
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
पीत कमल | नन्दकिशोर आचार्य
जल ही जल की
नीली-दर-नीली गहराई के नीचे
जमे हुए काले दलदल ही दलदल में
अपनी ही पूँछ पर सर टिका कर
सो रहा था वह :
उचटा अचानक
भूला हुआ कुछ कहीं जैसे सुगबुगाने लगे।
कुछ देर उन्मन, याद करता-सा
उसी बिसरी राग की धुन
जल के दबावों में कहीं घुटती हुई
एक-एक कर लगीं खुलने
सलवटें सारी
तरंग-सी व्याप गयी जल में :
अपनी ही पूँछ के बल खड़ा
झूमता था वह
फण खिला था राग की मानिन्द ।
ऊपर जल की नीली गहराई में से
फूट-फूट आते थे
पीत कमल !
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment