PLAY PODCASTS
Peeche Se | Arun Kamal
Episode 250

Peeche Se | Arun Kamal

Pratidin Ek Kavita

December 7, 20231m 52s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

पीछे से | अरुण कमल 


कितना साफ़ आकाश है 

पानी से पोंछा हुआ दूर ऊपर उठा उठता जाता नील 

बादलों के तबक कहीं-कहीं 

और इतने पंछी उठ रहे झुक रहे 

हवा बस इतनी कि भरी है सब जगह 

और एक चिड़िया वहाँ अकेली छोटी ठहरी हुई 

ज़िंदगी की छींट


कितना सुन्दर है संसार दिन के दो बजे 

मनोहर शान्त 

और यह सब मैं देख रहा हूँ गुलेल के पीछे से। 


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment