PLAY PODCASTS
Wahan Nahin Milungi Main | Renu Kashyap
Episode 406

Wahan Nahin Milungi Main | Renu Kashyap

Pratidin Ek Kavita

May 11, 20242m 0s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

वहाँ नहीं मिलूँगी मैं | रेणु कश्यप


मैंने लिखा एक-एक करके 

हर अहसास को काग़ज़ पर 

और सँभालकर रखा उसे फिर 

दरअस्ल, छुपाकर 

मैंने खटखटाया एक दरवाज़ा 

और भाग गई फिर 

डर जितने डर 

उतने निडर नहीं हम 

छुपते-छुपाते जब आख़िर निकलो जंगल से बाहर 

जंगल रह जाता है साथ ही 

आसमान से झूठ बोलो या सच 

समझ जाना ही है उसे 

कि दोस्त होते ही हैं ऐसे। 

मेरे डरों से पार 

एक दुनिया है 

तुम वहीं ढूँढ़ रहे हो मुझे 

वहाँ नहीं मिलूँगी मैं। 

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment