PLAY PODCASTS
Nahi Dunga Naam | Nandkishore Acharya
Episode 741

Nahi Dunga Naam | Nandkishore Acharya

Pratidin Ek Kavita

April 11, 20251m 40s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

नहीं दूँगा नाम | नंदकिशोर आचार्य 


नहीं दूँगा तुम्हें कोई नाम।

जूही की कली,

कलगी बाजरे की छरहरी,

या और कुछ।

नाम देना पहचान को जड़ करना है

मैं तो तुम्हें

हर बार आविष्कृत करता हूँ।

नाम देकर तुम्हे तीसरा नहीं करूँगा

क्यों कि तुम सम्पूर्ण मेरी हो

तुम्हें तुम ही कहूँगा

कोई नाम नहीं दूँगा।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment