PLAY PODCASTS
Tumne Is Talaab Mein | Dushyant Kumar
Episode 568

Tumne Is Talaab Mein | Dushyant Kumar

Pratidin Ek Kavita

October 20, 20241m 54s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

तुमने इस तालाब में | दुष्यंत कुमार 


तुमने इस तालाब में रोहू पकड़ने के लिए

छोटी-छोटी मछलियाँ चारा बनाकर फेंक दीं।

तुम ही खा लेते सुबह को भूख लगती है बहुत,

तुमने बासी रोटियाँ नाहक उठाकर फेंक दीं।

जाने कैसी उँगलियाँ हैं जाने क्या अंदाज़ हैं,

तुमने पत्तों को छुआ था जड़ हिलाकर फेंक दीं।

इस अहाते के अँधेरे में धुआँ-सा भर गया,

तुमने जलती लकड़ियाँ शायद बुझाकर फेंक दीं।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment