PLAY PODCASTS
Vah Jan Mare Nahi Marega | Kedarnath Agarwal
Episode 580

Vah Jan Mare Nahi Marega | Kedarnath Agarwal

Pratidin Ek Kavita

November 1, 20241m 58s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

वह जन मारे नहीं मरेगा | केदारनाथ अग्रवाल 


जो जीवन की धूल चाटकर बड़ा हुआ है,

तूफानों से लड़ा और फिर खड़ा हुआ है,

जिसने सोने को खोदा, लोहा मोड़ा है,

जो रवि के रथ का घोड़ा है,

वह जन मारे नहीं मरेगा,

नहीं मरेगा!!

जो जीवन की आग जलाकर आग बना है,

फौलादी पंजे फैलाये नाग बना है,

जिसने शोषण को तोड़ा, शासन मोड़ा है,

जो युग के रथ का घोड़ा है,

वह जन मारे नहीं मरेगा,

नहीं मरेगा!!

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment