PLAY PODCASTS
Baarish Ki Bhasha | Shahanshah Alam
Episode 445

Baarish Ki Bhasha | Shahanshah Alam

Pratidin Ek Kavita

June 19, 20241m 50s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

बारिश की भाषा | शहंशाह आलम 


उसकी देह कितनी बातूनी लग रही है

जो बारिश से बचने की ख़ातिर खड़ी है

जामुन पेड़ के नीचे जामुनी रंग के कपड़े में

‘जामुन ख़रीदकर घर लाए कितने दिन हुए’

हज़ारों मील तक बरस रही बारिश के बीच

वह लड़की क्या ऐसा सोच रही होगी

या यह कि इस शून्यता में जामुन का पेड़

बारिश से उसको कितनी देर बचा पाएगा

बारिश किसी नाव की तरह

बाँधी नहीं जा सकती, यह सच है

जामुन का पककर गिरना भी

बाँधा नहीं जा सकता

बारिश को रुकना होता है तो ख़ुद रुक जाती है

बरसना होता है तो ख़ुद बरसने लगती है घनघोर

तभी बारिश है लड़की है जामुन का पेड़ है 

तभी बारिश की भाषा है मेरे कानों तक सुनाई देती।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment