PLAY PODCASTS
Raag Bhatiyali  | Kunwar Narayan
Episode 817

Raag Bhatiyali | Kunwar Narayan

Pratidin Ek Kavita

June 26, 20251m 29s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

राग भटियाली | कुँवर नारायण

 

एक राग है भटियाली

बाउल संगीत से जुड़ा हुआ


अंतिम स्वर को खुला छोड़ दिया जाता है

वायुमंडल में लहराता हुआ


जैसे संपूर्ण जीवन राग से युक्त हुई एक ध्वनि

अनंत में विलीन हो गई...


वह शेष स्वरों को बाँधता नहीं

इसलिए अंत में भी


उनसे बँधता नहीं,

अंतिम आह जैसा कुछ


एक अजीब तरह की मुक्ति का

एहसास देता है वह...

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment