PLAY PODCASTS
Main Aur Main | Saqi Farooqi
Episode 962

Main Aur Main | Saqi Farooqi

Pratidin Ek Kavita

November 18, 20251m 56s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

मैं और मैं! | साक़ी फ़ारुक़ी


मैं हूँ मैं

वो जिस की आँखों में जीते जागते दर्द हैं

दर्द कि जिन की हम-राही में दिल रौशन है

दिल जिस से मैं ने इक दिन इक अहद (प्रतिज्ञा) किया था

अहद कि दोनों एक ही आग में जलते रहेंगे

आग कि जिस में जल कर जिस्म हुआ ख़ाकिस्तर (राख)

जिस्म कि जिस के कच्चे ज़ख़्म बहुत दुखते थे

ज़ख़्म कि जिन का मरहम वक़्त के पास नहीं है

वक़्त कि जिस की ज़द में सारे सय्यारे हैं

सय्यारे (ग्रह) जो क़ाएम हैं अपनी ही कशिश पर

और कशिश के ताने-बाने टूट चले हैं

कौन तमाशाई है? मैं हूँ ... और तमाशा

मैं हूँ मैं!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment