PLAY PODCASTS
Waapsi | Kedarnath Singh
Episode 324

Waapsi | Kedarnath Singh

Pratidin Ek Kavita

February 17, 20241m 55s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

वापसी | केदारनाथ सिंह

आज उस पक्षी को फिर देखा 

जिसे पिछले साल देखा था 

लगभग इन्हीं दिनों 

इसी शहर में

क्या नाम है उसका 

खंजन 

टिटिहिरी, नीलकंठ 

मुझे कुछ भी याद नहीं 

मैं कितनी आसानी से भूलता जा रहा हूँ 

पक्षियों के नाम 

मुझे सोचकर डर लगा

आख़िर क्या नाम है उसका 

मैं खड़ा-खड़ा सोचता रहा 

और सिर खुजलाता रहा 
और यह मेरे शहर में 

एक छोटे-से पक्षी के लौट आने का विस्फोट था 

जो भरी सड़क पर 
मुझे देर तक हिलाता रहा।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment