PLAY PODCASTS
Vah Ma Hai | Damodar Khadse
Episode 617

Vah Ma Hai | Damodar Khadse

Pratidin Ek Kavita

December 8, 20242m 27s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

वह माँ है | दामोदर खड़से 


दुःख जोड़ता है 

माँ के अहसासों में... 

माँ की अँगुलियों में 

होती है दवाइयों की फैक्ट्री! 

माँ की आँखों में होती हैं 

अग्निशामक दल की दमकलें 

माँ के सान्निध्य में 

होती है झील 

हर प्यास के लिए। 

स्वर्ग की कल्पना है माँ, 

माँ स्वर्ग होती है... 

समय की बेवफाई 

दुनिया के खिंचाव 

आकाश की ढलान 

सपनों के खौफ 

यात्राओं की भूख 

और सूरज के होते हुए 

अँधेरे के डर को 

काटता है कोई– 

वह माँ है। 


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment