PLAY PODCASTS
Us Roz Bhi | Achal Vajpeyi
Episode 521

Us Roz Bhi | Achal Vajpeyi

Pratidin Ek Kavita

September 3, 20241m 33s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

उस रोज़ भी |  अचल वाजपेयी

 

उस रोज़ भी रोज़ की तरह

लोग वह मिट्टी खोदते रहे

जो प्रकृति से वंध्या थी

उस आकाश की गरिमा पर

प्रार्थनाएँ गाते रहे

जो जन्मजात बहरा था

उन लोगों को सौंप दी यात्राएँ

जो स्वयं बैसाखियों के आदी थे

उन स्वरों को छेड़ा

जो सदियों से मात्र संवादी थे

पथरीले द्वारों पर

दस्तकों का होना भर था

वह न होने का प्रारंभ था


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment