PLAY PODCASTS
Peehar Ka Birwa | Amarnath Srivastava
Episode 795

Peehar Ka Birwa | Amarnath Srivastava

Pratidin Ek Kavita

June 4, 20252m 3s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

पीहर का बिरवा / अमरनाथ श्रीवास्तव


पीहर का बिरवा

छतनार क्या हुआ,

सोच रही लौटी

ससुराल से बुआ ।


भाई-भाई फरीक

पैरवी भतीजों की,

मिलते हैं आस्तीन

मोड़कर क़मीज़ों की

झगड़े में है महुआ

डाल का चुआ ।


किसी की भरी आँखें

 जीभ ज्यों कतरनी है,

 किसी के सधे तेवर

हाथ में सुमिरनी है

कैसा-कैसा अपना

ख़ून है मुआ ।


खट्टी-मीठी यादें

अधपके करौंदों की,

हिस्से-बँटवारे में

 खो गए घरौंदों की

बिच्छू-सा आँगन

दालान ने छुआ ।


 पुस्तैनी रामायण

बँधी हुई बेठन में

 अम्मा जो जली हुई

 रस्सी है ऐंठन में

बाबू पसरे जैसे

हारकर जुआ ।


 लीप रही है उखड़े

तुलसी के चौरे को

आया है द्वार का

 पहरुआ भी कौरे को,

साझे का है भूखा

सो गया सुआ ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment