PLAY PODCASTS
Koi Awaz Nahin | Tanwir Anjum
Episode 1033

Koi Awaz Nahin | Tanwir Anjum

Pratidin Ek Kavita

January 28, 20261m 59s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

कोई आवाज़ नहीं। तनवीर अंजुम


अनुवाद: रिचर्ड जे कोहेन


गर्द हमारे घरों तक फैल गई

उस मौसम में कोई बारिश नहीं


हम ने बादल के आख़िरी टुकड़े को गुज़र जाने दिया

अब वो मेरे ना-फ़रमान बेटे की तरह


वापस नहीं आएगा

दुश्मनी हमारे दिलों तक फैल गई


उस रात में कोई करामात नहीं

हम ने पानी को कीचड़ में मिल जाने दिया


अब वो बूढ़े की खोई हुई बीनाई की तरह वापस नहीं आएगा

मौत हमारे जिस्मों तक फैल गई


इन गलियों में कोई आवाज़ नहीं

हम ने ख़ून को सड़कों पर बह जाने दिया


अब वो मेरे बिछड़े हुए ख़ुदा की तरह

वापस नहीं आएगा

Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment