PLAY PODCASTS
Ye Chetavni Hai | Vinod Kumar Shukla
Episode 317

Ye Chetavni Hai | Vinod Kumar Shukla

Pratidin Ek Kavita

February 10, 20241m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

ये चेतावनी है | विनोद कुमार शुक्ल

यह चेतावनी है

कि एक छोटा बच्चा है

यह चेतावनी है 

कि चार फूल खिले हैं

यह चेतावनी है 

कि खुशी है 

और घड़े में भरा हुआ पानी 

पीने के लायक है, 

हवा में साँस ली जा सकती है।

यह चेतावनी है कि दुनिया है

बची दुनिया में

मैं बचा हुआ

यह चेतावनी है

मैं बचा हुआ हूँ

किसी होने वाले युद्ध से 

जीवित बच निकलकर 

मैं अपनी 

अहमियत से मरना चाहता हूँ कि मरने के आखिरी क्षणों तक 
अनन्तकाल जीने की कामना करूँ 

कि चार फूल हैं 

और दुनिया है।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment