PLAY PODCASTS
Kothari Aur Duniya | Vishwanath Prasad Tiwari
Episode 182

Kothari Aur Duniya | Vishwanath Prasad Tiwari

Pratidin Ek Kavita

September 30, 20232m 3s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कोठरी और दुनिया | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

वे अपने ताले को देख कर ख़ुश हैं 

ख़ुश हैं क्योंकि उसके भीतर मैं हूँ

जिसकी तलाश थी उन्हें 

मगर मैं वहाँ नहीं हूँ 

जहाँ वे देख रहे हैं मुझे 

मैं उस हरे मैदान में हूँ 

जहाँ रंग-बिरंगे बच्चे खेल रहे हैं 

मैं उस समुद्र किनारे हूँ 

जहाँ प्रेमी-प्रेमिकाएँ टहल रहे हैं 

मैं उस आकाश के नीचे हूँ 

जहाँ पक्षी उड़ानें भर रहे हैं 

बाहर पराजित, भीतर मैं अजेय हूँ 

वे अपने ताले को देखकर ख़ुश हैं 

और मैं अपनी आत्मा 

जिसे बचा रखा है बुरे दिनों के लिए 

क्या दुनिया बड़ी नहीं है उनसे 

जिनके हाथ में चाभी है कोठरी की।

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment