए दीपक के पीछे

उन पर समर्पित पुष्प, न ताज़े, न सूखे

मेरे साथ रहते हैं

मेरे एकाकी एक कमरे के अस्तित्व में

सामान्यतः न पूजेl

कभी कभी न सुमिरे

फिर भी रहते हैं सुस्त साथी की तरह

और कुछ दिन मैं देखती हूं

मुझे देखते हुए

निर्वस्त्र

कपड़े पहनने से पहले

कपड़े उतारने के बाद

मैं लजा जाती हूँ

क्या मैं उन्हें ले जाऊं

अपने रहवासे से

किसी पूजाघर में

और राम को क्या अर्पण करूं

काया जो मैं रोज़ पहनती हूं

काया जिसमें उसको वनवास नहीं हो सकता

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment