PLAY PODCASTS
Laut Aao Tum | Dr Damodar Khadse
Episode 163

Laut Aao Tum | Dr Damodar Khadse

Pratidin Ek Kavita

September 11, 20231m 48s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

‘लौट आओ तुम’ | डॉ दामोदर खड़से

लौट आओ तुम 

कि काले बादलों की ओट में

सूरज अंधा हो गया था

और दिन 

चिकने फर्श पर

औंधे गिर पड़ा

लहूलुहान उसकी नाक 

और कटा फटा उसका मुंह

किससे करे शिकायत...

कि क्यों और कैसे फिसल पड़ा वह 

क्या सोच रहा था दिन

सूरज के बिना

तुम लौट आओ कि

अब दिन रास्ता भटक गए हैं

और शाम भी होने वाली

तुम लौट आओ कि 

काले बादल सिर्फ तुम्हीं से कतराते हैं

फिर सूरज निकलेगा

और दिन की चेतना लौटेगी

लौट आओ तुम

अब शाम होने वाली है!


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment