PLAY PODCASTS
Stree | Sushila Takbhore
Episode 577

Stree | Sushila Takbhore

Pratidin Ek Kavita

October 29, 20241m 33s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

स्त्री | सुशीला टाकभौरे


एक स्त्री

जब भी कोई कोशिश करती है

लिखने की बोलने की समझने की

सदा भयभीत-सी रहती है

मानो पहरेदारी करता हुआ

कोई सिर पर सवार हो

पहरेदार

जैसे एक मज़दूर औरत के लिए

ठेेकेदार

या खरीदी संपत्ति के लिए

चौकीदार

वह सोचती है लिखते समय कलम को झुकाकर

बोलते समय बात को संभाल ले

और समझने के लिए

सबके दृष्टिकोण से देखे

क्योंकि वह एक स्त्री है!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment