PLAY PODCASTS
Sanyog | Shahanshah Alam
Episode 407

Sanyog | Shahanshah Alam

Pratidin Ek Kavita

May 12, 20241m 49s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

संयोग | शहंशाह आलम


यह संयोगवश नहीं हुआ

कि मैंने पुरानी साइकिल से

पुराने शहरों की यात्राएं कीं

ख़ानाबदोश उम्मीदों से भरी

इस यात्रा में संयोग यह था

कि तुम्हारा प्रेम साथ था मेरे

तुम्हारे प्रेम ने

मुझे अकेलेपन से

मुठभेड़ नहीं होने दिया

एक संयोग यह भी था

कि मेरा शहर जूझ रहा था

अकेलेपन की उदासी से

तुम्हारे ही इंतज़ार में

और मेरे शहर का नाम

तुमने खजुराहो रखा था

प्रेम की पवित्रता में बहकर।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment