PLAY PODCASTS
Maine Prem Kiya | Abhilash Pranav
Episode 263

Maine Prem Kiya | Abhilash Pranav

Pratidin Ek Kavita

December 20, 20231m 56s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मैंने प्रेम किया | अभिलाष प्रणव 


मैंने प्रेम किया,

और चाहा कि आज़ाद ही रहूँ,

याने मैंने खुद में और प्रेम में,

खुद को चुना,

सुविधा चुनी,

आजादी चुनी,


उसी वक़्त,

उसने प्रेम किया

और चाहा के उसे बाँध लिया जाए,

याने उसने खुद में और प्रेम में,

प्रेम को चुना,

मुझे चुना,

बंधन चुना,


अब, जबके हम साथ नहीं हैं,


मैं चाहता हूँ के वो बंध जाए,

वो आगे बढ़ गयी है,

और आजाद है.


वो चाहती है के मैं आजाद हो जाऊं,

और मैं वहीं हूँ,

बंधा हुआ

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment