PLAY PODCASTS
Nishabd Bhasha Mein | Navin Sagar
Episode 958

Nishabd Bhasha Mein | Navin Sagar

Pratidin Ek Kavita

November 14, 20251m 38s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

निःशब्द भाषा में। नवीन सागर


कुछ न कुछ चाहता है बच्चा

बनाना


एक शब्द बनाना चाहता है बच्चा

नया


शब्द वह बना रहा होता है कि

उसके शब्द को हिला देती है भाषा


बच्चा निःशब्द

भाषा में चला जाता है


क्या उसे याद आएगा शब्द

स्मृति में हिला


जब वह रंगमंच पर जाएगा

बरसों बाद


भाषा में ढूँढ़ता अपना सच

कौंधेगा वह क्या एक बार!


बनाएगा कुछ या

चला जाएगा बना-बनाया


दीर्घ नेपथ्य में

बच्चा


कि जो चाहता है

बनाना


अभी कुछ न कुछ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment