
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
वागर्थ | सुनीता जैन
एक पके फल-सा
रसमय शब्द
खोजती रहती है
रसना
जो भले कुछ न कहे
पर संवेद में
पूरा उतर जाए
एक थिरक लय की
खोजती रहती हैं
उँगलियाँ
जो भले ही
सुनाई न दे
पर साँसों में
ताल-सी
बज जाए
एक वागर्थ
ढूँढ़ती रहती हैं
आँखों की
पुतलियाँ
जो हथेलियों-सा
कहने और सहने को
संपुट
कर जाए
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment