PLAY PODCASTS
Onth | Ashok Vajpeyi
Episode 633

Onth | Ashok Vajpeyi

Pratidin Ek Kavita

December 24, 20242m 13s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

ओंठ | अशोक वाजपेयी


तराशने में लगा होगा एक जन्मांतर

पर अभी-अभी उगी पत्तियों की तरह ताज़े हैं।

उन पर आयु की झीनी ओस हमेशा नम है

उसी रास्ते आती है हँसी

मुस्कुराहट

वहीं खिलते हैं शब्द बिना कविता बने

वहीं पर छाप खिलती है दूसरे ओठों की

वह गुनगुनाती है

समय की अँधेरी कंदरा में बैठा

कालदेवता सुनता है

वह हंसती है।

बर्फ़ में  ढँकी वनराशि सुगबुगाती है

वह चूमती है।

सदियों की विजड़ित प्राचीनता पिघलती है

रति में

प्रार्थना में

स्वप्न में

उसके ओंठ बुदबुदाते हैं...

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment