PLAY PODCASTS
Postcard | Ramdarash Mishra
Episode 138

Postcard | Ramdarash Mishra

Pratidin Ek Kavita

August 17, 20232m 9s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

पोस्टकार्ड | रामदरश मिश्र 

 

चिट्ठी तो मैं भी हूँ
 परंतु वह सभ्य क़ीमती लिफ़ाफ़ा नहीं
 जो अपने भीतर 

न जाने क्या-क्या छिपाये रहता है 

और उसे दुनिया की नज़रों से बचाकर 

छोड़ आता है किसी हाथ के एकांत में
 मैं तो खुला हुआ सस्ता-सा पोस्टकार्ड हूँ 

और ढोता रहता हूँ
 मोटी खुरदरी अँगुलियों के सुख-दुख 

जिन्हें यहाँ-वहाँ कोई भी बाँच सकता है

और स्पंदित होकर महसूस कर सकता है कि

अरे यह चिट्ठी तो उसी की है

लेटरबक्स में जब लिफ़ाफ़े 

एक-दूसरे से मुँह फेरे 

अपने में बन्द पड़े होते हैं 

तब हम पोस्टकार्ड एक-दूसरे से बतियाते रहते हैं
 आते-जाते रहते हैं एक-दूसरे में 

और हर एक को लगता है कि
 वह अकेला न रहकर चिट्ठियों का कारवाँ बन गया है।

 

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment