
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
सफल आदमी | भगवत रावत
सफल आदमी के चेहरे पर
उसकी उम्र की जगह लिखा होता है
सफल आदमी
वह नायक बनकर निकलता है अपने बचपन से
और याद करता है उन्हें
जो पड़े रह गए वहीं के वहीं
कि एक वही निकल पाया ऊपर
केवल अपने बलबूते पर
वह अक्सर सोचता है उन चीज़ों के बारे में
जिन्हें होना चाहिए था केवल उसके जीवन में
वह उस दौड़ में कभी शामिल नहीं होता
जहाँ पराजय का सुख होता है
सफल आदमी में इतनी प्रतिभा होती है
कि वह चाहता तो जो वह है
उसके अलावा
कुछ और भी हो सकता था
लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं होता
वह केवल एक सफल आदमी होता है
सफल आदमी के बारे में
हम सब कुछ जानते हैं
केवल उसका दुख नहीं जान पाते।