PLAY PODCASTS
Maun Hi Mukhar Hai | Vishnu Prabhakar
Episode 719

Maun Hi Mukhar Hai | Vishnu Prabhakar

Pratidin Ek Kavita

March 20, 20251m 34s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मौन ही मुखर है | विष्णु प्रभाकर


कितनी सुन्दर थी

वह नन्हीं-सी चिड़िया

कितनी मादकता थी

कण्ठ में उसके

जो लाँघ कर सीमाएँ सारी

कर देती थी आप्लावित

विस्तार को विराट के


कहते हैं

वह मौन हो गई है-

पर उसका संगीत तो

और भी कर रहा है गुंजरित-

तन-मन को

दिगदिगन्त को


इसीलिए कहा है

महाजनों ने कि

मौन ही मुखर है,

कि वामन ही विराट है ।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment