PLAY PODCASTS
Khejadi Se Ugi Ho | Nandkishore Acharya
Episode 527

Khejadi Se Ugi Ho | Nandkishore Acharya

Pratidin Ek Kavita

September 9, 20241m 55s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

खेजड़ी-सी उगी हो | नंदकिशोर आचार्य 


खेजड़ी-सी उगी हो मुझ में

हरियल खेजड़ी सी तुम

सूने, रेतीले विस्तार में :

तुम्हीं में से फूट आया हूँ

ताज़ी, घनी पत्तियों-सा।

कभी पतझड़ की हवाएँ

झरा देंगी मुझे

जला देंगी कभी ये सुखे की आहें!

तब भी तुम रहोगी

मुझे भजती हुई अपने में

सींचता रहूँगा मैं तुम्हें

अपने गहनतम जल से।

जब तलक तुम हो

मेरे खिलते रहने की

सभी सम्भावनाएँ हैं।


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment