PLAY PODCASTS
Raat ka Ped | Rahi Masoom Raza
Episode 884

Raat ka Ped | Rahi Masoom Raza

Pratidin Ek Kavita

September 1, 20252m 32s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

रात का पेड़ | राही मासूम रज़ा


रास्ते


चाँदनी ओढ़ कर सो गए

झील पर नींद की सिलवटें पड़ गईं


आहटें

पहले पीली पड़ीं


और फिर

एक-एक करके सब झड़ गईं


रात का पेड़

दस्ते-दुआ बन गया


अपनी ही ज़ात से

अपने ही आपके बीच का फ़ासिला बन गया


दर्द का रास्ता बन गया

एक बूढ़ा


पुर-असरार दरवेश

जो सैकड़ों हाथ अपने उठाए हुए


आसमाँ की तरफ़

देखते-देखते थक गया


आसमाँ चुप रहा

रात के पेड़ के हाथ दुखने लगे


फिर वही पेड़

वहशत का इक सिलसिला बन गया


क़िस्सा-ए-अहले-दिल

क़िस्सा-ए-साहिबाने-वफ़ा बन गया


ज़ख़्मों की कोंपलें आ गईं

और उस पेड़ ने झुक के मुझसे कहा :


“सुबह के शौक़ में जागने से बड़ी कोई नेमत नहीं

अपनी आँखों को तुम


सुबह के शौक़ में

जागने और जगाने की तालीम दो”

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment