PLAY PODCASTS
Prem | Krishna Mohan Jha
Episode 901

Prem | Krishna Mohan Jha

Pratidin Ek Kavita

September 18, 20251m 44s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

 प्रेम | कृष्णमोहन झा


एक माहिर चीते की तरह

अपने पंजों को दबा कर आता है प्रेम

और जबड़े में उठाकर तुम्हें ले जाता है


अगले दिन

या अगले के अगले दिन

पंजों के निशान देखती है दुनिया

लेकिन उसे

तुम्हारे टपकते रक्त का पता नहीं चलता


तुम्हें भी कहाँ पता चलता है

कि जिस जबड़े में तुम फँस गए हो अचानक

उसका नाम मृत्यु है

या है प्रेम


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment