
Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.
Show Notes
मतलब है | पराग पावन
मतलब है
सब कुछ पा लेने की लहुलुहान कोशिशों का
थकी हुई प्रतिभाओं और उपलब्धियों के लिए
तुम्हारी उदासीनता का गहरा मतलब है
जिस पृथ्वी पर एक दूब के उगने के हज़ार कारण हों
तुम्हें लगता है तुम्हारी इच्छाएँ यूँ ही मर गईं
एक रोज़मर्रा की दुर्घटना में
Topics
Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment