PLAY PODCASTS
Khali Makaan | Mohammad Alvi
Episode 942

Khali Makaan | Mohammad Alvi

Pratidin Ek Kavita

October 29, 20251m 36s

Audio is streamed directly from the publisher (media.transistor.fm) as published in their RSS feed. Play Podcasts does not host this file. Rights-holders can request removal through the copyright & takedown page.

Show Notes

ख़ाली मकान।मोहम्मद अल्वी


जाले तने हुए हैं घर में कोई नहीं

''कोई नहीं'' इक इक कोना चिल्लाता है


दीवारें उठ कर कहती हैं ''कोई नहीं''

''कोई नहीं'' दरवाज़ा शोर मचाता है


कोई नहीं इस घर में कोई नहीं लेकिन

कोई मुझे इस घर में रोज़ बुलाता है


रोज़ यहाँ मैं आता हूँ हर रोज़ कोई

मेरे कान में चुपके से कह जाता है


''कोई नहीं इस घर में कोई नहीं पगले

किस से मिलने रोज़ यहाँ तू आता है''


Topics

Hindi literaturepoetrydaily inspirationHindi poetssocietypeopleenvironment