
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
सपने - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
कैसे कटती हैं उनकी रातें
जो सपने नहीं देखते?
सपने आकाश की तरह अनंत
सपने क्षितिज की तरह अजनबी
सपने बच्चों की तरह मुलायम
सपने परियों की तरह पंख फैलाए
सपने कोहरे में सोए जंगलों की तरह
उगते दिन की तरह सपने
कहते हैं वे
अपने सपने बेच दो
क्या खरीदूँगा मैं
अपने सपने बेचकर?
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment