PLAY PODCASTS
Maut Ik Geet Raat Gaati Thi | Firaq Gorakhpuri
Episode 454

Maut Ik Geet Raat Gaati Thi | Firaq Gorakhpuri

Pratidin Ek Kavita

June 28, 20242m 28s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मौत इक गीत रात गाती थी

ज़िन्दगी झूम झूम जाती थी

ज़िक्र था रंग-ओ-बू का और दिल में

तेरी तस्वीर उतरती जाती थी


वो तिरा ग़म हो या ग़म-ए-आफ़ाक़

शम्मअ  सी दिल में झिलमिलाती थी


ज़िन्दगी  को रह-ए-मोहब्बत में

मौत ख़ुद रौशनी दिखाती थी

जल्वा-गर हो रहा था कोई उधर

धूप इधर फीकी पड़ती जाती थी

ज़िन्दगी ख़ुद को राह-ए-हस्ती में

कारवाँ कारवाँ छुपाती थी


हमा-तन-गोशा ज़िन्दगी थी फ़िराक़ 

मौत धीमे सुरों में गाती थी


ज़िक्र: चर्चा
ग़म-ए-आफ़ाक़: क्षितिज / संसार का दुख
राह-ए-हस्ती: रास्ता
हस्ती: जिन्दगी की राह 
कारवाँ: क्राफ्रिला 
हमा-तन-गोश: पूरी जिस्म का कान बन जाना

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment