PLAY PODCASTS
Pehra | Archana Verma
Episode 549

Pehra | Archana Verma

Pratidin Ek Kavita

October 1, 20241m 25s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

पहरा | अर्चना वर्मा 


जहां आज बर्फ़ है

बहुत पहले

वहां एक नदी थी

एक चेहरा है निर्विकार

जमी हुई नदी.

आंख, बर्फ़ में सुराख़

द्वार के भीतर

है तो एक संसार मगर

कैद

हलचलों पर मुस्तैद

महज़ अंधेरा है

सख़्त और ख़ूँख़ार और गहरा है.

पहरा है उस पर जो

बर्फं की नसों में बहा

नदी ने जिसे जम कर सहा

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment