PLAY PODCASTS
Tumse Milkar | Gaurav Tiwari
Episode 656

Tumse Milkar | Gaurav Tiwari

Pratidin Ek Kavita

January 15, 20251m 45s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

तुमसे मिलकर | गौरव तिवारी 


नदी अकेली होती है,

पर उतनी नहीं

जितनी अकेली हो जाती है

सागर से मिलने के बाद।

धरा अत्यधिक अकेली होती है

क्षितिज पर,

क्योंकि वहाँ मान लिया जाता है

उसका मिलन नभ से।

भँवरा भी तब तक

नहीं होता तन्हा

जब तक आकर्षित नहीं होता

किसी फूल से।

गलत है यह धारणा कि

प्रेम कर देता है मनुष्य को पूरा 

मैं और भी अकेला हो गया हूँ,

तुमसे मिलकर।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment