PLAY PODCASTS
Mere Sapne Bahut Nahi Hain | Girija Kumar Mathur
Episode 155

Mere Sapne Bahut Nahi Hain | Girija Kumar Mathur

Pratidin Ek Kavita

September 3, 20232m 8s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मेरे सपने बहुत नहीं हैं | गिरिजा कुमार माथुर

मेरे सपने बहुत नहीं हैं

छोटी-सी अपनी दुनिया हो,

दो उजले-उजले से कमरे

जगने को, सोने को,

मोती-सी हों चुनी किताबें

शीतल जल से भरे सुनहले प्यालों जैसी

ठण्डी खिड़की से बाहर धीरे हँसती हो

तितली-सी रंगीन बग़ीची


छोटा लॉन स्वीट-पी जैसा,

मौलसिरी की बिखरी छितरी छाँहों डूबा

हम हों, वे हों

काव्य और संगीत-सिन्धु में डूबे-डूबे

प्यार भरे पंछी से बैठे

नयनों से रस-नयन मिलाए,

हिल-मिलकर करते हों

मीठी-मीठी बातें…

उनकी लटें हमारे कन्धों पर मुख पर

उड़-उड़ जाती हों,

सुशर्म बोझ से दबे हुए झोंकों से हिलकर

अब न बहुत हैं सपने मेरे

मैं इस मंज़िल पर आकर

सब कुछ जीवन में भर पाया।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment