PLAY PODCASTS
Mujhe Prem Chahiye | Nilesh Raghuvanshi
Episode 578

Mujhe Prem Chahiye | Nilesh Raghuvanshi

Pratidin Ek Kavita

October 30, 20241m 52s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मुझे प्रेम चाहिए | नीलेश रघुवंशी 


मुझे प्रेम चाहिए

घनघोर बारिश-सा ।

कड़कती धूप में घनी छाँव-सा

ठिठुरती ठंड में अलाव-सा प्रेम चाहिए मुझे।

उग आये पौधों और लबालब नदियों-सा

दूर तक पैली दूब

उस पर छाई ओस की बुँदों सा ।

काले बादलों में छिपा चाँद

सूरज की पहली किरण-सा

प्रेम चाहिए ।

खिला-खिला लाल गुलाब-सा

कुनमुनाती हँसी-सा

अँधेरे में टिमटिमाती रोशनी-सा प्रेम चाहिए।

अनजाना अनचीन्हा अनबोला सा

पहली नज़र-सा प्रेम चाहिए मुझे ।

ऊबड़-खाबड़ रास्तों से मंज़िल तक पहुँचाता

प्रेम चाहिए मुझे।

मुझे प्रेम चाहिए

सारी दुनिया रहती हो जिसमें

प्रेम चाहिए मुझे ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment