PLAY PODCASTS
Nazar Jhuk Gayi Aur Kya Chahiye | Firaaq Gorakhpuri
Episode 715

Nazar Jhuk Gayi Aur Kya Chahiye | Firaaq Gorakhpuri

Pratidin Ek Kavita

March 16, 20252m 1s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

नज़र झुक गई और क्या चाहिए | फ़िराक़ गोरखपुरी

नज़र झुक गई और क्या चाहिए

अब ऐ ज़िंदगी और क्या चाहिए


निगाह -ए -करम की तवज्जो तो है

वो कम कम सही और क्या चाहिए


दिलों को कई बार छू तो गई

मेरी शायरी और क्या चाहिए


जो मिल जाए दुनिया -ए -बेगाना में

तेरी दोस्ती और क्या चाहिए


मिली मौत से ज़िंदगी फिर भी तो

न की ख़ुदकुशी और क्या चाहिए


जहाँ सौ मसाइब थे ऐ ज़िंदगी 

मोहब्बत भी की और क्या चाहिए

गुमाँ जिसपे है ज़िंदगी का 'फ़िराक़'

वही मौत भी और क्या चाहिए


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment