PLAY PODCASTS
Unka Jeevan | Anupam Singh
Episode 356

Unka Jeevan | Anupam Singh

Pratidin Ek Kavita

March 22, 20241m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

उनका जीवन | अनुपम सिंह 


ख़ाली कनस्तर-सा उदास दिन 

बीतता ही नहीं 

रात रज़ाइयों में चीख़ती हैं 

कपास की आत्माएँ 

जैसे रुइयाँ नहीं 

आत्माएँ ही धुनी गई हों 

गहरी होती बिवाइयों में 

झलझलाता है नर्म ख़ून 

किसी चूल्हे की गर्म महक 

लाई है पछुआ बयार 

अंतड़ियों की बेजान ध्वनियों से 

फूट जाती है नकसीर 

भूख और भोजन के बीच ही 

वे लड़ रहे हैं लड़ाई 

बाइस्कोप की रील-सा 

बस! यहीं उलझ गया है उनका जीवन। 

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment