PLAY PODCASTS
Mrityu Geet | Langston Hughes | Dharmvir Bharti
Episode 807

Mrityu Geet | Langston Hughes | Dharmvir Bharti

Pratidin Ek Kavita

June 16, 20251m 37s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मृत्यु-गीत | लैंग्स्टन ह्यूज़


अनुवाद : धर्मवीर भारती


मातम के नक़्क़ारे बजाओ मेरे लिए,

मातम और मौत के नक़्क़ारे बजाओ मेरे लिए


और भीड़ से कह दो कि मिल कर के मरसिया गाए

ताकि उसकी आवाज़ में मेरी हिचकियाँ डूब जाएँ।


मौत के नक़्क़ारों के साथ

सिसकते हुए बेले की महीन और दुखी आवाज़—


लेकिन सूरज के संगीत से परिपूर्ण

शंख की एक हुँकार भरी आवाज़ भी हो,


जो मेरे साथ जाए,

उस अँधियारे मृत्युलोक में


जहाँ मैं जा रहा हूँ।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment