
राम किस प्रकार के लीडर थे?
राम ने परशुराम से युद्ध करने की चुनौती स्वीकार ली। उन्होंने परशुराम के हाथ से विश्वकर्मा का बनाया विष्णु-धनुष छीना और उसपे प्रत्यंचा चढ़ादी। यह देखकर परशुराम को यक़ीन हो गया की राम वाक़ई में विष्णु के अवतार हैं और वह वहाँ से चले गए। फिर राजा दशरथ जब अपने बेटों और बहुओं के साथ अयोध्या पहुँचे तो बड़े वैभव से उनका स्वागत किया गया। एक वर्ष तक सभी राजकुमार अपनी राजकुमारियों के साथ अपने विवाहित जीवन में व्यस्त हो गए। साथ ही राम और लक्ष्मण राज्य की भागदौड़ को समझने और संभालने लगे। पर राम में ऐसे कौनसे गुण थे जो उन्हें एक अच्छा leader बनाते थे, अयोध्या का राजा बनने के योग्य बनाते थे? चलिए सुनते हैं इस episode में।
Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal · HT Smartcast Originals
Audio is streamed directly from the publisher (traffic.megaphone.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices